Doctor Verified

उम्र और हाइट के हिसाब से सही वजन कितना होना चाहिए? जानें डॉक्टर से

Normal Weight Range By Age And Height: BMI के अलावा व्यक्ति की शारीरिक स्थिति, बीमारी, खानपान के आधार पर वजन की रेंज भी अलग-अलग हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
उम्र और हाइट के हिसाब से सही वजन कितना होना चाहिए? जानें डॉक्टर से


Normal Weight Range By Age And Height: शरीर का वजन संतुलित होने से कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने से आप वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं और गंभीर रूप से बीमारियों का शिकार होने से बच सकते हैं। हर व्यक्ति के लिए नॉर्मल वजन की परिभाषा अलग-अलग होती है। व्यक्ति के बॉडी टाइप, हाइट, उम्र और शारीरिक स्थिति के हिसाब से उसका वजन अलग-अलग हो सकता है। वजन उम्र और हाइट के हिसाब से भी अलग-अलग होता है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, उम्र और हाइट के हिसाब से नॉर्मल वजन कितना होना चाहिए और इसे कंट्रोल करने के टिप्स।

उम्र और हाइट के हिसाब से सही वजन कितना होना चाहिए?- Normal Weight Range By Age And Height in Hindi

वजन को कैलकुलेट करे के लिए आमतौर पर लोग BMI (Body Mass Index) की मदद लेते हैं। बॉडी मास इंडेक्स की मदद से वजन को मापने को लेकर अक्सर विरोधाभास रहता है। दरअसल, वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का मानना है कि बॉडी मास इंडेक्स को किसी डॉक्टर या वैज्ञानिक ने नहीं बनाया था। इसकी सहायता से वजन चेक करने में मसल मास, बोन डेंसिटी, बॉडी टाइप, जेंडर और स्वास्थ्य से जुड़े कई कारणों की समस्याएं आती हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर किस तरीके से नॉर्मल वजन को समझा जाए।

Normal Weight Range By Age And Height in Hindi

इसे भी पढ़ें: क्या हफ्ते में एक दिन व्रत करने से वजन कम होता है? जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन

आधुनिक जीवनशैली में, हर व्यक्ति का खानपान, स्वास्थ्य, रहन-सहन अलग-अलग है। वजन भी व्यक्ति के खानपान, रहन-सहन और स्वास्थ्य के आधार पर बढ़ता या घटता है। सही ढंग से वजन को समझने के लिए डॉक्टर व्यक्ति की लंबाई, वजन, उम्र, स्वास्थ्य और बीमारी से जुड़ी चीजों का अध्ययन करते हैं। उम्र, जेंडर और हाइट के आधार पर अलग-अलग व्यक्तियों के लिए वजन की नॉर्मल रेंज अलग-अलग हो सकती है। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "बॉडी मास इंडेक्स के अलावा व्यक्ति की शारीरिक स्थिति, बीमारी, खानपान के आधार पर वजन की रेंज भी अलग-अलग हो सकती है।" 

उम्र और हाइट के हिसाब से सामान्य वेट रेंज इस तरह से है-

उम्र के हिसाब से पुरुषों का वजन

  • 12 से 14 साल 32-38 KG
  • 15 से 20 साल 40-50 KG
  • 21 से 30 साल 60-70 KG
  • 31 से 40 साल 59-75 KG
  • 41 से 60 साल 58-70 KG
  • 60 साल से अधिक 55 से 68 KG

उम्र के हिसाब से महिलाओं का वजन

  • 12 से 14 साल 32-36 KG
  • 15 से 20 साल 45 KG
  • 21 से 30 साल 50-60 KG
  • 31 से 40 साल 60-65 KG
  • 41 से 60 साल 59-63 KG

हाइट के हिसाब से नॉर्मल वजन- Normal Weight Range By Height in Hindi

  • 4 फीट 10 इंच - 41-52 KG
  • 5 फीट - 44-55.7KG
  • 5 फीट 2 इंच - 49-63 KG
  • 5 फीट 4 इंच - 49-63 KG
  • 5 फीट 6 इंच - 53-67 KG
  • 5 फीट 8 इंच - 56-71 KG
  • 5 फीट 10 इंच - 59-75 KG
  • 6 फीट - 63-80 KG

1. बच्चों और युवाओं के लिए स्वस्थ वजन

  • बच्चों और युवाओं के लिए, स्वस्थ वजन का आकलन वेर्नर और वेटब्रिट की तालिकाओं का उपयोग करके किया जा सकता है। इन तालिकाओं में, उम्र और लम्बाई के आधार पर स्वस्थ वजन का रेंज दिया जाता है।
  • आमतौर पर, बच्चों का वजन उनकी उम्र के साथ बढ़ता है, लेकिन यह उनकी लम्बाई और अन्य कारकों पर भी निर्भर करता है।
  • युवाओं के लिए स्वस्थ वजन का आकलन उनकी उम्र, लम्बाई, लिंग, और शारीरिक सक्रियता के आधार पर किया जाता है।
बीएमआई से वजन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें- BMI Weight Calculator

2. वयस्कों के लिए स्वस्थ वजन

  • वयस्कों के लिए स्वस्थ वजन का आकलन बीएमआई (Body Mass Index) का उपयोग करके किया जाता है। बीएमआई आपके वजन और लम्बाई के अनुपात को मापता है।
  • बीएमआई के लिए, आमतौर पर यूनिटेड स्टेट्स संख्यात्मक संस्थान द्वारा तय किए गए मानकों का उपयोग किया जाता है।
  • वयस्कों के लिए स्वस्थ बीएमआई की रेंज विभिन्न आयु समूहों के लिए अलग होती है, जैसे कि 18-24, 25-34, 35-44, 45-54, और 55-64 साल।
  • सामान्यत: आयु बढ़ने के साथ, शारीरिक गतिविधि कम होती है और वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, बीएमआई की संख्या भी आयु के साथ बढ़ती है।

संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन, नियमित व्यायाम और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने से आप वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं। वजन बहुत ज्यादा बढ़ना और कम होना, दोनों ही चिंताजनक स्थिति है। इन स्थितियों में डॉक्टर की सलाह लेकर उचित कदम उठाना चाहिए। वजन ज्यादा होने के कारण हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

बिना एक्सरसाइज किए हिप फैट घटाना चाहते हैं, तो अपनाएं ये 5 तरीके

Disclaimer