मोटी और थुलथुली हो गई है हाथों की चर्बी? जानें इसके कारण और फैट बर्न करने के उपाय

हाथों पर होने वाले फैट के कई कारण हो सकते हैंं। आगे जानते हैं इसे दूर करने के उपाय। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मोटी और थुलथुली हो गई है हाथों की चर्बी? जानें इसके कारण और फैट बर्न करने के उपाय


आज के समय काम की टेंशन और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगा है। वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। शरीर में मोटापा बढ़ने की वजह से लोगों को शर्मिंदगी होती है। लेकिन, मोटापे के कारण शर्मिंदा होने की बजाय आपको इसे कम करने के उपायों को अपनाना चाहिए। कुछ लोगों का मोटापा इतना बढ़ जाता है कि उन्हें छोटी स्लीव्स के कपड़े पहनने में भी परेशानी होती है। लेकिन, डाइट में बदलाव कर आप आसानी से हाथों का मोटापा दूर कर सकते हैं। इसके अलावा, एक्सरसाइज व योग आसन से भी आप हाथों को फैट को तेजी से बर्न कर सकते हैं। इस लेख में आगे जानते हैं कि हाथों पर मोटापा किन कारणों से होता है और आप इसे कैसे कम कर सकते हैं।

हाथों की चर्बी बढ़ने के कारण | What Causes Of Gaining Fat Around Arms In Hindi

हाथों की चर्बी बढ़ने के कई कारण होते हैं। हाथों के फैट की समस्या महिला व पुरुष किसी को भी हो सकती है। लेकिन, पुरुषों की अपेक्षा यह समस्या महिलाओं में ज्यादातर देखी जाती है। आगे जानते हैं इस समस्या के कारण।

जेनेटिक्स

शरीर का वजन कई बार आपके जेनेटिक्स कारकों पर निर्भर करता है। माता-पिता या परिवार में पहले किसी को मोटापा हो, तो ऐसे में आपको मोटापे की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है।

हार्मोन

ब्रेस्ट के पास की कोशिकाएं पीरियड्स और प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव के प्रति संवेदनशील होते हैं। ऐसे में बाजूओं के पास का फैट आपके हार्मोनल बदलाव से प्रभावित होता है।

वजन

जिन लोगों के शरीर का वजन अधिक होता है उनकी हाथों पर फैट अधिक होता है। दरअसल, शरीर के फैट के अनुपात में ही आपके हाथों का फैट निर्भर करता है।

इसे भी पढ़ें : वजन घटाने में असरदार हो सकता है चिचिंडा, जानें सेवन के 4 तरीके

causes of fat around arm

हाथों का फैट कम करने के लिए क्या करें? How Can You Reduce Arm Fat in Hindi

हाथों के फैट को कम करने के लिए आप डाइट में बदलाव और एक्सरसाइज कर सकते हैं। आगे जानते हैं हाथों की चर्बी को कम करने वाली एक्सरसाइज।

पुशअप्स (Pushups)

शरीर और हाथों का फैट बर्न करने के लिए आप पुशअप एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह बेहद ही आसान होती है। रोज सुबह आप 5 से 7 मिनट तक इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।

ट्राईसेप डिप्स (Tricep Dips)

इस एक्सरसाइज में आपको एक कुर्सी की आवश्यकता होती है। इसे करने के लिए आप दोनों ही हथेलियों को कुर्सी के छोर में रखें और शरीर को हाथों के बल पर ऊपर व नीचे करें। इससे हाथोंं की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है और हाथों का फैट तेजी से कम होता है।

बाइसेप कर्ल (Bicep curls)

हाथों की लटकती चर्बी को दूर करने के लिए आप बाइसेप कर्ल एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। इसमें वजन को कंधों तक लाए और वापस नीचे ले जाएं। इसे आप 5 से 10 सेट कर सकते हैं। इससे आपके हाथों की चर्बी कम होने लगती है।

सिजर (Scissors)

सिजर एक्सरसाइज से हाथों की चर्बी कम होती है। इसमें आपको दोनों हाथों को कंधों की पोजीशन में खोलें। इसके बाद दोनों ही हाथों को क्रॉस करें और फिर दोबारा पहले की पोजीशन में आ जाए। इस एक्सरसाइज के 10 से 12 सेट कर सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपके हाथों की फैट बर्न होने लगता है।

इसे भी पढ़ें : वजन कंट्रोल करने के लिए इस तरह इस्तेमाल करें बड़ी इलायची, जानें प्रयोग का तरीका

हाथों की चर्बी को दूर करने के लिए आप डाइट में भी बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए आप डाइट में सलाद, प्रोटीन युक्त सब्जियों-फलों और फाइबर लेना शुरू करें। इसके अलावा, चीनी और कम कैलोरी वाले आहारों को डाइट में शामिल कर आप फैट को तेजी से कम कर सकते हैं।

Read Next

बिना एक्सरसाइज के कम करना चाहते हैं पेट की चर्बी, तो अपनाएं ये 5 आसान उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version