When To Avoid Checking Weight: वजन घटाने या बढ़ाने के लिए हमें सबसे पहले अपना सही वजन पता होना चाहिए। इसका पता लगाने के लिए वजन मापने वाली मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कभी-कभी मशीन, आपके वजन से कम या ज्यादा वजन दिखाती है। हमें लगता है कि मशीन सही नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं है। गलत तरीके से वजन चेक करने के कारण आपको अपने सही वजन का पता नहीं चल पाता। सबसे पहले तो आपको यह पता होना चाहिए कि बार-बार वजन चेक करने की आदत सही नहीं है। आपको हफ्ते में 1 बार से ज्यादा वजन चेक नहीं करना चाहिए। इसके अलावा कुछ ऐसी स्थितियां हैं जिसमें वजन की जांच करने से बचना चाहिए। इस विषय पर विस्तार से बात करते हुए न्यूट्रिशनिस्ट अपूर्वा अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने वजन की जांच करने के सही और गलत तरीके को बताया है। तो चलिए जानते हैं इस विषय को विस्तार से।
View this post on Instagram
1. वर्कआउट के ठीक बाद वेट चेक न करें- Avoid Weighing Immediately After Workout
कुछ लोग एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद उसका रिजल्ट देखना चाहते हैं। लेकिन यह तरीका गलत है और इससे आपको सही परिणाम नहीं मिलेगा। एक्सरसाइज के बाद पसीना निकलने से फ्लूड की मात्रा कम हो जाती है इसलिए फ्लूड लॉस की समस्या हो सकती है। इस वजह से जब आप एक्सरसाइज के बाद वजन चेक करेंगे, तो जो संख्या दिखाएगी वह आपके सही वजन से कम होगी।
2. वीकेंड के ठीक बाद वजन चेक न करें- Just After Weekend
अगर आप वीकेंड के ठीक बाद वजन चेक करते हैं, तो इस स्थिति से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोग वीकेंड पर मनपसंद खाना खाते हैं। वीकेंड में हम ज्यादा एक्टिव भी नहीं होते। कई लोग पूरे हफ्ते जिम जाने या एक्सरसाइज करने से ब्रेक लेते हैं और वीकेंड पर केवल आराम करते हैं। इसलिए वीकेंड के ठीक बाद वजन चेक करने पर वेट बढ़ा हुआ आएगा। कुछ लोग इस स्थिति से अपना मोटिवेशन खो देते हैं। इसलिए इस स्थिति से बचें।
3. पीरियड्स के दौरान वजन चेक न करें- Avoid Weighing During Menstruation
पीरियड्स के दौरान शरीर हार्मोनल बदलावों से गुजर रहा होता है। इस दौरान ब्लोटिंग और वॉटर रिटेंशन की समस्या भी हो जाती है। इस वजह से भी आपको वजन की जांच करने से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान लिया गया वजन आपका सही वजन नहीं होगा और आप गलत रिजल्ट को सही समझकर भ्रमित हो सकते हैं।
4. कब्ज होने पर चेक न करें वजन- Avoid Weighing During Constipation
कब्ज में अस्थाई रूप से वजन बढ़ जाता है। इस स्थिति में आपको ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए। कब्ज की समस्या दूर होने के बाद आप वजन चेक कर सकते हैं। सोडियम या नमक युक्त भोजन खाने के बाद भी वजन की जांच नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- वजन कंट्रोल करने के लिए जरूरी है Weight Measurement, एक्सपर्ट से जानें वजन नापने का सही समय और तरीका
वजन चेक करने का सही समय और तरीका- Best Time To Check Weight
वजन चेक करने का सही समय सुबह का होता है। सही रीडिंग लेना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट वजन की जांच करना चाहिए। एक्सपर्ट बताते हैं कि वॉशरूम से फ्रेश होकर वजन चेक करें। वजन चेक करने का सही तरीका यह है कि आप सुबह खाली पेट हफ्ते में एक बार वजन चेक करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि हर बार आपको एक ही कपड़े पहनकर वजन चेक करना है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। वेट मैनेजमेंट से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए पढ़ें ओनलीमायहेल्थ का वेट मैनेजमेंट सेक्शन।