थायराइड आजकल की एक बेहद सामान्य समस्या बन गई है। अधिकतर महिलाएं इस समस्या का सामना कर रही हैं। इस स्थिति में थायराइड ग्रंथि थायराइड हॉर्मोन का उत्पादन बहुत कम या बहुत अधिक करती है। थायराइड गले में सामने की स्थित एक ग्रंथि है, जो थायराइड हॉर्मोन का उत्पादन करती है। यह ग्रंथि मनुष्य द्वारा खाए गए भोजन को ऊर्जा में बदलने का कार्य करती है। इसके साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को भी नियंत्रण करता है। थायराइड एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन नियमित रूप से दवाओं का सेवन करके इसके हॉर्मोन को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। आप चाहें तो थायराइड को नियंत्रण में रखने के लिए अखरोट के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं (walnut oil for thyroid)।
जब शरीर में आयोडीन, सेलेनियम और जिंक की मात्रा घटने लगती है, तो थायराइड की समस्या होने लगती है। आयोडीन, सेलेनियम और जिंक ये तीनों तत्व स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। शरीर में इन तत्वों की कमी से थायराइड की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में अखरोट का तेल फायदेमंद होता है, उसमें सेलेनियम काफी अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए अगर थायराइड के मरीज अखरोट के तेल को अपनी डाइट में शामिल करें, तो इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल में रखा जा सकता है।
अखरोट के तेल में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients in Walnut Oil)
- कैलोरी (calories)
- वसा (fat)
- कार्बोहाइड्रेट (carbohydrates)
- फाइबर (fiber)
- विटामिन के (vitamin K)
- विटामिन ई (vitamin E)
- फास्फोरस (Phosphorus)
- सेलेनियम (selenium)
अखरोट के तेल में मौजूद ये सभी तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स थायराइड फंक्शन (thyroid function) को बेहतर बनाता है। इसके अलावा अखरोट का तेल हृदय रोग (heart diseases) और कैंसर (cancer) के जोखिम को भी काफी हद तक कम कर सकता है।
इसे भी पढ़ें - थायराइड रोगियों को केला खाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर से जानें
टॉप स्टोरीज़
अखरोट का तेल थायराइड मरीजों के लिए कैसे है फायदेमंद (walnut oil for thyroid patients)
अखरोट का तेल थायराइड स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह थायराइड हॉर्मोन को बढ़ावा देता है। अखरोट के तेल में सेलेनियम होता है, यह तत्व थायराइड फंक्शन में हेल्दी रखने में मदद करता है।
क्या अखरोट में मौजूद सेलेनियम थायराइड की समस्या का इलाज करता है?
अखरोट और अखरोट के तेल में सेलेनियम होता है, जो एक आवश्यक खनिज है। यह थायरॉइड ग्रंथि में उच्च सांद्रता में पाया जाता है। सेलेनियम एक खनिज है, जो शरीर की कई प्रक्रियाओं को सही ढंग से काम करने के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचा सकते हैं। सेलेनियम थायराइड के सही कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
(image : medicalnewstoday.com)
क्या अखरोट के तेल से गले की मालिश करने से भी मदद मिल सकती है?
गर्दन के क्षेत्र में अखरोट के तेल की मालिश करना थायराइड के लिए एक अच्छा उपाय है। आयुर्वेद के अनुसार हम लोगों का शरीर वात, पित्त और कफ मिलकर बना होता है। तनाव थायराइड की स्थिति के प्रमुख कारणों में से एक है। आयुर्वेद के दृष्टिकोण से तनाव वात दोष के असंतुलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, हाइपोथायरायडिज्म मुख्य रूप से कफ असंतुलन के कारण होता है। थायराइड की समस्या को कंट्रोल में करने के लिए आप अखरोट के तेल से गले की मसाज कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो इसे अपनी डाइट में भी शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - थायराइड ग्रंथि में गड़बड़ी के कारण हो सकती हैं ये 3 बीमारियां, डॉक्टर से जानें इनके लक्षण और कारण
(main image : eatthis.com)