Doctor Verified

निगलने में परेशानी (डिस्फेजिया) होने पर क्या खाना चाहिए? जानें डॉक्टर से

निगलने में परेशानी होना डिस्फेजिया का संकेत हो सकता है। आगे जानते है इस दौरान आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए और क्या खाना चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
निगलने में परेशानी (डिस्फेजिया) होने पर क्या खाना चाहिए? जानें डॉक्टर से


मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान गले में सूजन व खाना खाने में परेशानी हो सकती है। खाने को निगलने में परेशानी होने की समस्या को डिस्फेजिया कहा जाता है। इस दौरान व्यक्ति को ब्रेन और मांसपेशियों संबंधी डिसऑर्डर व गले में दर्द की समस्या हो सकती है। इस दौरान गले की मांसपेशियां में अकड़न हो सकती है, जो आपको खाने में समस्या का कारण बन सकती है। इस लेख में एनएमसी के सीनियर फिजिशियन डॉक्टर विनोद कुमार से जानते हैं डिस्फेजिया क्या है और इस दौरान क्या खाना चाहिए, आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई हैं। 

डिस्फेजिया क्या है? - What is dysphagia in hindi 

आहार को निगलने में परेशानी होने को चिकित्सीय भाषा में डिस्फेजिया कहा जाता है। जब आप आहार को निगलते हैं, तो कई मांसपेशियां और नसें भोजन व पानी को पेट तक ले जाने का काम करती हैं। जब इन हिस्सों में दबाव पड़ता है, तो निगलने में असुविधा हो सकती है। इस दौरान व्यक्ति को थूक को निगलने में भी परेशानी होने लगती है। ऐसे में व्यक्ति को खांसी या दम घुट सकता है। स्ट्रोक के बाद डिस्फेजिया एक सामान्य लक्षण माना जाता है। इस समस्या को नजरअंदाज करने से फेफड़ों का संक्रमण या निमोनिया हो सकता है। 

dysphagia in hindi

डिस्फेजिया होने पर किन चीजों का सेवन कर सकते हैं? - What Food Eat In Dysphagia In Hindi 

खिचड़ी 

निगलने में परेशानी होने पर आप मूंग की दाल की लिक्विड खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। इस समय रोटी की जगह पर आप इस खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। इसमें आप घी डालकर खिचड़ी को स्वादिष्ट और पौष्टिक बना सकते हैं। इसमें आप बारीक कटी हुई गाजर, मटर आदि कुछ सब्जियां डाल सकते हैं।  

मैश किए हुए शकरकंद

शकरकंद न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। शकरकंद को मैश करने से डिस्फेजिया वाले लोगों को खाने में दिक्कत नहीं होती है। इसके लिए आप शकरकंद को नरम होने तक उबालें या भून लें, फिर इसमें थोड़ा सा नमक काली मिर्च मिलाकर सेवन करें। 

स्मूदी

डिस्फेजिया होने पर लोगों को खाने में परेशानी होती हैं, ऐसे आप स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी भूख भी शांत होगी और आपको पौष्टिकता मिलती रहेगी। इसके लिए आप केले, दही, पालक, गाजर की समूदी बनाकर पी सकते हैं। यह त्वचा और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। साथ ही, आपको  पर्याप्त पोषण मिलता है। 

इसे भी पढ़ें : Throat Pain: गले में दर्द होने पर अपनाएं ये 5 उपाय, जल्‍द म‍िलेगा आराम

इस समस्या में आप जूस व नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं। हालांकि इस स्थिति में आपको कुछ भी खाने या पीने में दर्द हो सकता है, लेकिन आपको लिक्विड डाइट के सहारे शरीर को पोषण प्रदान करना चाहिए। इसके साथ ही, आप किसी नजकीक से डॉक्टर से मिलकर इस समस्या का इलाज कराएं। 

Read Next

न्यूट्रल स्पाइन क्या है और शरीर के लिए क्यों है जरूरी? जानें डॉक्टर से

Disclaimer