अकल दाढ़ (विसडम टूथ) निकलवाने के कितने दिन बाद आप सॉलिड खाना खाना शुरू कर सकते है? डॉक्टर से जानें

अकल दाढ़ निकलवाने में काफी तकलीफ होती है। इसे निकलवाने के बाद खाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जानें कब और कैसी डाइट लें।
  • SHARE
  • FOLLOW
अकल दाढ़ (विसडम टूथ) निकलवाने के कितने दिन बाद आप सॉलिड खाना खाना शुरू कर सकते है? डॉक्टर से जानें


कल दाढ़ (विसडम टूथ) क्या असल में तीसरी और आखिरी दाढ़ होती है। जब इसे निकलने के लिए पूरी जगह नहीं मिलती तो यह दर्द करने लगती है। जो कि काफी तीव्र होता है। उस समय इसे सर्जरी से निकलवाना पड़ता है। हालांकि यह भी एक दर्दनाक प्रक्रिया होती है। इस स्थिति में आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि आप ठोस आहार (सॉलिड खाना) कब से शुरू कर सकते हैं (When can I eat solid food after wisdom teeth removal)। कब से आप वापिस आइस क्रीम और चॉकलेट जैसे स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं? इसका जवाब हर व्यक्ति के लिए अलग अलग हो सकता है। आप कितनी जल्दी सर्जरी से रिकवर हो रहे हैं इस हिसाब से ही आप दोबारा खाना खाना शुरू कर सकते हैं। लेकिन शुरुआत में आपको क्या क्या खाना चाहिए इस बात का भी आपको ध्यान रखना चाहिए। चाहे आपका जख्म कितनी ही जल्दी भर रहा हो पर आपको सर्जरी के बाद कुछ समय तक इंतजार तो अवश्य करना चाहिए।

Inside2soup

अकल दाढ़ (विसडम टूथ) निकलवाने के बाद आपको क्या खाना चाहिए? (What To Eat After Wisdom Tooth Removal)

जैसे ही आपका यह दांत निकाला जाता है वैसे ही आपको उस भाग में दर्द और सूजन आ जाती है। इसलिए आपको इस दांत दर्द का काफी समझदारी से उपचार करना चाहिए। अगर आप शुरुआत में ही अधिक कठोर चीजें खाने लग जायेंगे तो इससे आपका ब्लड क्लॉट भी प्रभावित हो सकता हैं। इस रिस्क को कम करने के लिए आपको बहुत नर्म चीजें खानी चाहिए। शुरू के हफ्ते में आप स्मूदी, सूप, दही, एप्पल सॉस, मैश किए गए आलुओं का सेवन कर सकते हैं। आपको डॉक्टर द्वारा सुझाई गई सारी प्रक्रिया और आफ्टर केयर का पालन करना होगा। लिक्विड चीजों में भी आपको काफी सॉफ्ट लिक्विड का ही सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : थायराइड में फायदेमंद होता है अखरोट का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

क्या क्या चीजें आपको नहीं खानी चाहिए? (What To Avoid After Wisdom Tooth Removal)

सेंटर फॉर डेंटल केयर, मैक्सिलऑफिशियल ओरल एंड डेंटल सर्जन, डॉ सुमन यादव बताती हैं कि कुछ चीजों को खाने से आपकी रिकवरी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिए आपको उनसे परहेज ही करना चाहिए। कॉफी, कुरकुरी चीजें और कठोर चीजें जैसे नट्स, अखरोट आदि का सेवन आपको नहीं करना चाहिए। इससे आपका जख्म खुल सकता है और इंफेक्शन फैलने का भी रिस्क बढ़ सकता है। एसिडिटी से युक्त खाना भी आपके घाव को और अधिक बिगाड़ सकता है। इस दौरान आपको स्ट्रा का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपको ब्लीडिंग भी हो सकती है। स्ट्रा का प्रयोग करने से आप के  हील होने की प्रक्रिया में भी समय लगता है। इस दौरान आप को बीफ, जर्की आदि से भी परहेज करना चाहिए। अधिक तीखा खाने से आप का घाव और अधिक सूज सकता है इसलिए काफी कम ही मसाला खाएं।

Insidesnacks

इसे भी पढ़ें : स्मॉग के कारण आंखों में है जलन तो न करें ये काम, अपनाएं बचाव का ये तरीका

आपको अपना सामान्य खान पान कब से शुरू कर देना चाहिए? (When Can You Take Normal Diet)

आपको शुरू के एक हफ्ते से 10 दिन तक तो केवल नर्म चीजें और तरल पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए। इसके बाद आप ओटमील, अंडे की भुर्जी आदि खा सकते हैं। ताकि आपका जबड़ा अब पहले से थोड़ी कठोर चीजें खाने का आदी हो सके। यह चीजें आपको एक महीने तक खानी हैं। आपको पूरी तरह से ठीक होने में एक महीने से ले कर डेढ़ महीने तक का समय लग सकता है। कुछ मरीजों को इससे कम या इससे ज्यादा समय भी लग सकता है। इसलिए आपको डेढ़ महीने यानी 6 हफ्तों के समय के बाद ही सामान्य खाना खाने के रूटीन पर लौटना चाहिए।

अगर आप जल्द से जल्द अपने सामान्य रूटीन पर लौटना चाहते हैं तो आपको कठोर चीजों से जितना हो संभव परहेज करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपका घाव और बढ़ सकता है या उसे ठीक होने में काफी समय लग सकता है। इसलिए अपने जबड़े को ठीक होने के लिए थोड़ा समय दें। अपनी देखभाल अच्छे से करें।

Read Next

नाभि खिसकने के लक्षण, कारण और इलाज

Disclaimer