Expert

Weight Gain: क्या अनियमित खाना खाने से वजन बढ़ सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय

अनियमित खाना खाना या मील स्किन करना, दोनों ही कंडीशन में व्यक्ति का वजन बढ़ने की आशंका बनी रहती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Weight Gain: क्या अनियमित खाना खाने से वजन बढ़ सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय


Does Irregular Eating Cause Weight Gain In Hindi: वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण ओवर ईटिंग करना और एक्सरसाइज न करना। इस बात को सच मानते हुए कई लोग अपने खानपान की आदतों में सुधार करते हैं। वे अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करते हैं। लेकिन, कई ऐसे भी हैं, जो अनियमित खाना खाते हैं। उनके खाने का टाइम फिक्स नहीं है। यहां तक कि वजन कम करने की चाहत में मील्स स्किप कर जाते हैं। ऐसे में यह जान लेना जरूरी हो जाता कि क्या वाकई अनियमित खाना खाने से वजन कम हो सकता है? हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं, जो अनियमित खाना खाने के बावजूद उनका वेट ज्यादा होता है। अब सवाल उठता इनमें से सही क्या है? अनियमित खाना खाने से भी क्या वजन बढ़ सकता है या ऐसा करने से वजन कम किया जा सकता है? आइए, इस बारे में डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं।

क्या अनियमित खाना खाने से वजन बढ़ सकता है?- Does Irregular Eating Cause Weight Gain In Hindi

Does Irregular Eating Cause Weight Gain In Hindi

अनियमित खाना खाने से न सिर्फ वजन बढ़ता है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। एनसीबीआई में प्रकाशित एक रिपोर्ट की मानें, तो जो लोग नियमित रूप से खाना खाते हैं, उनका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और उनमें मोटापे की समस्या भी नहीं होती है। इसके उलट, जो लोग अनियमित खाना खाते हैं, खासकर लेट नाइट शिफ्ट की वजह से देर रात खाना खाते हैं। ऐसे लोगों ओबेसिटी का शिकार ज्यादा होते हैं। यही नहीं, जिनके खाना खाने का टाइम फिक्स नहीं है, वे भी मोटापे और हेल्थ से जुड़ी दूसरी समस्याओं से गुजरते हैं। इतना ही नहीं, जिन लोगों का खाने का टाइम फिक्स नहीं होता है और खानपान में कंसीसटेंसी की कमी होती है, ऐसे लोगों का मेटाबॉलिज्म भी सही तरह से काम नहीं करता है। इन लोगों का बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स भी हाई होता है। सरल शब्दों में समझें, तो इन लोगों में हाई बॉडी फैट होता है।’ कुल मिलाकर, कहा जा सकता है कि अनियमित खाने के कारण बॉडी फैट बढ़ सकता है, जो कि सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या वाकई देर रात में खाना खाने से वजन बढ़ता है? डाइटिशियन से जानें सच्चाई

अनियमित खाना खाने का स्वास्थ्य पर असर- Irregular Eating Habits Effects In Hindi

Does Irregular Eating Cause Weight Gain In Hindi

न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है

अनियमित खाना खाने के कारण लोग अक्सर भूखे रह जाते हैं। ऐसे लोग अपनी भूख मिटाने के लिए अनहेल्दी चीजें, स्नैक्स और जंक फूड खाने लगते हैं। ऐसे में शरीर को पर्याप्त न्यूट्रिएंट्स भी नहीं मिल पाता है।

इसे भी पढ़ें: ज्यादा खाना खाए बिना हेल्दी तरीके से वजन कैसे बढ़ाएं? जानें एक्सपर्ट की राय

पाचन संबंधी समस्या होने लगती है

अनियमित खाना खाने के कारण कई लोगों की पाचन संबंधी समस्या शुरू हो जाती है। दरअसल, जब आप सही समय पर और हेल्दी डाइट फॉलो नहीं करते हैं, तो इससे पाचन क्रिया प्रभावित हो जाती है। ऐसे लोग अक्सर कब्ज की शिकायत करते नजर आते हैं।

ईटिंग डिसऑर्डर का शिकार हो सकते हैं

जो लोग अनियमित खाना खाते हैं या अक्सर अपना मील स्किप करते हैं, ऐसे लोग एक समय के बाद ईटिंग डिसऑर्डर का शिकार हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि समय से खाना न खाने के कारण अक्सर भूख लगती रहती है। एक समय बाद ऐसे लोग अपने पास स्नैक्स, चिप्स जैसी चीजें अपने पास रखने लगते हैं और बिना जरूरत के भी ऐसी चीजों का सेवन कर बैठते हैं, जो कि वजन को भी बढ़ाता है। हालांकि, जब-तब अनहेल्दी चीजें खाने के कारण ऐसे लोग गिल्ट में भी आ जाते हैं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

उम्र और हाइट के हिसाब से सही वजन कितना होना चाहिए? जानें डॉक्टर से

Disclaimer