Doctor Verified

गर्मियों में होने वाली बारिश में भीगने से क्या समस्याएं हो सकती हैं? डॉक्टर से जानें

गर्मियों में होने वाली बारिश हर किसी को पंसद होती है। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि इस बारिश में भीगने से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती है। आगे जानते हैं इन समस्या
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में होने वाली बारिश में भीगने से क्या समस्याएं हो सकती हैं? डॉक्टर से जानें


तपती गर्मी में जब अचानक बारिश होती है, तो ऐसे में हर व्यक्ति को यह राहत प्रदान करती है। ज्यादातर लोगों को बारिश में भीगना पसंद करते हैं। बेशक यह बारिश मौसम में बढ़ते तापमान को कम करने में मदद कर सकती है। लेकिन, इसमें भीगना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। गर्मी की बारिश यानी समर रेन में मौजूद ह्यूमिडिटी और गंदगी मिलकर शरीर के लिए कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। यही वजह है कि खासकर बच्चों को इस बारिश में भीगने से मना किया जाता है। डॉक्टर्स बताते हैं कि गर्म और आर्द्र वातावरण में रहने के बाद अचानक ठंडी बारिश के संपर्क में आने से आपके शरीर का तापमान तेजी से बदलता है, जिससे ठंड लगने या बुखार आने की संभावना बढ़ जाती है। इस लेख में मुंबई के जिनोवा शैल्बी अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉक्टर उर्वी माहेश्वरी से जानते हैं कि गर्मियों में होने वाली बारिश में भीगने से व्यक्ति को क्या समस्याएं हो सकती है?

गर्मियों में होने वाली बारिश में भीगने से क्या समस्याएं हो सकती हैं? - What Problems Can Happen If You Get Wet In The Summer Rain in Hindi

सर्दी-जुकाम और बुखार होने को जोखिम

गर्मी में ज्यादातर लोगों के शरीर का तापमान पहले से ही अधिक होता है ऐसे में अचानक बारिश में भीगने से शरीर को थर्मल शॉक लगता है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) कमजोर हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को नाक बहना, गले में खराश और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। जबकि, कुछ लोगों को हल्का या तेज बुखार हो सकता है।

Can You Drink Milk With Gestational Diabetes in

बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन का जोखिम अधिक होना

गर्मी की बारिश नमी और गंदगी का कारण बनती है, जिससे फंगल इंफेक्शन तेजी से फैलता है। भीगे कपड़े और गीले पैर लंबे समय तक रहने से बैक्टीरिया को पनपने का मौका मिल जाता है। इस दौरान व्यक्ति को एथलीट फुट, स्किन रैश, दाद और खुजली की समस्या हो सकती है।

वायरल और मौसमी फ्लू

बारिश में हवा में नमी और तापमान में गिरावट वायरस के फैलने का मुख्य कारण बन सकती है। साथ ही, जो लोगों बारिश में भीगने के बाद गीले कपड़ों में रहते हैं तो ऐसे में इंफेक्शन की वजह से वायरल और सीजनल फ्लू होने की संभावना बढ़ जाती है। इस दौरान व्यक्ति को थकान, बुखार, मांसपेशियों में दर्द और भूख न लगने की समस्या होती है।

पेट से जुड़ी बीमारियां

गर्मी की बारिश में भीनने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को फूड पॉइजनिंग, डायरिया, उल्टी और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ज्यादातर मामलों में यह दूषित भोजन और पानी की वजह से यह समस्याएं हो सकती है।

सिरदर्द और माइग्रेन

गर्मी और बारिश के कारण अचानक वातावरण में बदलाव होता है। ह्यूमिडिटी और तापमान की असमानता से शरीर पर असर पड़ता है, जिसके कारण सिरदर्द या माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है।

बारिश में भीगने से होने वाली समस्याओं से कैसे बचाव करें? - How to avoid problems caused by getting wet in the rain?

  • बारिश में भीगने से होने वाले संक्रमण से बचाव के लिए आप तुलसी और अदरक का काढ़ा पी सकते हैं।
  • भीगने के बाद तुरंत कपड़े और जूते बदलें।
  • शरीर को अच्छी तरह सुखाएं।
  • पानी उबालकर पिएं या फिल्टर का प्रयोग करें।
  • बारिश में भीगने के बाद तुरंत बालों को सुखाएं, क्योंकि गीले बालों में सर्दी होने का जोखिम अधिक रहता है।
  • इसके साथ ही बारिश होने पर आप किसी सुरक्षित जगह में रूक जाएं।

इसे भी पढ़ें: वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए क्या करें? जानें 6 उपाय, बढ़ेगी इम्यूनिटी और नहीं पड़ेंगे बीमार

गर्मी की बारिश मन को भले ही सुकून देती हो, लेकिन सेहत के नजरिए से यह कई तरह की समस्याएं भी खड़ी कर सकती है। इसलिए बारिश में भीगने से बचना ही बेहतर माना जाता है। यदि आप फिर भी भीग जाए तो घर पहुंचन के बाद कपड़ों को बदलें और शरीर को अच्छी तरह से सुखाएं। साथ ही, किसी भी तरह के लक्षण को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

FAQ

  • बारिश में भीगने के क्या नुकसान हैं?

    त्वचा के प्राकृतिक pH संतुलन को बिगाड़ सकती है, जिससे त्वचा में रूखापन, संवेदनशील और खुजली की समस्या हो सकती है। वही, प्रदूषित जल स्रोतों से होकर बहने वाला बारिश का पानी बैक्टीरिया और फंगस की वजब बन सकता है।
  • बारिश में भीगने के बाद क्या करना चाहिए?

    बारिश में भीगने के बाद आप तुरंत कपड़ों को बदलें और शरीर को सुखाएं। इसके बाद आप तुलसी और गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
  • बारिश में त्वचा की समस्या क्यों होती है?

    बारिश में गंदे पानी की वजह से लोगों के हाथ और पैरों में फंगल इंफेक्शन होने की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप बारिश में भीगने के बाद साफ पानी से त्वचा को साफ करें।

 

 

 

Read Next

पेट में दर्द और डकार आने का क्या कारण हैं? जानें डॉक्टर से

Disclaimer