Doctor Verified

एडिमा में किन चीजों का सेवन करें? डॉक्टर से जानें

एडिमा, शरीर की एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें शरीर का सूजन बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम डॉक्टर से जानेंगे कि इस स्थिति में आपको किन चीजों से परहेज करना चाहिए और क्यों।
  • SHARE
  • FOLLOW
एडिमा में किन चीजों का सेवन करें? डॉक्टर से जानें

एडिमा एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में सूजन की समस्या हो जाती है। दरअसल, इसमें शरीर के ब्लड वेसेल्स में वॉटर रिटेंशन होता है यानी कि पानी ठहरने लगता है और ब्लड वेसेल्स सूज जाती हैं। ये दिक्कत शरीर के कई अंगों में नजर आ सकती है जैसे कि पैरों, हाथों में और यहां तक कि सूजन बढ़ जाने पर पूरे शरीर में नजर आ सकती है। ऐसे में आपको पहले तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए और फिर सही कारणों के बारे में जानते हुए इलाज करवाना चाहिए। लेकिन, इलाज के साथ जरूरी होता है कि आप अपनी डाइट में कुछ परहेज करें या फिर कुछ बातों का ख्याल रखें। तो आइए डॉ. अंकित बंसल, कंसल्टेंट, इन्टर्नल मेडिसिन एंड इंफेक्शन डिजीज, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली से जानते हैं एडिमा में कौन से खाद्य पदार्थ खाने चाहिए (foods to eat in edema in hindi)


इस पेज पर:-


एडिमा में कौन से खाद्य पदार्थ खाने चाहिए-foods to eat in edema in hindi

डॉ. अंकित बंसल, बताते हैं कि एडिमा यानी शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। इस सूजन की वजह से तरल पदार्थ एक जगह जमा होना होता है। इस स्थिति में सही खानपान बहुत जरूरी है ताकि सूजन कम हो सके। एडिमा में ऐसे खाद्य पदार्थ खाने चाहिए जो शरीर से अतिरिक्त नमक और पानी को बाहर निकालने में मदद करें। जैसे कि

पानी से भरपूर सब्जियां खाएं

एडिमा में आप पानी से भरपूर सब्जियों को खा सकते हैं जैसे कि आप खीरा खा सकते हैं या फिर तरबूज का सेवन कर सकते हैं। कुछ नहीं तो आप लौकी और सेब को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक होते हैं। इनके सेवन से एडिमा की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: नवजात शिशुओं को सांस लेने में समस्या का कारण बन सकती है पल्मोनरी एडिमा, जानें इससे जुड़े लक्षण

पोटैशियम से भरपूर चीजों का सेवन करें

अगर आपको एडिमा है तो आपको पोटैशियम से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। जैसे कि आप केले और पपीता, जो पोटैशियम से भरपूर होते हैं इनका सेवन कर सकते हैं। दरअसल, एडिमा की एक बड़ी वजह शरीर में अतिरिक्त सोडियम की मात्रा भी है और जब आप पोटैशियम से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं तो ये पोटैशियम की मात्रा को बैलेंस करने में मदद कर सकता है। ये शरीर के फ्लूइड बैलेंस को सही रखते हैं और सूजन कम करते हैं।

foods_for_edema

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें

अगर आप चाहते हैं कि एडिमा की दिक्कत कंट्रोल में रहे तो आप हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और ब्रोकली खा सकते हैं क्योंकि इनमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो सूजन घटाते हैं। आप इनका सूप बनाकर पी सकते हैं या फिर इन्हें डाइट में अलग-अलग तरीके से शामिल कर सकते हैं तो जो कि शरीर डिटॉक्स करने के साथ सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

लहसुन और अदरक का सेवन करें

लहसुन और अदरक, दोनों ही एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं जो कि शरीर की सूजन को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये एडिमा की स्थिति में कंट्रोल ला सकते हैं और अतिरिक्त सोडियम को कम करने में भी कुछ हद तक मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या टीबी के कारण पल्मोनरी फाइब्रोसिस हो सकता है? जानें इनके बीच कनेक्शन

तरल पदार्थों का सेवन बढ़ा दें

तरल पदार्थ जैसे कि आप अपनी डाइट में हर्बल टी को शामिल कर सकते हैं जो कि एडिमा को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये सूजन में कमी ला सकते हैं और एडिमा के दौरान नमक का सेवन कम करने में भी मदद कर सकते हैं क्योंकि ज्यादा नमक शरीर में पानी रोकता है और सूजन बढ़ाता है।

इसके अलावा एडिमा के लिए संतुलित आहार लें और डॉक्टर की सलाह से दवाइयां या उपचार करवाएं। सही खानपान से एडिमा नियंत्रित किया जा सकता है और शरीर बेहतर महसूस करता है।

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • एडिमा कितने दिन में ठीक होता है?

    एडिमा 5 से 7 दिन में पूरी तरह से ठीक हो सकता है। लेकिन, गंभीर स्थिति में इसे ठीक होने में लंबा समय लग सकता है और कई बार दवाइयों की मदद भी लेनी पड़ सकती है। इसलिए, जरूरी है कि पहले दिन से ही आप डॉक्टर को दिखाएं और फिर सूजन को कम करें।
  • एडिमा रोग क्यों होता है?

    एडिमा रोग कई कारणों से हो सकता है जैसे कि सबसे पहले तो यह हाई बीपी वाले लोगों को हो सकता है। इसके अलावा जो लोग ज्यादा नमक का सेवन करते हैं उन्हें एडिमा की दिक्कत हो सकती है। 
  • गर्भावस्था के दौरान एडिमा क्यों होता है?

    गर्भावस्था में एडिमा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसमें से सबसे पहला कारण है शरीर का वजन बढ़ना जिससे पैरों में सूजन की समस्या देखी जाती है। इसके अलावा कई बार हाई बीपी वाली महिलाओं में भी प्रेग्नेंसी के दौरान पैरों में सूजन महसूस हो सकती है।

 

 

 

Read Next

क्या आपको भी होती है पित्ती में खुजली? जानें ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Dec 15, 2025 08:07 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS