What Do White Spots on Nails Indicate: साफ और चमकदार नाखून आखिर किसे पसंद नहीं होते हैं। अलग-अलग रंगों के नेल पेंट लगाने से इनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। लेकिन ये नाखून ही कई बीमारियों की वजह भी बन सकते हैं। अगर इनकी साफ-सफाई नहीं की जाए, तो इससे बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। नाखूनों से जुड़ी समस्याओं पर अक्सर हमारा ध्यान नहीं जा पाता। इसलिए इनकी जानकारी लोगों को होती भी नहीं है। इसी तरह एक समस्या है नाखून पर सफेद धब्बे होने की समस्या। क्या आप जानते हैं यह समस्या किसी बीमारी का संकेत भी हो सकती है? इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने हैदराबाद (हाईटेक सिटी) से कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक्स डॉ. सिंधुरा मांडवा से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
क्या नाखूनों पर सफेद धब्बे किसी बीमारी का संकेत हैं? White Spots on Nails are a Sign of Which Disease
एक्सपर्ट के मुताबिक अक्सर हाथों और पैरों के नाखूनों पर सफेद धब्बे पड़ जाते हैं। लेकिन अधिकतर मामलों में ये धब्बे किसी बीमारी से जुड़े नहीं होते हैं और खुद ब खुद ठीक हो जाते हैं। इन सफेद धब्बों को मेडिकल भाषा में ल्यूकोनीशिया कहा जाता है। ये धब्बे नाखूनों के मैट्रिक्स में हुए डैमेज के कारण हो जाते हैं। नाखूनों के मैट्रिक्स वो जगह है जहां से नाखूनों की ग्रोथ होती है।
इसे भी पढ़ें- जन्म के बाद शिशु के शरीर पर जमा चिकनी सफेद पर्त किसलिए होती है? डॉक्टर से जानें ये क्यों जरूरी है
नाखूनों पर सफेद धब्बे कैसे हो जाते हैं?
उंगलियों पर चोट लगने, मैनीक्योर के मैट्रिक्स कारण और यहां तक कि बार-बार नाखून चबाने जैसी छोटी-मोटी गलतियां भी नाखून के मैट्रिक्स को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में नाखून बढ़ने के साथ सफेद धब्बे भी बनने लगते हैं। हालांकि इस समस्या का सबसे बड़ा कारण ल्यूकोनीचिया को माना जा सकता है। ल्यूकोनीशिया होने पर नाखूनों पर अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं। जैसे कि नाखूनों का बहुत ज्यादा सफेद होना, नाखूनों पर रेखाएं आना, नाखून की बनावट या रंग में बदलाव होना आदि। ये लक्षण तब नजर आ सकते हैं जब समस्या किसी बीमारी या अन्य कारण से हुई है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के चेहरे पर पैच क्यों हो जाते हैं? जानें इसके कारण और बचाव
नाखूनों पर सफेद धब्बे होना किस बीमारी का संकेत है?
- फंगल इंफेक्शन, नेल पेंट या ऐक्रेलिक से एलर्जी होने के कारण भी नाखूनों पर सफेद धब्बे आ सकते हैं।
- कुछ दवाओं जिनमें कुछ एंटीबायोटिक्स, रेटिनोइड्स और कीमोथेरेपी की दवाएं शामिल हैं। उनके कारण भी यह समस्या हो सकती है।
- वहीं कुछ हेल्थ कंडीशन जैसे डायबिटीज, लिवर से जुड़ी बीमारी, किडनी से जुड़ी समस्या या हार्ट डिजीज जैसी बीमारियां भी इन धब्बों से जुड़ी हो सकती है।
- पंक्टेट ल्यूकोनीचिया की समस्या में नाखूनों पर छोटे-छोटे सफेद बिंदु हो जाते हैं। कभी-कभी सोरायसिस या एक्जिमा जैसी त्वचा संबंधित समस्याएं भी इससे जुड़ी हो सकती हैं।
- अन्य प्रकार में ल्यूकोनीचिया सफेद धारियों के रूप में प्रकट होता है, जो नाखून की लंबाई तक फैली होती हैं। कुल ल्यूकोनीचिया में पूरा नाखून सफेद हो जाता है। यह एक गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है, जिसमें लिवर फैल होने या जेनेटिक समस्याओं जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
- नाखूनों पर सफेद धब्बों को कभी-कभी विटामिन्स या मिनरल की कमी से जोड़कर भी देखा जा सकता है। खासकर, अगर समस्या कैल्शियम और जिंक की कमी से जुड़ी हुई है। हैवी मेटल पहनने से भी कई बार यह समस्या हो जाती है।
निष्कर्ष
एक्सपर्ट के मुताबिक नाखूनों पर सफेद धब्बे एक आम समस्या है। यह समस्या हमेशा ही बीमारी से जुड़ी नहीं होती है। लेकिन, अगर आपका कोई हेल्थ इशु रहता है, तो यह समस्या उससे जुड़ी हो सकती है। नाखूनों पर सफेद धब्बे कभी-कभी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े भी हो सकते हैं। अगर आपके नाखूनों के आकार, रंग या बनावट में बदलाव जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो किसी भी खतरे को बढ़ने से रोकने को लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।
FAQ
नाखून पर सफेद निशान होने का क्या मतलब होता है?
नाखून पर सफेद निशान एक आम समस्या है। ये शरीर में जिंक या अन्य पोषक तत्व की कमी से हो सकती है। कुछ हेल्थ कंडीशन जैसे डायबिटीज, लिवर से जुड़ी बीमारी, किडनी से जुड़ी समस्या या हार्ट डिजीज जैसी बीमारियां भी इन धब्बों से जुड़ी हो सकती है।नाखूनों से बीमारी की पहचान कैसे करें?
अगर आपके नाखूनों के आकार, रंग या बनावट में बदलाव जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो किसी भी खतरे को बढ़ने से रोकने को लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। क्योंकि ये लक्षण बीमारी से जुड़े हो सकते हैं।नाखून देखकर क्या-क्या पता चलता है?
नाखून देखकर शरीर में पोषक तत्वों की कमी, हाइड्रेशन और बीमारी का पता लगाया जा सकता है। नाखूनों के आकार, रंग या बनावट में बदलाव होना हेल्थ कंडीशन की ओर इशारा करते हैं।