Fact Checked

Fact Check: क्या वाकई देर रात में खाना खाने से वजन बढ़ता है? डाइटिशियन से जानें सच्चाई

Does Eating Late At Night Cause Weight Gain: क्या रात में देर से खाना खाने के कारण वजन बढ़ जाता है? जानें इस दावे की सच्चाई।
  • SHARE
  • FOLLOW
Fact Check: क्या वाकई देर रात में खाना खाने से वजन बढ़ता है? डाइटिशियन से जानें सच्चाई


Does Eating Late At Night Cause Weight Gain: खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी गड़बड़ी के कारण आप मोटापे की समस्या के शिकार हो सकते हैं। वजन बढ़ने के कारण शरीर कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है। इसकी वजह से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट से जुड़ी बीमारियों समेत कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का भी खतरा रहता है। ऐसा कहा जाता है कि देर रात में खाना खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बात कितनी सच है? सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई देर रात खाना खाने से वजन बढ़ता है?

क्या वाकई देर रात में खाना खाने से वजन बढ़ता है?- Does Eating Late At Night Cause Weight Gain in Hindi

बचपन से ही आपने यह बात सुनी होगी कि रात में जल्दी खाना खाकर सो जाना चाहिए। यही नहीं लोग यह भी कहते हैं कि रात में सोने से 3 घंटे पहले डिनर कर लेने से शरीर हेल्दी रहता है। इस बात को लेकर अलग-अलग एक्सपर्ट्स अपने हिसाब से अलग-अलग राय देते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रात का खाना लाइट या हल्का होना चाहिए वहीं कुछ लोग कहते हैं कि शरीर की जरूरत के हिसाब से आप किसी भी समय कुछ भी खा सकते हैं। अक्सर इन चीजों की वजह से लोग कंफ्यूजन में रहते हैं कि उन्हें किस समय कितना भोजन करना चाहिए। 

Does Eating Late At Night Cause Weight Gain

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या चाय में पानी मिलाकर पीने से दस्त ठीक होता है? डॉक्टर से जानें जवाब

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलत आदतों की वजह से ही वजन बढ़ता या घटता है। वैसे कैलोरी तो कैलोरी होती है, आप किसी भी समय इसका सेवन करें। अगर आप रात में जल्दी भी बहुत ज्यादा फैटी और हाई कैलोरी वाले फूड्स का सेवन कर रहे हैं, जिनकी जरूरत आपके शारीरिक स्थिति के हिसाब से नहीं है। ऐसे में भी आपका वजन बढ़ सकता है।" कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि देर रात में हैवी मील लेने वाले लोगों में वजन बढ़ने का खतरा जल्दी खाने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा रहता है। इसके अलावा वजन बढ़ने या घटने की प्रक्रिया में आपकी डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष रोल होता है।

शारीरिक जरूरत से ज्यादा कैलोरी खाने से वजन बढ़ने का खतरा

हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति और उसके हिसाब से डाइट की जरूरत अलग-अलग होती है। ऐसे लोग जो नियमित रूप से एक्सरसाइज और वर्कआउट करते हैं और समान्य दिनचर्या वाले ऑफिस में काम करने वाले लोगों की डाइट से जुड़ी जरूरतें अलग-अलग होती हैं। इसलिए शरीर की जरूरत और कैलोरी की डेली नीड के हिसाब से ही डाइट अपनानी चाहिए। दिन भर में शारीरिक जरूरत से ज्यादा कैलोरी का सेवन करने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसकी वजह से शरीर में फैट जमा होने लगता है और धीरे-धीरे आप मोटापे की समस्या का शिकार हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या सच में कॉफी पीने से बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

रात में सोने से 2 से 3 घंटे पहले भोजन करने से कैलोरी का कंसम्पशन ज्यादा होता है। इसके बाद वॉक या अन्य शारीरिक एक्टिविटी से आपका भोजन जल्दी पचता है और वजन बढ़ने का खतरा कम रहता है। लेकिन अगर आप देर रात में लाइट भोजन का सेवन करते हैं और दिन में शारीरिक एक्टिविटी पर्याप्त होती है, तो इससे भी आपका वजन कंट्रोल में ही रहेगा।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Navratri Vrat 2023: नवरात्रि व्रत में जरूर खाएं साबूदाने से बनी ये 3 डिश, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version