Doctor Verified

गर्मी में करें इन 5 चीजों का सेवन, वजन बढ़ाने में मिलेगी मदद

Weight Gain Tips in Hindi: वजन बढ़ाने के लिए आप गर्मियों में इन चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इससे आपको लाभ मिल सकता है।

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Apr 06, 2023 10:00 IST
गर्मी में करें इन 5 चीजों का सेवन, वजन बढ़ाने में मिलेगी मदद

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Foods to Weight Gain in Hindi: आजकल कई लोग अपने वेट इश्यू से परेशान हैं। कोई अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो किसी का वजन लगातार कम होता जा रहा है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वे अकसर हैवी एक्सरसाइज और वेट लॉस डाइटिंग का सहारा लेते हैं। जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं, वे अकसर जंक फूड्स का सेवन करना शुरू कर देते हैं। वजन बढ़ाने की चाहत रखने वाले लोग हाई कैलोरी और फैट्स को डाइट में शामिल करना शुरू कर देते हैं। इन तरीकों से भले ही आपका वजन बढ़ जाता है, लेकिन यह हेल्दी वेट गेन नहीं होता है। इसकी वजह से आपको आगे चलकर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको हमेशा हेल्दी वेट गेन की तरफ ही ध्यान देना चाहिए। अगर आपका शरीर भी दुबला-पतला और कमजोर है, तो आप वजन बढ़ाने के लिए कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं। अब गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि गर्मी में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? या गर्मी में वजन कैसे बढ़ाएं? तो चलिए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं इसके बारे में-

गर्मी में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं?- What to Eat in Summer for Weight Gain in Hindi

khaskhas for weight gain

1. खसखस

गर्मियों में अधिकतर लोग खसखस का सेवन करते हैं। खसखस के बीजों की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इनका सेवन करना फायदेमंद होता है। खसखस में कैलोरी की मात्रा भी काफी होती है, जिससे वेट गेन करने में मदद मिलेगी। यानी अगर आप गर्मियों में खसखस का सेवन करेंगे, तो इससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही पेट को भी ठंडक मिलेगी। आप खसखस को दूध में मिलाकर खा सकते हैं। रात को सोते समय खसखस का सेवन करना अधिक लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें- दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं तो फॉलो करें ये समर डाइट प्लान, धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा वजन

2. फुल फैट दही और दूध

गर्मियों में फुल फैट दही और दूध पीने से भी आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, दही और दूध में कैलोरी, फैट और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा दही और दूध कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स होते हैं। इसलिए आप चाहें तो नियमित रूप से दही और दूध का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको गर्म दूध पीने का मन नहीं है, तो आप ठंडा करके भी इसे पी सकते हैं।  

3. पनीर और चीज

वजन बढ़ाने के लिए पनीर और चीज का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है। पनीर और चीज में कैलोरी और प्रोटीन की अधिकता होती है। ऐसे में अगर आप कुछ मात्रा में रोजाना पनीर और चीज का सेवन करेंगे, तो वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। 

shakes for weight gain

4. स्मूदी या शेक

गर्मियों में कई लोग स्मूदी और शेक का सेवन करते हैं। रोजाना स्मूदी या शेक पीने से भी आपको वजन बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। गर्मियों में आप फ्रूट्स स्मूदी, ड्राई फ्रूट्स स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन और फैट मिलेगा, जो वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। साथ ही स्मूदी और शेक आपको ठंडक भी प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए डाइट: दुबले-पतले लोग 1 महीने तक फॉलो करें ये डाइट, बढ़ने लगेगा वजन

5. चावल

वैसे तो चावल को किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। लेकिन चावल ठंडे होते हैं, इसलिए गर्मियों में भी आसानी से चावल खाए जा सकते हैं। अगर आप दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी समर डाइट में भी चावल को शामिल कर सकते हैं। चावल में कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है। ऐसे में अगर आप अपनी डेली मील में चावल शामिल करेंगे, तो आपका धीरे-धीरे वजन बढ़ सकता है।

Disclaimer