Doctor Verified

बारिश में भीगने के बाद पैरों में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण

कई लोगों को पैर गीले हो जाते हैं, तो उनके पैरों में दर्द होता है। जानें डॉक्टर से इसकी वजह क्या है और इससे कैसे बचें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बारिश में भीगने के बाद पैरों में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण


Why feet hurt after getting wet in rain: बारिश के मौसममें कई जगहों पर पानी भर जाता है। आप ऑफिस से घर जा रहे हैं या घर से ऑफिस? सड़कें पक्की हैं, इसके बावजूद भी पानी भरा है, आपको न चाहते हुए भी उस पानी से घुसकर निकलना पड़ता है। जिसके बाद आपके पैर भीग जाते हैं और पैर दर्द करने लगते हैं। कई बार होता है कि आप काफी देर तक पानी में ही काम कर रहे हैं, कपड़े धुलना या साफ-सफाई, जिससे आपके पैर देर तक भीगे रहते हैं। तब भी आपके पैरों में दर्द होने लगता है। कई बार आप ज्यादा देर ठंडे में बैठे रहते हैं और पैरों में दर्द होता है। लेकिन ऐसा होता क्यों है? आखिर पैर भीगने के बाद दर्द क्यों करते हैं? हमने इस विषय पर डॉ. कुमारदेव अरविंद राजमान्या, विभागाध्यक्ष (एचओडी) एवं प्रमुख सलाहकार - आर्थोपेडिक्स, एस्टर व्हाइटफील्ड अस्पताल, बेंगलुरु (Dr. Kumardev Arvind Rajamanya, Head of Department (HOD) & Lead Consultant - Orthopaedics, Aster Whitefield Hospital, Bengaluru) डॉक्टर से बात की। उन्होंने कारण बताया। 

पैर भीगने के बाद दर्द क्यों करते हैं-Why do feet ache after getting wet?

आपको बता दें कि आपके पैर भीगने के बाद दर्द कर रहे हैं, तो इस स्थिति को ट्रेंच फुट कहते हैं। दरअसल, ट्रेंच फुट एक ऐसी स्थिति है जो आपको लंबे समय तक ठंडी, गीली जगहों में खड़े रहने से हो सकती है। ट्रेंच फुट के लक्षणों में सुन्नता, दर्द, लालिमा और सूजन शामिल हैं। ट्रेंच फुट तब होता है जब ठंडे तापमान और नमी से आपके पैर में ब्लड फ्लो रुक जाता है।

इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में साफ पानी पीना बन जाता है और भी जरूरी, एक्सपर्ट से जानें क्यों?

क्या है ट्रेंच फुट-What is trench foot?

ट्रेंच फ़ुट, जिसको इमर्शन फ़ुट सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है, एक ऐसी स्थिति है जो तब हो सकती है जब आपके पैर लंबे समय तक ठंडे और गीले रहते हैं। यह अक्सर तब होता है जब आपको कई दिनों तक गीले मोजे, जूते या बूट पहनने पड़ते हैं। लंबे समय तक नमी, ठंड और कभी-कभी सेहत ठीक न होने पर खड़े रहना पड़ता है, तब यह बीमारी हो सकती है।

Why feet ache after getting wet

किन लोगों को यह बीमारी हो सकती है-Who Does Trench Foot Affect?

ट्रेंच फुट स्थिति से ज्यादातर वे लोग गुजरते हैं जो लोग मिलिट्री में हैं। हालांकि कई और लोगों पर इसका असर पड़ता है।

  • जिन लोगों के घर नहीं हैं, कई लोग होते हैं जो होमलेस होते हैं, वे बारिश के मौसम में गीले में रहते हैं। उनको भी यह बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।
  • कुछ लोग म्यूजिक फेस्टिवल में जाते हैं। वहां पर ठंडे में काफी देर तक खड़े रहने से इस स्थिति से गुजरना पड़ता है और उनके पैर में दर्द होता है।
  • जो लोग पानी में या पानी के ईर्द-गिर्द काम करते हैं, कई लोग हैं जिनका काम पानी का ही है, जैसे मछुआरे, खेतों में काम करने वाले और घर के बहुत कपड़े धुलना आदि।
  • आउटडोर के लिए जाना। कई लोग माउंटेन जाते हैं, हाइकिंग करते हैं, जहां मोजे और जूते गीले हो जाते हैं और पैर दर्द का कारण बनते हैं।

भीगने के बाद पैरों में दर्द के कारण और बचाव-What causes feet ache after getting wet?

लंबे समय तक गीली और ठंडी जगहों पर खड़े रहने से आपको ट्रेंच फ़ुट हो सकता है, जिससे आपके पैरों में दर्द होने लगता है। ऐसा होता क्यों है? दरअसल, जब ठंडे तापमान और नमी का मेल होता है, तो आपके पैरों की छोटी रक्त वाहिकाएं कमजोर पड़ने लगती हैं। इससे आसपास के ऊतकों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा, रक्त प्रवाह में कमी आपके रक्त संचार और तंत्रिकाओं के कार्य को प्रभावित करती है। इन्हीं कारणों से पैर दर्द करने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- बारिश में भीगने पर लोग बीमार क्यों पड़ते हैं? जानें डॉक्टर से

बचाव के लिए क्या करें-What to do for protection?

अगर आपके पैर भीग गए हैं या आप ज्यादा देर तक ठंडी जगह पर खड़े होते हैं, तो आप अपने पैरों के दर्द से परेशान रहने लगते हैं। इस स्थिति में आपको अपने पैरों को धीरे-धीरे गर्म करना होता है। आप गर्म कपड़े से सिकाई कर सकते हैं। कई चीजों पर और ध्यान देने की जरूरत है।

  • रोज सूखे मोजे पहनें
  • सोते समय मोजे पहनकर सोने से बचें
  • अपने पैरों को चेक करते रहें, कहीं दर्द तो नहीं हो रहा और किसी तरह का कोई इन्फेक्शन तो नहीं है।
  • अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करें

निष्कर्ष
बारिश में भीगने से कई बार लोग बीमार पड़ जाते हैं। कई बार लोगों के पैर भीगने से उन्हें दर्द होता है। इसकी कई वजहें होती हैं, जैसे पानी का दूषित होना और कमजोर इम्यूनिटी होना आदि। हालांकि, इसके बचाव के लिए पैरों को सूखा रखें, मोजे बदलें और रात में मोजे पहनकर न सोएं। इसके अलावा, अगर आपको ज्यादा दर्द है और आपसे दर्द सहा नहीं जा रहा है, तो डॉक्टर की सलाह लें।

FAQ

  • भीगने के बाद मेरे पैरों में दर्द क्यों होता है?

    गीले पैर होने के बाद दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें मांसपेशियों में ऐंठन, नसों में दर्द और सबसे जरूरी ब्लड का फ्लो रुकना आदि। 
  • कौन सी विटामिन की कमी से पैरों में दर्द होता है?

    अगर आपको विटामिन D, B12 और मैग्नीशियम की कमी है, तो पैरों में दर्द हो सकता है। 
  • बारिश में दर्द क्यों होता है?

    जब आप बारिश के पानी में नहाते हैं या भीग जाते हैं, तो बारिश का पानी दूषित होता है, जिससे शरीर में दर्द हो सकता है, और पानी ठंडा होता है, जिस कारण दर्द और जकड़न हो सकती है। 

 

 

 

Read Next

सिर्फ शराब ही नहीं, ये 5 आदतें भी कर सकती हैं लिवर को खराब! आप भी चेक करें

Disclaimer

TAGS