Doctor Verified

क्या आपको भी हर समय मृत्यु का भय रहता है या अनहोनी की आशंका बनी रहती है? कहीं ये कोई बीमारी तो नहीं?

अगर आपको भी हर समय लगता है कि आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है और आप इस वजह से चिंतित रहते हैं तो जानें ऐसी भावनाओं का क्या कारण हो सकता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपको भी हर समय मृत्यु का भय रहता है या अनहोनी की आशंका बनी रहती है? कहीं ये कोई बीमारी तो नहीं?


कई बार हमें कुछ ऐसा होने की भावना आती है कि कुछ अनहोनी होने वाली है या फिर कुछ ऐसा होने वाला है जो आपने सोचा भी नही था। इस स्थिति में आप काफी चिंतित रहते है। हालांकि असलियत में किसी प्रकार का कोई खतरा आपके आस पास नहीं होता है। इस स्थिति में आपको ऐसा महसूस होता है कि आप कभी भी मृत्यु को प्रिय हो सकते हैं। आपको पैनिक अटैक आदि भी देखने को मिल सकते हैं। आम तौर पर इसे प्रलय आने की भावना माना जाता है। लेकिन अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको इसे बिल्कुल भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। फोर्टिस हॉस्पिटल, मेंटल हेल्थ एंड ह्यूमन बिहेवियर एक्सपर्ट, डॉ स्वाति मित्तल के अनुसार एक प्रकार का गंभीर एंजाइटी डिसऑर्डर है। इस प्रकार के एंजाइटी डिसऑर्डर में आम तौर से लोगों को पैनिक अटैक भी महसूस करने को मिलता है। यह अटैक कुछ मिनट से लेकर कुछ घंटों तक रह सकता है। इसमें उस व्यक्ति को इस प्रकार का डर लगता है मानो वह मरने वाला हो। यह डिप्रेशन और अधिक स्ट्रेस लेने का भी एक नतीजा हो सकता है। कई बार ऐसा होता है आपको भावना तब भी आती है जब हार्ट अटैक आने वाला होता है।

इम्पेंडिंग डूम के लक्षण (Symptoms Of Impending Doom)

  • इस स्थिति में आप को हर समय बेचैनी, नर्वस और चिंता महसूस होती है।
  • इस स्थिति में आपके हृदय गति भी काफी बढ़ जाता है।
  • आपको हर समय एक डर की भावना महसूस होती रहती है।
  • आपको बहुत अधिक पसीना भी आता है।
  • आप थके थके और कमजोर महसूस करते है।
  • आपको चिंता वाले विचारों के अलावा अन्य किसी भी चीज में ध्यान लगाते समय कठिनाई महसूस हो सकती है।
  • आपको नींद आने में कठिनाई हो सकती है।
  • पाचन से जुड़ी बहुत सारी समस्या आपको देखने को मिल सकती हैं।
  • आपको कुछ जगहों या लोगों से दूर जाने की इच्छा बनी रहती है।
  • यह चिंता नियंत्रित करने में परेशानी हो सकती है।
  • इसके कुछ अन्य लक्षणों में आपकी स्किन का पीला होना और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या देखने को मिलना शामिल है।

Impending-Doom

इसे भी पढ़ें :   जीवन में सफलता के लिए कितना जरूरी है आपका मानसिक रूप से स्वस्थ होना? एक्सपर्ट से समझें पूरी बात

इम्पेंडिंग डूम में व्यक्ति को कैसी भावना महसूस होती है?

  • एक ऐसी भावना महसूस होती है जैसे आप खतरे में हैं।
  • ऐसा भावना का महसूस होना जैसे कुछ डरावना या अप्रिय होने वाला है।
  • बार बार यह महसूस होना जैसे आप मरने वाले हैं।
  • यह महसूस होना कि आप इस स्थिति के बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं।
  • इस प्रकार की भावनाएं आपको बिना किसी कारण के महसूस करने को मिलती हैं।
  • जबकि असल जिंदगी में इस प्रकार का कोई खतरा नहीं होता है और आपको यह भावनाएं किसी भी जगह महसूस हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :   इस दिवाली को खूबसूरत बनाने के लिए अपनी मां को गिफ्ट करें ये चीजें, जल उठेंगे मुस्कुराहट के दीपक

इंपेंडिंग डूम की भावना के क्या कारण हो सकते हैं?

  • इसका कारण हो सकता है कि आपको अनाफीलेक्सिस जैसी स्किन स्थिति हो, जिसमें आपकी स्किन काफी चीजों से रिएक्शन कर जाती है।
  • इसका अर्थ हो सकता है कि आपको सीजर जैसी स्थिति हो जिसमें आप के दिमाग के फंक्शन अधिक बदलते रहते हैं।
  • कुछ केस में आपको ऐसा महसूस होने पर हार्ट अटैक या स्ट्रोक भी आ सकता है।

इसे आप कैसे नियंत्रित कर सकते हैं?

  • आम तौर पर यह भावना स्ट्रेस का नतीजा होती है इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अधिक से अधिक स्ट्रेस को नियंत्रित कर लें।
  • इसके लिए मेडिटेशन और ब्रीदिंग तकनीकों का सहारा लेना चाहिए।
  • अगर फिर भी आराम न मिले तो आप थेरेपी और फिजियो थेरेपिस्ट की मदद ले सकते हैं। हो सकता है आपको कुछ दवाइयां भी खाने के लिए दी जाएं।

इसे भी पढ़ें : जीवन में हमेशा पॉजिटिव रहने के लिए मिलिट्री के जवानों से सीखें ये 5 बातें, दूर होगी निगेटिव सोचने की आदत

अगर आपको यह भावना एक से अधिक बार देखने को मिलती है तो आपको इसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। इसका उपचार करवाना चाहिए, ताकि किसी बड़ी मेडिकल स्थिति से बचा जा सके।

Read Next

क्या आपको भी हर समय मृत्यु का भय रहता है या अनहोनी की आशंका बनी रहती है? कहीं ये कोई बीमारी तो नहीं?

Disclaimer