मेड‍िटेशन करते समय भटक जाता है ध्यान, तो फोकस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 6 आसान तरीके

मेड‍िटेट करते समय फोकस करना चाहते हैं तो आप इन 6 आसान तरीकों को अपना सकते हैं 
  • SHARE
  • FOLLOW
मेड‍िटेशन करते समय भटक जाता है ध्यान, तो फोकस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 6 आसान तरीके

मेड‍िटेशन करते समय फोकस क्‍यों जरूरी है? मेड‍िटेशन के दौरान आप फोकस नहीं कर पाएंगे तो आपका तनाव कम नहीं होगा, मन शांत नहीं होगा और आप खुशी का अनुभव नहीं कर सकेंगे। मेड‍िटेशन करने मानस‍िक और शारीर‍िक स्‍वास्‍थ्‍य को कई लाभ होते हैं। मेड‍िटेशन करने से तनाव कम होता है और आपकी एकाग्रता बढ़जी है पर अगर आप मेड‍िटेशन करते समय फोकस नहीं कर पाए तो आपको बेहतर पर‍िणाम नहीं म‍िलेंगे। मेड‍िटेशन करते समय फोकस जरूरी है। कई तरह से आप मेड‍िटेशन करते हैं उसी तरीके से मेड‍िटेशन के दौरान फोकस करने के भी बहुत से तरीके होते हैं ज‍िनके बारे में हम आगे लेख में चर्चा करेंगे। इस लेख में आपको कुछ आसान तरीके पता चलेंगे ज‍िनकी मदद से आप मेड‍िटेशन के समय बेहतर तरीके से फोकस कर पाएंगे। इस व‍िषय पर ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के बोधिट्री इंडिया सेंटर की काउन्‍सलिंग साइकोलॉज‍िस्‍ट डॉ नेहा आनंद से बात की।

comfortable postion

(image source:relaxmindsoul)

1. आरामदायक मुद्रा में बैठें (Sit in comfortable position)

मेड‍िटेशन के दौरान अगर आप फोकस नहीं कर पा रहे हैं तो उसका कारण गलत मुद्रा भी हो सकती है। बहुत से लोग ध्‍यान की मुद्रा में बैठने के ल‍िए बॉडी को टाइट रखते हैं जबक‍ि ध्‍यान की मुद्रा बनाकर आपको बॉडी को र‍िलैक्‍स करना है, अगर आपको अड़चन महसूस हो रही है तो अपनी पोजिशन चेंज करके देखें और ध्‍यान करने से पहले आरामदायक तरीके से बैठ जाएं। आप आराम से बैठने के लि‍ए मैट का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं, कोश‍िश करें क‍ि ऐसी जगह पर बैठें ज‍िसकी सतह आरामदायक हो और आप लंबे समय तक वहां ब‍िना क‍िसी अड़चन के बैठ सकें।

इसे भी पढ़ें- घर में उगाएं ये 3 पौधे, 50 से ज़्यादा बीमारियों के घरेलू नुस्खों में आते हैं काम

2. आंखों को बंद कर सकते हैं (Close your eyes while meditating)

close eyes

(image source:fourtunatelive)

आंखों को बंद मेड‍िटेशन करते समय आप बेहतर तरीके से फोकस कर पाएंगे। आंखों को बंद करने से आप आसपास के वातावरण से खुद को कुछ समय के ल‍िए अलग कर लेते हैं ज‍िससे आप फोकस कर पाएं इसके साथ ही बाहर की चीजें आपका ध्‍यान भटका न पाएं इसके ल‍िए भी आंखों को बंद करना जरूरी है हालांक‍ि अगर आप ड‍िप्रेशन या गंभीर बीमारी के मरीज हैं तो मेड‍िटेशन करते समय आंखों को खुला ही रखें। अगर आपको आंख खोलकर फोकस बेहतर लग रहा है तो आप आंखों को खोलकर भी मेड‍िटेशन कर सकते हैं। मेड‍िटेशन का सही तरीका व्‍यक्‍तिगत इंसान पर न‍िर्भर करता है। बहुत से लोग ऑनलाइन चैनलों को देखकर मेड‍िटेशन करना सीख जाते हैं पर उसमें कुछ गलती हो सकती है इसल‍िए अगर आप मेड‍िटेशन करते समय फोकस नहीं कर पा रहे हैं तो आप प्रोफेशनल एक्‍सपर्ट की मदद लें।

3. मेड‍िटेशन का समय तय करें (Fix time for meditation)

