Expert

नारियल का दूध सेहत को पहुंचा सकता है कई नुकसान, जानें सेवन का सही तरीका

Drinking Coconut Milk Side Effects: नारियल दूध पीने से सेहत पर कई दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं, जानें कितनी मात्रा में और कैसे करें इसका सेवन।  
  • SHARE
  • FOLLOW
नारियल का दूध सेहत को पहुंचा सकता है कई नुकसान, जानें सेवन का सही तरीका


Drinking Coconut Milk Side Effects In Hindi: दूध का सेवन तो हम सभी करते हैं, लेकिन आमतौर पर हम सभी जानवरों से प्राप्त दूध का सेवन करते हैं, जैसे गाय, भैंस, बकरी, भेड़, ऊंटनी का दूध आदि। लेकिन अक्सर यह सलाह दी जाती है कि जिन लोगों को जानवरों के दूध से एलर्जी होती है, वह नारियल के दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे भी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। नारियल का दूध आपको देखने में सामान्य गाय या भैंस के दूध के समान लग सकता है, लेकिन इसके गुण और पोषण दोनों ही सामान्य दूध से बहुत अलग होते हैं। यह बहुत गाढ़ा होता है, यही कारण है कि इसे पीते समय इसकी मात्रा और पीने के तरीके का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

अगर आप इसे सामान्य दूध की तरह पूरा गिलास भरके या 200ml इसका सेवन करते हैं, तो इससे सेहत पर इसके कई दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अल्का विजयन (BAMS Ayurveda) अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में नारियल का दूध पीने के सेहत पर प्रभाव, साथ ही पीने का तरीके के बारे में विस्तार से बताया है। इस लेख में जानें नारियल दूध के नुकसान।

Best way to drink coconut milk possible side effects in Hindi

नारियल दूध के नुकसान- Side effects of coconut milk

डॉ. अल्का के अनुसार नारियल के दूध को पचाने और अवशोषित होने में अधिक समय लगता है, इसे पीने से बार-बार प्यास लगती है। अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो इससे कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं जैसे...

  1. सीने में जलन की समस्या हो सकती है।
  2. यह कब्ज का कारण बन सकता है।
  3. भोजन के खराब पाचन या अपच का कारण बन सकता है।
  4. ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
  5. शरीर में कफ दोष के असंतुलन का कारण बन सकता है।

इसे भी पढें: सर्दियों में पिएं एबीसी (आंवला, चुकंदर, गाजर) जूस, दूर होगी बालों के झड़ना की समस्या

क्या नारियल दूध का सेवन नहीं करना चाहिए?

डॉ. अल्का के अनुसार आप मोडरेशन या सीमित मात्रा में नारियल का दूध पी सकते हैं, इस तरह इसका सेवन करने से सेहत को कई फायदे भी मिल सकते हैं जैसे...

  • पेट में जलन को शांत करता है
  • वजन घटाने में मदद कर सकता है
  • पित्त दोष के संतुलन में मदद करता है
  • चोट को जल्दी ठीक करने में मदद करता है

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Alka Vijayan, Ayurveda (BAMS) (@dralkaayurveda)

इसे भी पढें: क्या सभी के लिए फायदेमंद है केला? जानें किन लोगों को केला नहीं खाना चाहिए

नारियल दूध कैसे और कितना पीना चाहिए?- Best Way To Drink Coconut Milk In Hindi

आप 25-50ml के बीच नारियल के दूध का सेवन कर सकते हैं। आप इसका सेवन सीधे तौर पर कर सकते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट पीने से बचना चाहिए। आप अपने शेक और स्मूदीज में भी गाय या भैंस के दूध के बजाए नारियल का दूध डाल सकते हैं। इसके अलावा आप शाम को भी इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन रात में इसके सेवन से बचें।

All Image Source: Freepik

 

Read Next

थायराइड के मरीज करें इन इंडियन फूड्स का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer