Reinke Edema Ke Lakshan Kya Hai In Hindi: मशहूर गायिका माइली साइरस ने हाल ही में खुद को रेनकी एडिमा की समस्या होने के बारे में बताया। इस समस्या के कारण व्यक्ति को वोकल कॉर्ड (आवाज से जुड़ी समस्या) से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे लोगों को बोलने या गाने में समस्या का सामना करना पड़ता है।ऐसे में आइए नवी मुंबई के अपोलो हॉस्पिटल्स के ईएनटी सर्जरी, कंसल्टेंट डॉ. हर्षद निकटे (Dr Harshad Nikte, Consultant, ENT Surgery, Apollo Hospitals, Navi Mumbai) से जानते हैं कि रेनकी एडिमा की समस्या क्या है और इसके कारण व्यक्ति में क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं?
रेनकी एडिमा क्या है? - What Is The Problem Of Renki's Edema?
डॉ. हर्षद निकटे के अनुसार, रेनकी एडिमा मुख्य रूप से वोकल कॉर्ड या आवाज से जुड़ी बीमारी है, जो धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। इससे व्यक्ति के कम्यूनिकेशन और उनके कॉन्फिडेंस को प्रभावित होता है। इस समस्या में व्यक्ति की वोकल कॉर्ड में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। जिसके कारण वोकल कॉर्ड में सूजन आने जैसी समस्या होती है। इसके कारण व्यक्ति की आवाज में बदलाव आने लगता है। बता दें, यह एक गैर-कैंसर युक्त वोकल कॉर्ड से जुड़ी बीमारी है।
इसे भी पढ़ें: पल्मोनरी एडिमा और निमोनिया में क्या अंतर है? जानें लक्षण और बचाव
रेनकी एडिमा के क्या लक्षण हैं? - What Are The Symptoms Of Reinke's Edema In Hindi
रेनकी एडिमा वोकल कॉर्ड यानी आवाज से जुड़ी एक बीमारी है, जो धीरे-धीरे आपकी आवाज को प्रभावित कर सकती है। रेनकी एडिमा होने के लक्षण पहले से दिखने लगते हैं, जिन्हें पहचान कर इसका समय पर इलाज करवाया जा सकता है। इन लक्षणों में-
आवाज की गुणवत्ता में बदलाव आना
आवाज में बदलाव आना रेनकी एडिमा के शुरुआती लक्षणों में से एक है। इसमें व्यक्ति को अपनी आवाज के खुरदरा, रूखी या इसके धीमी होने जैसे लक्षण दिखते हैं। कई बार व्यक्ति को जोर से बोलने के लिए ज्यादा प्रयास करना पड़ सकता है।
गला बैठने जैसा महसूस होना
रेनकी एडिमा की समस्या में आवाज में बदलाव आ जाता है, जिसके कारण लोगों को गला बैठने जैसे महसूस होता है। जबकि यह समस्या वोकल कॉर्ड पर आने वाली सूजन के कारण हो सकती है, साथ ही, इस दौरान व्यक्ति को सांस फूलने की समस्या भी होती है और आवाज धीमी होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्दन की सूजन कैंसर का संकेत होता है? जानें कब पड़ती है डॉक्टर को दिखाने की जरूरत
वोकल कॉर्ड पर पड़ता है जोर
रेनकी एडिमा की समस्या में व्यक्ति की आवाज धीमी और गहरी होने लगती है। इसके अलावा, वोकल कॉर्ड पर सूजन रहते हैं। ऐसे में बोलने पर व्यक्ति की वोकल कॉर्ड पर स्ट्रेस बढ़ता है, जिससे व्यक्ति को बोलने के दौरान थकान महसूस होती है, खासकर लंबे समय तक बोलने में थकान होने लगती है।
धीरे-धीरे बोलने में परेशानी
कई बार व्यक्ति को धीरे-धीरे बोलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, यह समस्या रेनकी एडिमा के कारण हो सकती है। इसके अलावा, इस दौरान कई बार व्यक्ति को आवाज के धीमे, बात करते समय या गाते समय असुविधा महसूस होने और कई बार गले पर जोर पड़ने के कारण गले में दर्द होने जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं।
सांस फूलने की समस्या
रेनकी एडिमा की बीमारी में व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी होने या सांस फूलने जैसी समस्या भी हो सकती है, जिससे डिस्पेनिया के नाम से भी जाना जाता है। इसके कारण श्वसन नली में सूजन आने की समस्या होती है, जिसके कारण व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
सांस लेने के दौरान आवाज आना
कई बार व्यक्ति को सांस लेते समय आवाज आती है। इस समस्या को स्ट्रिडोर के नाम से जाना जाता है। यह समस्या भी रेनकी एडिमा के खतरनाक लक्षणों में से एक हो सकती है। इस दौरान व्यक्ति को सांस लेने के दौरान घरघराहट वाली आवाज आती है। ऐसा वोकल कॉर्ड में सूजन आने और वायुमार्ग में रूकावट आने के कारण हो सकता है।
निष्कर्ष
रेनकी एडिमा की समस्या वोकल कॉर्ड से जुड़ी एक समस्या है, जिसके कारण व्यक्ति की आवाज में बदालव आने, सांस फूलने, सांस लेने के दौरान आवाज आने, धीरे-धीरे बोलने में परेशानी होने, आवाज में रूखापन आने, आवाज की गुणवत्ता खराब होने, गला बैठने जैसा महसूस होने, वोकल कॉर्ड में सूजन आने और वोकल कॉर्ड पर जोर पड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में रेनकी एडिमा के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
गले में कौन-कौन सी प्रॉब्लम हो सकती है?
अक्सर लोगों को गले में दर्द होने, खुजली होने, खराश होने, निगलने में परेशानी होने और खांसी के कारण दर्द होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।गले का संक्रमण कब गंभीर होता है?
गले के इंफेक्शन के दौरान गले में दर्द होने, सूजन आने, खाना निगलने में परेशानी होने और इसके कारण बार-बार बुखार आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गले से जुड़े ये लक्षण गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में इनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।गले में दर्द होने की क्या वजह हो सकती है?
लोगों को गले में दर्द की समस्या सर्दी, जुकाम, एसिड रिफ्लक्स, एलर्जी होने, इंफेक्शन या फ्लू होने के कारण हो सकता है।