Doctor Verified

आप भी अपने लुक्स और खूबसूरती को लेकर रहते हैं कॉन्शियस? कहीं आप Cacophobia का शिकार तो नहीं

कुछ लोग अपनी सुंदरता को लेकर ज्यादा चिंतित रहते हैं। खराब दिखने या कुरूप होने को लेकर मन में डर रहना एक तरह का फोबिया होता है। आगे जानते हैं इस तरह के डर के कारण और लक्षण
  • SHARE
  • FOLLOW
आप भी अपने लुक्स और खूबसूरती को लेकर रहते हैं कॉन्शियस? कहीं आप Cacophobia का शिकार तो नहीं

What Is Cacophobia in Hindi: हमारे में मन कई तरह के विचार उत्पन्न होते हैं। जब हम किसी चीज के बारे में सकारात्मक विचार रखते हैं, तो हम आत्मविश्वास महसूस करते हैं। जबकि किसी विषय को लेकर बार-बार निगेटिव सोचने पर हमारे में एक तरह का डर सताने लगता है। यह एक तरह का फोबिया है। व्यक्ति में कई तरह के फोबिया हो सकते हैं, जिसमें काकोफोबिया (Cacophobia) को भी शामिल किया जाता है। यह एक तरह का डिसऑर्डर होता है, जिसमें व्यक्ति कुरूपता और बदसूरती से डरने लगता है। यह विचार व्यक्ति के पास मौजूद किसी चीज, खुद की सुंदरता या किसी करीब की सुदंरता को लेकर भी हो सकता है। इस लेख में डॉ राहुल कक्कड़, कंसलटेंट साइकैटरिस्ट एंड साइकोथैरेपिस्ट नारायणा अस्पताल से जानते हैं कि काकोबिया क्या होता है और इसमें व्यक्ति को क्या लक्षण महसूस होते हैं।

काकोफोबिया क्या है?- What is Cacophobia in Hindi

काकोफोबिया एक मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को कुरूपता या बदसूरत चीजों से डर महसूस होता है। यह डर केवल बाहरी रूप से नहीं होता, बल्कि किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की सुंदरता के बारे में उनकी व्यक्तिगत धारणाओं पर आधारित हो सकता है। इस फोबिया को एंग्जायटी डिसऑर्डर के अंतर्गत माना जाता है। यह समस्या केवल सुंदरता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के आत्मविश्वास और सामाजिक जीवन को भी गहराई से प्रभावित कर सकती है।

what-is-cacophobia-symptoms-in

काकोफोबिया के लक्षण - Symptoms of Cacophobia in Hindi

काकोफोबिया के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग दिखाई दे सकते हैं। यह मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक लक्षणों के रूप में प्रकट होती है। आगे जानते हैं इनके बारे में

मानसिक लक्षण

इसमें व्यक्ति सुंदरता को लेकर चिंता करने लगता है। कई बार यह चिंता घबराहट में बदल जाती है। इसके अलावा, व्यक्ति हर समय खुद की सुंदरता या अन्य चीजों की कुरूपता के बारे में ही विचार करता रहता है। ऐसे में व्यक्ति को दूसरे बातचीत करने से भी कतराता है।

इमोशनल प्रभाव

व्यक्ति चीजों की कुरूप दिखने या खुद की सुंदरता को कम होने के विचार से डरने लगता है। लंबे समय तक इस डर में रहने से व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। साथ ही, व्यक्ति अपनी सुंदरता या आत्मसम्मान को लेकर चिंतित रहता है।

शारीरिक लक्षण

इस तरह के डर और चिंता की वजह से व्यक्ति को घबराहट महसूस हो सकती है। कुछ लोगों को घबराहट के समय अधिक पसीना आने लगता है। जबकि, व्यक्ति कुछ खराब दिखने वाली चीजों को देखता है, तो उसके दिल की धड़कने तेज हो जाती हैं। सात ही, उसको हाथ पैर कांपने की समस्या भी हो सकती है।

काकोफोबिया का इलाज - Treatment Of Cacophobia in Hindi

मनोचिकित्सा (Psychotherapy)

कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT) के जरिए व्यक्ति को नकारात्मक सोच को सकारात्मक सोच में बदलने में मदद मिलती है। साथ ही एक्सपोजर थेरेपी में व्यक्ति को धीरे-धीरे डरावनी स्थिति से परिचित कराकर उसका डर कम किया जाता है।

दवाएं

डॉक्टर मरीज की मौजूदा स्थिति के आधार पर एंटी-एंग्जायटी की दवाएं दे सकते हैं।

करीबियों का सपोर्ट

परिवार और दोस्तों का सहयोग और प्रोत्साहन व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद कर सकता है। ऐसे में यदि व्यक्ति को करीबी यह समझाएं कि सुदंरता और कुरूपता एक प्राकृति बदलाव है तो व्यक्ति इस विचार से उभर सकता है।

योग और मेडिटेशन

मन और दिमाग को शांत बनाने के लिए आप लाइफस्टाइल में मेडिटेशन और योग को शामिल कर सकते हैं। इससे मानसिक रूप से होने वाले कई बीमारियां तेजी से ठीक होती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी लगता है पानी से डर? एक्सपर्ट से जानें एक्वाफोबिया के कारण और बचाव के उपाय

Symptoms And Treatment Of Cacophobia: काकोफोबिया एक तरह मानसिक स्थिति है, जो व्यक्ति के जीवन के हर पहलू को प्रभावित कर सकती है। इसे पहचानना और समय रहते उपचार करना बेहद जरूरी है। सकारात्मक सोच, मनोचिकित्सा और परिवार का सपोर्ट काकोफोबिया से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यदि, किसी व्यक्ति को इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो वह तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

परिजन ने मोबाइल छीना तो छात्रा ने लगाई फांसी, जानें फोन की लत बच्चों के मेंटल हेल्थ को कैसे कर रही प्रभावित?

Disclaimer