What To Avoid With Bottle Gourd: लौकी का नाम सुनते ही कुछ लोग मुंह बना लेते हैं। लेकिन अगर इसके फायदों पर गौर किया जाए, तो लौकी किसी औषधि से कम नहीं है। जूस बनाना हो या सब्जी लौकी का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आयुर्वेद में तो इस सब्जी को वजन घटाने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना गया है। कुछ लोग घीया (लौकी) को कच्चा खाना पंसद करते हैं, तो वहीं कई लोग इसे पकाकर या जूस बनाकर पीते हैं। इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों को देखा जाए, तो बड़ों से लेकर बूढ़ों तक हर किसी के लिए लौकी फायदेमंद है। लेकिन, कई स्वास्थ्य समस्याएं ऐसी भी हैं, जिनमें लौकी खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। लौकी किसे नहीं खाना चाहिए? इस बारे में जानने के लिए हमने सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
लौकी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए- Who Should Not Eat Bottle Gourd
फूड एलर्जी वाले लोग- Food Allergy
अगर आपको किसी प्रकार की फूड एलर्जी रहती है, तो आपको इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। लौकी में मौजूद नेचुरल कंपाउंड स्किन एलर्जी और शरीर में खुजली पैदा कर सकते हैं। इसलिए आपको लौकी के सेवन के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।
किडनी की समस्या से ग्रस्त लोग- Kidney Disease
जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी के लिए फिल्टर करना मुश्किल हो सकता है। इसके कारण शरीर में पोटेशियम की मात्रा बढ़ सकती है और परेशानी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- लौकी को इन 5 चीजों के साथ मिलाकर कभी न खाएं, तबीयत हो सकती है खराब
प्रेग्नेंट महिलाएं- Pregnant Women
लौकी में कुछ ऐसे टॉक्सिन मौजूद होते हैं, जो प्रेग्नेंसी में नुकसान कर सकते हैं। वहीं, कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी में परेशानी भी ज्यादा होती हैं। ऐसे में आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
कब्ज की समस्या से ग्रस्त लोग- Constipation
खराब खानपान के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। लेकिन कई लोगों में लौकी या घीया के सेवन से भी कब्ज होने लगता है। अगर आपको भी ऐसा ही कुछ महसूस होता है, तो आपको इसे खाना अवॉइड करना चाहिए। इसमें फाइबर और पानी दोनों की अधिक होते हैं। ये चीजें शरीर में पोषक तत्वों का संतुलन भी खराब कर सकती हैं। इसलिए जिन लोगों को कब्ज ज्यादा रहता है, उन्हें घीया अवॉइड करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- लौकी का जूस रोज क्यों नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय
खराब पाचन वाले लोग- Bad Digestive Health
अगर आपको पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो आपको लौकी अवॉइड करनी चाहिए। कई लोगों के लिए फाइबर पचा पाना मुश्किल होता है। ऐसे में यह कब्ज, दस्त, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। ऐसे में आपको लौकी पूरी तरह अवॉइड करना चाहिए।
अगर आपको इनमें से कोई समस्या नहीं है, लेकिन आप किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं। ऐसे में आपको इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर करना चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। अधिक जानने के लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।