कुछ लोग तय समय पर मेड‍िटेशन नहीं कर पाते हैं ज‍िस कारण उनकी बॉडी और माइंड को रूटीन की आदत नहीं पड़ती और आप मेड‍िटेशन करते समय फोकस नहीं कर पाते हैं। आपको कोश‍िश करनी चाह‍िए क‍ि रोजाना एक ही तय समय पर मेड‍िटेशन करें, इससे आप अपना फोकस बढ़ा पाएंगे और मेड‍िटेशन करते समय आपका फोकस नहीं टूटेगा। कुछ लोग रात को मेड‍िटेशन करते हैं पर रात के समय मेड‍िटेशन करने से आपको बचना चाह‍िए नहीं तो इससे अन‍िद्रा की समस्‍या हो सकती है, कोश‍िश करें क‍ि द‍िन के समय ही आप अपने मेड‍िटेशन का समय फ‍िक्‍स करें। मेड‍िटेशन के ल‍िए कुछ द‍िन काफी नहीं है, सही फोकस बनाने के ल‍िए आपको दो से तीन हफ्ते लग सकते हैं इसल‍िए न‍िराश न हों।

इसे भी पढ़ें- आपकी मानसिक सेहत पर सीधा असर डालती है प्राकृत‍िक रोशनी, जानें इससे दिमाग को मिलने वाले 5 फायदे

4. च‍िंताओं को याद न करें (Do not memorize your problems)

focus on meditation 

(image source:google)

तनाव कम करने के ल‍िए मेड‍िटेशन क‍िया जाता है पर ये भी सच है क‍ि इस दौरान आप च‍िंताओं को याद करके परेशान होते रहेंगे तो आपका द‍िमाग स्‍थि‍र नहीं रहेगा और आप मेड‍िटेशन करते समय फोकस नहीं कर पाएंगे। मेड‍िटेशन के दौरान फोकस करने के ल‍िए आपको च‍िंताओं को कुछ समय के ल‍िए एक तरफ करके मेड‍िटेशन पर फोकस करना चाह‍िए, फ्री माइंड से मेड‍िटेशन करेंगे तो मन शांत रहेगा और आप ध्‍यान लगा पाएंगे। इसके साथ ही आपको खुद के साथ जबरदस्‍ती नहीं करना है, अगर आप क‍िसी कारण से फोकस नहीं कर पा रहे हैं तो उस समय मेड‍िटेशन न करें। मेड‍िटेशन के दौरान फोकस न कर पाने का एक कारण ये भी हो सकता है क‍ि आप लंबे समय तक मेड‍िटेशन करने की कोश‍िश कर रहे हैं, शुरूआत में आप 15 म‍िनट से ज्‍यादा मेडिटेशन न करें, धीरे-धीरे अपनी क्षमता अनुसार समय बढ़ाएं।

5. शांत वातावरण चुनें (Choose quite place)

quite place

(image source:prelong)

मेड‍िटेशन करते समय आप ध्‍यान नहीं लगा पा रहे हैं इसका एक कारण आपके आसपास का वातावरण भी हो सकता है, अगर आसपास शोर है तो आपको फोकस करने में परेशानी आ सकती है। अगर शोर के कारण आप फोकस नहीं कर पा रहे हैं तो मेड‍िटेशन करते समय ईयर प्‍लग का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। बहुत से लोग अकेले मेड‍िटेशन नहीं कर पाते, अगर आपको भी अकेले फोकस करने में परेशानी होती है तो आप अपनी फैम‍िली या फ्रैंड्स के साथ भी मेड‍िटेशन कर सकते हैं इससे आप बेहतर ढंग से फोकस कर सकेंगे। फ्रेश माइंड से मेड‍िटेशन करें। मेड‍िटेशन करने का सही समय सुबह ही माना जाता है क्‍योंक‍ि उस समय आपका माइंड ब‍िल्‍कुल खाली और शांत रहता है। इस समय आप मेड‍िटेशन करेंगे तो फोकस करके मेड‍िटेशन कर सकेंगे।

6. ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज करें (Breathing exercise)

मेड‍िटेशन के दौरान फोकस करने के ल‍िए आपको ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज का सहारा लेना चाह‍िए। ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज करने से फोकस बढ़ता है और आप अपने तय समय तक मेड‍िटेशन कर पाते हैं। मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर रखने के ल‍िए भी ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज फायदेमंद होती है। मेड‍िटेशन के दौरान फोकस बढ़ाने के ल‍िए आप घड़ी का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं। ज‍ितने सेशन आप सफलतापूर्वक कर लें उसका समय नोट करें और अगले दिन उसे पुराने समय से कंपेयर करें, इससे आपको पता चल जाएगा कि आप वाकई मेड‍िटेशन करते समय फोकस कर पा रहे हैं या नहीं।

हर व्‍यक्‍त‍ि के मेड‍िटेट करने का तरीका अलग होता है इसल‍िए आप अपनी आदतों को पहचानें और मेडिटेशन करते समय उन आदतों को अपनाएं जो आप आसानी से कर सकते हैं, इससे आप बेहतर तरीके से मेड‍िटेशन में फोकस कर पाएंगे।

(main image source:healthyminds)

Read more on Mind & Body in Hindi 

Read Next

World Mental Health Day 2021: बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने डिप्रेशन के चलते की आत्महत्या

Disclaimer