गले में संक्रमण होने पर आपको खाना खाते समय परेशानी हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों को यह समस्या बार-बार महसूस होती है। हालांकि ज्यादातर मामलों में यह मालूमी संक्रमण की वजह से हो सकती है, जो समय के साथ अपने आप ही ठीक हो जाती है। लेकिन हर बार इस समस्या को मामूली समझ लेना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। यदि आपको इस तरह की परेशानी हो रही है तो यह एकेलेसिया (Achalasia) का संकेत हो सकता है। यह आपके ग्रासनली या आहार नली से जुड़ी समस्या होती है। इस स्थिति में व्यक्ति के गले और पेट से जुड़ी नली (आहार नली) का कॉन्ट्रैक्शन सही तरह से नहीं होता है। ऐसे में जब भोजन नीचे की ओर जाता है, तो व्यक्ति को दर्द व असहजता महसूस हो सकती है। इस लेख में यशोदा अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर एसपी सिंह से जानते हैं कि एकेलेसिया क्या होता है? साथ ही, एकेलेसिया के लक्षण और कारण के बारे में जानते हैं?
एकेलेसिया क्या होता है? - What is Achalasia in Hindi
भोजन को निगलने में होने वाली पेरशानी को एकेलेसिया कहा जाता है, इसमें मुंह और पेट को जोड़ने वाली आहार नली को प्रभावित करती है। डैमेज नर्व की वजह से एसोफैगस (आहार नली) की मांसपेशियां भोजन को निचोड़ना मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति में भोजन एसोफैगस में इकट्ठा हो जाता है और कभी-कभी मुंह में वापस आ जाता है।
एकेलेसिया एक दुर्लभ स्थिति है। कुछ लोग इसे गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD) समझते हैं। हालांकि, एकेलेसिया में भोजन एसोफैगस से वापस आता है, जबकि, जीईआरडी में वह पेट से वापस मुंह की ओर आता है। एकेलेसिया का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। एसोफैगस क्षतिग्रस्त होने पर मांसपेशियां दोबारा से ठीक से काम नहीं कर सकती हैं। लेकिन, इसके लक्षणों को मैनेज किया जा सकता है।
एकेलेसिया के लक्षण - Symptoms Of Achalasia in Hindi
एकेलेसिया के मुख्य लक्षण धीरे-धीरे विकसित होते हैं और यह समय के साथ गंभीर हो सकते हैं। आगे जानते हैं इससे जुड़े लक्षण।
- भोजन करते समय निगलने में परेशानी (Dysphagia) होना।
- वजन तेजी से कम होना।
- भोजन करते समय सीने में दर्द होना।
- रात के समय घुटन और खांसी होना।
- थकान महसूस होना।
- आहार वापस मुंह में आना और खट्टी डकार आना (Regurgitation) आदि।
एकेलेसिया के कारण - Causes Of Achalasia in Hindi
एकेलेसिया के सटिक कारण समझे नहीं गए हैं। लेकिन, कुछ कारक की वजह से एकेलेसिया की समस्या हो सकती है।
- शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से नर्वस पर अटैक करती है।
- कुछ मामलों में, वायरस से ग्रासनली की नर्वस को नुकसान हो सकता है।
- अनुवांशिक कारकों की वजह एकेलेसिया हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : गले में इंफेक्शन के क्या लक्षण होते हैं, डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के तरीके
एकेलेसिया एक दुर्लभ लेकिन उपचार योग्य स्थिति है। इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि इसका सही समय पर इलाज करना आवश्यक है। यदि आपको लगातार निगलने में कठिनाई होती है, तो ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।