Expert

रात में एंग्जाइटी के कारण सोने में होती है समस्या तो एक्सपर्ट से जानें इसे दूर करने के उपाय

Nighttime Anxiety- रात कोो सोते समय बैचेनी और घबराहट होने की समस्या को कम करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रात में एंग्जाइटी के कारण सोने में होती है समस्या तो एक्सपर्ट से जानें इसे दूर करने के उपाय

Tips To Control Nighttime Anxiety- रात को सुकूनभरी नींद आना आज के समय में किसी चमत्कार से कम नहीं है। ज्यादातर लोगों को रात को सोने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसका कारण है, रात के समय दिमाग में घूमने वाली चिताएं। सोने से पहले अक्सर लोग अपनी परेशानियों और चिताओं के बीच इतना घिर जाते हैं कि घंटो-घंटों तक बिस्तर पर होने के बाद भी उन्हें नींद नहीं आती है। रात को होने वाली एंग्जाइटी की समस्या से ज्यादातर नौजवान परेशान है। ऐसे में आइए एंग्जाइटी थेरेपिस्ट और कोच कैरी हावर्ड से जानते हैं रात को होने वाली एंग्जाइटी को कम करने के टिप्स के बारे में। 

रात को सोते समय एंग्जाइटी कैसे कम करें?- How To Stop Nighttime Anxiety in Hindi?

ईएफटी टैपिंग 

एंग्जाइटी का कारण बनने वाले विचारों या भावनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए शरीर के खास मेरिडियन बिंदुओं पर टैप करके आप तनाव को कम कर सकते हैं, जिसके लिए ईएफटी टैपिंग फायदेमंद है। 

संगीत सुनें

मन को आराम देने और शांति की भावना को बढ़ावा देने के लिए रोजाना सोने से पहले शांत और सूकुन भरे गाने सुनें, जो रात में होने वाली एंग्जाइटी की समस्या को कम कर सकते हैं। 

निर्देशित विज़ुअलाइजेशन करें

निर्देशित विजुअलाइजेशन (Guided Visualization), आराम की एक तकनीक है, जिसमें शांत और सकारात्मक वातावरण की कल्पना की जाती है। सोने से पहले इस तकनीक का उपयोग करके आप अपने विचारों से ध्यान हटा सकते हैं और तनाव कम करने सकते हैं। 

सफेद नॉइज मशीन 

परेशान करने वाली आवाजों को बंद करने के लिए आप सफेद नॉइज मशीन का उपयोग कर सकते हैं, जिससे बेहतर नींद की गुणवत्ता को बढ़ावा मिलता है।

ध्यान 

मन को शांत करने, विचारों पर ध्यान केंद्रित करने और मन की शांति को बढ़ावा देने के लिए सोने से पहले मेडिटेशन कर सकते हैं, जो रात में होने वाली चिंताओं को कम करने में फायदेमंद है। 

इसे भी पढ़ें- शरीर में इन 5 पोषक तत्वों की कमी बन सकती है डिप्रेशन का कारण, जानें एक्सपर्ट से

कैमोमाइल चाय 

शरीर और दिमाग को आराम देने के लिए सोने से पहले एक कप कैमोमाइल चाय पिएं, जो अपने शांत गुणों, तनाव और चिंता को कम करने में मदद करती है। 

गर्म पानी से नहाएं 

मांसपेशियों को आराम देने और लंबे दिन के बाद आराम करने के लिए सोने से पहले गर्म पानी से नहाएं। ऐसा करने से रात को होने वाली एंग्जाइटी की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। 

लैवेंडर लोशन 

लैवेंडर लोशन की खुशबू आपके शरीर और कमरे में फैलने से दिमाग को शांत करती है, विश्राम को बढ़ावा देने और चिंता को कम करने में मदद कर सकती है। 

फोन या टीवी से दूरी

फोन या टीवी से निकलने वाली नीली रोशनी को सीमित करने से और सोने से कम से कम 2 घंटे पहले इनके इस्तेमाल से परहेज करने से एंग्जाइटी की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। 

जर्नलिंग या टू-डू लिस्ट 

सोने से पहले अपने विचारों, भावनाओं और चिताओं को एक पेपर पर उतारने से आपका मन हल्का होता है, जो एंग्जाइटी की समस्या को कम कर सकता है। इसलिए सोने से पहले जर्नलिंग जरूर करें। 

चिंता का समय निर्धारित करें 

चिंता के लिए दिन के उजाले के दौरान एक समय निर्धारित करें, जिसमें आप सिर्फ अपने चिंताओं और परेशानियों के बारे में ही सोचेंगे। ऐसा करने से रात को सोते समय आपको एंग्जाइटी की समस्या नहीं होगी। 

एंग्जाइटी की समस्या से बचने और बेहतर नींद के लिए आप इन उपायों को अपने नाइट टाइम रूटीन में शामिल कर सकते हैं, जिससे आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Image Credit- Freepik 

Read Next

गर्मियों में होने वाले सिरदर्द से बचाव के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जल्दी मिलेगा आराम

Disclaimer