बारिश का मौसम है और मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी का मकसद ये है कि लोग बारिश के दौरान खुद को सुरक्षित रखें। यही कारण है कि पिछले कुछ समय में Extreme Rainfall Alert गूगल ट्रेंड्स पर ट्रेंड कर रहा है। वैसे तो बारिश का मौसम सुकून लेकर आता है। लेकिन अगर बारिश बहुत ज्यादा हो, तो कई समस्याएं भी होती हैं। खासकर अगर आप बारिश के पानी में भीग जाएं। बरसात के मौसम में लोगों को खांसी-जुकाम, बुखार, इंफेक्शन और फ्लू जैसी परेशानियां जल्दी हो जाती है। मानसून में लोगों की इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में फ्लू के साथ स्किन और स्कैल्प इंफेक्शन व डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं। इसलिए बारिश के पानी में भीग जाने पर आपको क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए, ये जानना जरूरी है। इस बारे में बेहतर जानकारी के लिए हमने दिल्ली के साकेत स्थित पीएसआरआई हॉस्पिटल के हेड ऑफ इमरजेंसी डॉ प्रशांत सिन्हा से बात की।
बारिश के पानी में भीग जाने के बाद क्या करना चाहिए?
वैसे तो आपको बारिश के पानी से बचकर रहना चाहिए। लेकिन अगर आप बारिश का आनंद लेने के लिए थोड़ा भीग लेते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि आप बीमार न पड़ें।
तुरंत सूखे कपड़े पहनें
बारिश में भीगने के बाद सबसे पहले कपड़े बदलना जरूरी है। क्योंकि ज्यादा देर तक गीले कपड़े पहने रहने से भी इंफेक्शन या बीमारियों का खतरा हो सकता है। ज्यादा देर तक गीले कपड़े पहने रखने से शरीर में ठंड बैठ सकती है और इससे फ्लू हो सकता है।
गुनगुने पानी से नहाएं
बारिश में भीगने से पानी में मौजूद बैक्टीरिया इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। इसलिए अगर आप बारिश में भीग चुके हैं, तो सबसे पहले गुनगुने पानी से नहाएं। इससे बॉडी से धूल-मिट्टी, बैक्टीरिया और बारिश में मौजूद एसिड के कण निकल जाते हैं। साथ ही, इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें: Severe Rainfall Alert: भारी बारिश के बीच बढ़ा कई बीमारियों का खतरा, बरतें सावधानी
बालों को सुखाएं
अगर बरसात में बाल गीले हो चुके हैं तो सूखने के बाद ही बाल बांधे। स्कैल्प गीला होने से फंगल इंफेक्शन और सिर दर्द बढ़ सकता है। इसलिए बालों को सूखाने के बाद ही बांधे। इसके लिए आप ड्रायर या टॉवल इस्तेमाल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कुछ गर्म पेय पिएं
बारिश के पानी में भीगने से फ्लू और खांसी-जुकाम हो सकता है। इसलिए शरीर में गरमाहट बनाए रखने के लिए कुछ गर्म जरूर पिएं। ऐसे में आप अदरक वाली चाय, हल्दी वाला दूध, हर्बल काढ़ा या ग्रीन टी पी सकते हैं। इससे गले को आराम मिलेगा और इंफेक्शन का खतरा कम होगा। इनमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इससे इंफेक्शंस का खतरा कम होता है।
भाप लें
अगर आपको ठंड लग रही है तो गर्म पानी की भाप लेना भी अच्छा विकल्प है। इससे गले और नाक की सफाई होती है और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है।
हल्का और गर्म खाना खाएं
इंफेक्शन का खतरा कम करने के लिए गर्म पानी जरूर खाएं। बरसात में भीगने के बाद हल्का और गर्म खाना जरूर खाएं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमारियों का खतरा कम होता है। खाने में हल्दी, अदरक, लहसुन और काली मिर्च जरूर शामिल करें।
इसे भी पढ़ें- बारिश में चाय की जगह पिएं कश्मीरी कहवा, खांसी-बुखार की समस्या होगी दूर
बारिश में भीगने के बाद क्या नहीं करना चाहिए? What Not To Do After Getting Wet In Rain
- बारिश में भीगने के बाद गीले कपड़ों में ज्यादा देर तक न रहें। क्योंकि इससे इंफेक्शन फैलने और फ्लू होने का खतरा हो सकता है। इसके कारण सेंसिटिव जगहों तक फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है।
- बारिश में भीगने के कारण अगर शरीर में कुछ लक्षण नजर आ रहे हैं, तो इन्हें बिलकुल नजरअंदाज न करें। जुकाम या गला खराब होने जैसी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। इससे परेशानी बढ़ सकती हैं।
- अगर आप बारिश में भीग गए हैं, तो कुछ भी ठंडा न खाएं। क्योंकि इससे आपको ठंड लगती है और फ्लू हो सकता है। ठंडा खाने के कारण पाचन तंत्र को नुकसान भी हो सकता है और परेशानी बढ़ सकती है।
- बारिश में भीगने के बाद तुरंत एसी या तेज हवा में न बैठें। क्योंकि इसके कारण आपको फ्लू या इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।
बारिश के मौसम में अतिरिक्त सावधानियां
बारिश के मौसम में आपको ऊपर बताई गई बातों के अलावा भी कुछ सावधानियां रखनी चाहिए।- हमेशा छतरी या रेनकोट साथ रखें।
- पानी में भीगे पैरों को साफ और सूखा रखें।
- बच्चों और बुजुर्गों को बारिश में भीगने से बचाएं क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।
- जहां पानी जमा हो वहां से गुजरने से बचें, इससे इंफेक्शन और मच्छर जनित बीमारियों (डेंगू, मलेरिया) का खतरा बढ़ जाता है।
कुल मिलाकर, बारिश में भीग जाना कोई बड़ी समस्या नहीं है अगर आप समय रहते सही कदम उठा लें। लेकिन छोटी-छोटी लापरवाहियां कई बार सेहत को नुकसान पहुंचा देती हैं। इसलिए सतर्क रहें, सही आदतें अपनाएं और इस मौसम का आनंद सुरक्षित तरीके से लें।
FAQ
बारिश में भीग जाए तो क्या करें?
बारिश में भीग जाए तो कुछ भी ठंडा खाना या पीना नहीं चाहिए। ऐसे में एसी या तेज हवा में सोना भी अवॉइड करना चाहिए। शरीर को गर्म रखने के लिए कुछ गर्म खाना या पीना चाहिए।बारिश में भीगने के बाद बुखार से कैसे बचें?
बारिश में भीगने के बाद गर्म पानी से नहाएं। ऐसे में सूखे कपड़े पहनें जिससे बीमारी का खतरा न रहें। कुछ गर्म खाएं और हर्बल टी पिएं। इससे शरीर को गरमाहट मिलेगी और बुखार का खतरा कम हो जाएगा।बारिश के पानी से चेहरा धोने से क्या होता है?
एक्सपर्ट्स की मानें तो बारिश का पानी त्वचा के लिए सेफ नहीं होता है। इसमें कई तरह के बैक्टीरिया और केमिकल्स मौजूद होते हैं। ये स्किन में जाकर इंफेक्शंस और बीमारियों की वजह बन सकते हैं।