रह-रह कर घबराने लगता है आपका मन? तो, इस एंग्जायटी को खत्म करने के लिए अपनाएं 3 3 3 रूल

जब भी घबराहट हो तो आपको 3 3 3 रूल ( 3 3 3 rule for anxiety) अपनाने की कोशिश करनी चाहिए। ये एंग्जायटी में तुरंत आराम दिलाता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
रह-रह कर घबराने लगता है आपका मन? तो,  इस एंग्जायटी को खत्म करने के लिए अपनाएं 3 3 3 रूल


एंग्जायटी या घबराहट एक ऐसी चीज है जो कि हर किसी को होती है। पर जब ये बात-बात पर या फिर रह-रह कर होने लगे तो ये हमारे काम, मन और शरीर को प्रभावित करती है। ऐसे में जरूरी है कि हम इससे बचें और इस पर कंट्रोल करने की कोशिश करें।  लेकिन ये कहना जितना आसान है एंग्यायटी को कंट्रोल करना उतना ही मुश्किल काम है। एक तरह से समझें तो ये मन पर काबू करने जैसा है। लेकिन आज हम आपके लिए एंग्जायटी कंट्रोल करने का एक फेमस तरीका लाएं हैं, जिसे 3 3 3 रूल (3 3 3 rule for anxiety) कहा जाता है। आपको सुनने में ये भले ही अजीब लग रहा हो पर ये रूल काफी प्रभावी है। ये मन और मस्तिष्क दोनों को एक साथ प्रभावित करता है और एंग्जायटी के समस दिमाग बांटने का काम करता है। तो आइए, जानते हैं क्या है ये रूल, आप इसे कैसे फॉलो कर सकते हैं और इसके फायदे क्या हैं। 

Insideanxiety

क्या है ये 3 3 3 रूल-What is the 3 3 3 rule for anxiety?

 3 3 3 रूल में आपको अपने दिमाग में कुछ चीजों को लाना है, उन पर काम करना है और फिर अपने अंदर इसके कारण होने वाले बदलावों को देखना है। इसे करने के लिए देखने, सुनने और करने जैसी तीन बातों पर ध्यान देना होता है। जैसे कि एंग्जायटी के दौरान अपने आस - पास एक बार देख ले और फिर उन तीन चीजों के नाम बताइए जिन्हें आप देख सकते हैं। उसके बाद आपको अपने आस-पास की अवाजों पर ध्यान देना है और उसमें क्या बताया जा रहा है उसे बताना है या उन तीन चीजों के नाम बताना है जिन्हें आप सुन सकते हैं। अंत में, अपने शरीर के तीन हिस्सों को हिलाएं।

 Insideanxiety

image credit: Calm Sage

3 3 3 रूल को फॉलो करें?

1. सबसे पहले 3 चीजें देखें

जब आप एंग्जायटी में होते हैं तो, आपको लगता है कि आप खुद पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।  ऐसे में खुद को वहीं रोक दें और अपने चारों ओर देखें। अपनी आंखों और अपने आस-पास की  दिखने वाली भौतिक वस्तुओं पर ध्यान दें। फिर, उन तीन चीजों के नाम बताइए जिन्हें आप अपने आस पास देख सकते हैं। प्रत्येक के विवरण पर ध्यान दें। अगर आप एक फूलदान देखते हैं, तो उनके रंग या दरारों के पैटर्न पर ध्यान दें। फिर आप बताएं कि आपने अपने आस पास किन तीन चीजों को देखा है। 

इसे भी पढ़ें : क्या आपको भी हर समय मृत्यु का भय रहता है या अनहोनी की आशंका बनी रहती है? कहीं ये कोई बीमारी तो नहीं?

2. तीन आवाजों को पहचानें 

अपने आस-पास से आने वाली 3 आवाजों को सुनें और उन्हें पहचानने की कोशिश करें। अब इन तीन आवाजों को पहचानें जिन्हें आप सुनें और हर एक चीज कि अनूठी पिच या ताल पर ध्यान दें। अब तीनों ही आवाजों पर ध्यान दें और बोलें कि आपने क्या सुना है। 

3. 3 चीजों को छूएं या शरीर के तीन अंगों को हिलाएं

एक बार जब आप अपने आस-पास की नई धुनो को अपना लेते हैं, तो अपने स्पर्श की भावना को शामिल करें। तीन चीजों को छू कर देखें। फिर चलने के लिए अपने शरीर के तीन हिस्सों को चुनें। उदाहरण के लिए, अपनी उंगलियों को चलाएं, अपने पैर की उंगलियों को घुमाएं और अपने सिर को एक तरफ से दूसरी तरफ ले जाएं।

Insidetipsforanxiety

3 3 3 रूल के फायदे- Benefits of 3 3 3 rule for anxiety

1. मन बदल देता है

333 रूल मन बदलने के लिए अच्छा है। यानी कि जब आप चिंता में होते हैं तो, ये आपका ध्यान बदलता है। आप जो सोच कर परेशान हो रहे होते हैं, उस सोच को बदलता है। आप मन और दिमाग भटक जाता है और एंग्जायटी को भूल जाते हैं और बेहतर महसूस करते हैं।  

इसे भी पढ़ें :  टेंशन से घिरे रहते हैं आप? जानें मन को शांत करने के 5 तरीके और फायदे

2. भावनात्मक रूप से बेहतर महसूस करवाता है

3 3 3 रूल का एक फायदा ये है कि आप भावनात्मक आधार पर अच्छा महसूस करते हैं। आप अपने मन पर नियंत्रित कर लेते हैं और अपने दुख को भूलने लगते हैं। इससे आपको कुछ ही देर में अपने दुख से बाहर आने में मदद मिलती है।

इसके अलावा ये तरीका आपको नकारात्मक भावनाओं से दूर रहने में मदद करता है। साथ ही आप आस-पास की दुनिया से थोड़ी देर खुद को काट पाते हैं और खुद को बेहतर महसूस करते हैं।

All images credit: freepik

Read Next

क्या आपको भी हर समय मृत्यु का भय रहता है या अनहोनी की आशंका बनी रहती है? कहीं ये कोई बीमारी तो नहीं?

Disclaimer