Doctor Verified

पैर के अंदर की ओर नाखून क्यों बढ़ने लगते हैं? डॉक्टर से समझें

कुछ लोगों के पैर के नाखून उंगली के अंदर की ओर बढ़ने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है? आइए लेख में डॉक्टर से जानें इसके कारण।
  • SHARE
  • FOLLOW
पैर के अंदर की ओर नाखून क्यों बढ़ने लगते हैं? डॉक्टर से समझें


How do you fix an inward growing toenail: शरीर में कोई भी समस्या होने पर लक्षण बाहरी रूप से नजर आने लगते हैं। लेकिन कई समस्याएं ऐसी हैं जिनके लक्षण बाहरी रूप से नजर नहीं आती है। इन्हें हम नॉर्मल समझकर अवॉइड कर देते हैं। ऐसी ही एक समस्या है पैरों के नाखून उंगली के अंदर निकलना। पैर के नाखून की ग्रोथ उंगली के बाहर की ओर ही होती है। लेकिन कई ऐसी समस्याएं होती हैं जिनमें ग्रोथ अंदर की ओर होने लगती है। क्या आप इसकी वजह जानते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने हैदराबाद (सोमाजीगुडा) से यशोदा हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट और फिजिशियन डॉ. दिलीप गुडे से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

Untitled-1 (1)

पैर के अंदर की ओर नाखून क्यों बढ़ने लगते हैं? What are the Causes of Toenails Grow Inward

पैर के अंदर की ओर नाखून बढ़ने के कई कारण होती हैं। यह एक कंडीशन है जिसे इंग्रोन टोनेल कहा जाता है-

नाखूनों की देखभाल न करना

नाखूनों की देखभाल न करना इसके सबसे आम कारणों में शामिल है। अगर पैर के नाखून बहुत छोटे हैं, तो यह अंदर की ओर कर्ल हो जाते हैं। इस कारण यह आस-पास की त्वचा में बढ़ने लगते हैं। खासकर, अगर कोने गोल हों या नाखून सीधे कटे हुए न हों। हालांकि यह कंडीशन किसी भी पैर के अंगूठे पर हो सकती है, लेकिन यह बड़े पैर के अंगूठे पर ज्यादा देखा जाता है।

टाइट जूते पहनना

बहुत टाइट या खराब फिटिंग वाले जूते पहनने से पैर की उंगलियों पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। इसके कारण नाखून त्वचा में अंदर की ओर बढ़ने लगते हैं। दौड़ने और किक मारने जैसे खेल के दौरान या दूसरी एक्टिविटीज करते वक्त पैर की उंगलियों पर बार-बार दवाब पड़ सकता है, जो इसके जोखिम को बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें- Toenail Pain: पैर के नाखून में हो रहा है दर्द? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय 

मोटे नाखून होना

अगर पैर के नाखून मोटे हैं तो भी अंदर की ओर बढ़ने लगते हैं। यह समस्या उम्र बढ़ने के साथ ज्यादा आम हो जाती है। इसके अलावा, जन्म से ही असामान्य या बड़े नाखून होने, या पैर के अंगूठे में चोट लगने जैसी समस्याएं भी इसका कारण बन सकती हैं।

मेडिकल कंडीशन

कुछ स्वास्थ्य समस्या में भी यह कंडीशन हो सकती है। हार्मोनल इशुज जैसे डायबिटीज की समस्या में कई लोगों में यह समस्या देखी जाती है। जिन लोगों के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो रहा है, उनमें यह समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- बच्चों में पैर के नाखून अंदर की तरफ बढ़ने (इन्ग्रोन टो नेल्स) की समस्या को कैसे ठीक करें?

पैर के अंदर की ओर नाखून बढ़ने के लक्षण- Signs of Toenails Grow Inward

  • ऐसे में नाखून के आसपास दर्द, सूजन और लालिमा का अनुभव होता है। जब पैर के अंगूठे पर प्रेशर पड़ता है, तो थोड़ा दर्द महसूस हो सकता है। साथ ही छूने पर दर्द ज्यादा महसूस हो सकता है।
  • समस्या बढ़ने या संक्रमण होने पर नाखून के आसपास सफेद या पीले रंग की मवाद पड़ने लगती है। इसका मतलब होता है कि नाखूनों में बैक्टीरिया पनपने लगे हैं।
  • कुछ मामलों में पैर का अंगूठा खुल सकता है या उसमें से खून निकल सकता है। अधिक गंभीर मामलों में, पैर के अंगूठे या उसके आस-पास के हिस्से में ज्यादा असुविधा हो सकती है। पैर के अंगूठे से लाल धारियां निकल सकती हैं या बुखार भी आ सकता है।

निष्कर्ष

पैर के अंदर की ओर नाखून बढ़ने के कई कारण होती हैं। यह एक कंडीशन है जिसे इंग्रोन टोनेल कहा जाता है। अगर आपको यह समस्या होने के साथ डायबिटीज है या बॉडी में खराब ब्लड सर्कुलेशन और नर्व डैमेज है, तो ऐसे में आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में देरी किये बिना तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि, इन स्थितियों में गंभीर संक्रमण होने और खराब इलाज व होने की संभावना बढ़ जाती है।

FAQ

  • नाखून किसकी कमी से खराब होते हैं?

    नाखून खराब होने के कई कारण होते हैं। यह समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी या फंगल इंफेक्शन या कुछ हेल्थ कंडीशंस के कारण हो सकती हैं। इसके अलावा, सोरायसिस, चोट लगने या बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण भी यह स्थिति हो सकती है। 
  • पैर के नाखून खराब होने के क्या कारण हैं?

    पैर के नाखून खराब होने के पीछे कई वजह होती है। चोट लगने या घाव होने से यह स्थिति होने लगती है। इसके अलावा संक्रमण, त्वचा रोग और डायबिटीज भी इसका कारण बन सकते हैं। 

 

 

 

Read Next

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और कब्ज में क्या अंतर है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer