जापान के लोगों में अन्य देशों की तुलना में मोटापा कम पाया जाता है। मोटापे के कारण शरीर में हाई बीपी, डायबिटीज और अन्य रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन, अगर आप जापान के लोगों की लाइफस्टाइल को अपनाएं, तो इससे आप भी मोटापे और अन्य रोग से खुद का बचाव कर सकते हैं। आज के समय में मोटापा लोगों की समस्या का एक मुख्य कारण बनता जा रहा है। डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि जापान के लोगों की लाइफस्टाइल भारत के लोगों के लिए किसी तरह से फायदेमंद हो सकती है।
जापान के लोग किस तरह वजन को करते हैं कंट्रोल? Weight Loss Secret of Japanese People in Hindi
माइंडफुल ईटिंग
जापानियों के वजन घटाने के प्रमुख रहस्यों में से एक उनका ध्यानपूर्वक भोजन करना और भाग पर नियंत्रण रखना है। वह अपनी प्लेटों पर जरूरत से ज्यादा सामान डालने के बजाय, विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को छोटे-छोटे हिस्सों में परोसते हैं, जिससे ज्यादा खाने से बचने में मदद मिलती है। जापान के लोग अपनी भूख का 80 फीसदी हिस्सा ही भोजन खाते हैं। इससे उनकी पाचन क्रिया सही बनी रहती है।
संतुलित एवं पोषक तत्वों से भरपूर आहार
जापान के लोग पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लेने का प्रयास करते है। उनके भोजन में आम तौर पर मछली, सब्जियां, टोफू, चावल जैसे चीजे शामिल होती हैं। इनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स अधिक होते हैं। जापानी भी नियमित रूप से ग्रीन टी पीते हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है
नियमित शारीरिक गतिविधि
कई अन्य देशों की तुलना में जापान के लोगों की जीवनशैली अधिक सक्रिय होती है। जापान के लोग छोटी दूरी को तय करने के लिए साइकिल का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा वह एक्सरसाइज को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाते हैं।
हाइड्रेशन और ग्रीन टी
वजन को कम करने के लिए हाइड्रेटेड रहना आवश्यक होता है। हाइड्रेशन पाचन क्रिया में सहायता करता है। इसके अतिरिक्त, जापान में ग्रीन का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और मोटापा कम होने लगता है। इसे एनर्जी का एक नेचुरल सोर्स माना जाता है।
हॉट बाथ लें
जापान के लोग हॉट बाथ लेना पसंद करते हैं। दरअसल, हॉट बाथ से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे मेटाबॉलिज्म ठीक होता है और वजन कंट्रोल में रहता है।
इसे भी पढ़ें : मोटी और थुलथुली हो गई है हाथों की चर्बी? जानें इसके कारण और फैट बर्न करने के उपाय
वजन को कंट्रोल करने के लिए फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इससे पेट संबंधी विकार तेजी से दूर होते हैं। साथ ही, फाइबर आपकी भूख को कंट्रोल करता है। जिससे आपको बार-बार खाने की आवश्यकता महसूस नहीं होती है। इससे आपका मोटापा कंट्रोल में रहता है।