फिटनेस की दुनिया में हर साल नए ट्रेंड आते रहते हैं- कभी ज़ुंबा, कभी क्रॉसफिट, तो कभी फंक्शनल ट्रेनिंग। अब एक नया ट्रेंड युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसका नाम है क्वाड्रोबिक्स (Quadrobics)। नाम भले ही अनोखा लगे, लेकिन इसका आधार बिल्कुल प्राकृतिक है। इसमें इंसान अपने शरीर को उसी तरह मूव करता है जैसे चार पैरों वाले जानवर करते हैं। बिल्ली की तरह छलांग लगाना, बंदर की तरह उछलना, कुत्ते की तरह क्रॉल करना या जंगल में दौड़ना। इस तरह के मूवमेंट न केवल मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं बल्कि लचीलापन, बैलेंस और कोर स्ट्रेंथ भी बढ़ाते हैं। युवाओं को यह इसलिए पसंद आ रहा है क्योंकि यह वर्कआउट को खेल जैसा अनुभव देता है और जिम के पारंपरिक तरीकों से अलग है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिससे यह नया फिटनेस फैशन बनता जा रहा है। क्वाड्रोबिक्स में शरीर को ‘एनिमल फ्लो’ जैसा ट्रीट किया जाता है, जिससे फिटनेस के साथ-साथ मानसिक संतुलन और क्रिएटिविटी भी बढ़ती है। क्वाड्रोबिक्स को बेहतर तरीके से समझने के लिए हमने Ozefit Director, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।
क्वाड्रोबिक्स क्या है?- What Is Quadrobics
Fitness Coach Payal Asthana ने बताया कि क्वाड्रोबिक्स एक बॉडीवेट ट्रेनिंग तकनीक है जिसमें इंसान चारों हाथ-पैरों का इस्तेमाल करके मूवमेंट करता है। यह जानवरों की चाल-ढाल से प्रेरित है और 'एनिमल फ्लो' या 'बीस्ट वर्कआउट' का नया रूप माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- कार्डियो वर्कआउट क्या है और यह क्यों किया जाता है? एक्सपर्ट से जानें
क्वाड्रोबिक्स के फायदे- Benefits Of Quadrobics
- Fitness Coach Payal Asthana ने बताया कि क्वाड्रोबिक्स वर्कआउट हाथ, पैर, कोर, पीठ और कंधों की मांसपेशियों को एक साथ एक्टिव करता है।
- जानवरों जैसे मूवमेंट शरीर की जकड़न कम करते हैं और संतुलन को बेहतर बनाते हैं।
- क्वाड्रोबिक्स में लगातार क्रॉलिंग और जंपिंग से कोर मसल्स मजबूत होते हैं और सहनशक्ति बढ़ती है।
- प्राकृतिक मूवमेंट्स और क्रिएटिव पोज, स्ट्रेस के लक्षण को कम करने और मूड बेहतर करने में मदद करते हैं।
- बॉडीवेट एक्सरसाइज होने के कारण यह कैलोरी तेजी से बर्न करता है और शरीर को टोन करता है।
- वेट लॉस और मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए यह वर्कआउट फायदेमंद माना जाता है।
क्वाड्रोबिक्स कैसे करें?- How To Practice Quadrobics
- सबसे पहले हल्की स्ट्रेचिंग और कार्डियो से शरीर तैयार करें।
- चारों हाथ-पैरों के बल क्रॉल करना, छोटे-छोटे जंप लगाने की कोशिश करें।
- बिल्ली जैसी स्ट्रेच, बंदर जैसी छलांग, कुत्ते जैसी क्रॉलिंग करें।
- शुरुआती लोग 5 से 10 मिनट और एक्सपर्ट्स 20 से 30 मिनट इसे कर सकते हैं।
किन लोगों के लिए उपयोगी है क्वाड्रोबिक्स?
- फिटनेस में नए लोग जो जिम पसंद नहीं करते।
- डांसर्स और परफॉर्मर्स जिन्हें फ्लो और मूवमेंट की जरूरत है।
- वे लोग जो घर पर बिना उपकरण के वर्कआउट करना चाहते हैं।
निष्कर्ष:
क्वाड्रोबिक्स एक अनोखा और मजेदार फिटनेस ट्रेंड है जो शरीर को प्राकृतिक तरीके से मजबूत और लचीला बनाता है। बिल्ली जैसी छलांग और बंदर जैसी उछाल वाले ये मूवमेंट पारंपरिक वर्कआउट के मुकाबले अलग अनुभव देते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
क्वाड्रोबिक्स क्या है?
क्वाड्रोबिक्स एक नया फिटनेस ट्रेंड है जिसमें इंसान चार पैरों (हाथ और पैर) पर चलने, दौड़ने और उछलने जैसी एक्सरसाइज करता है। यह मूवमेंट जानवरों के नेचुरल पैटर्न जैसे बिल्ली या बंदर की तरह होती है।क्वाड्रोबिक्स के फायदे क्या हैं?
यह पूरे शरीर को एक्टिव करता है, खासकर कोर, शोल्डर, बैक और लेग्स को। इससे बैलेंस, फ्लेक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथ बढ़ती है। साथ ही कार्डियो और फंक्शनल फिटनेस में भी सुधार आता है।क्वाड्रोबिक्स के नुकसान क्या हैं?
गलत तरीके या बिना गाइडेंस के करने पर कलाई, घुटनों और कंधों पर ज्यादा दबाव आ सकता है। शुरुआती लोगों को चोट या स्ट्रेन की संभावना रहती है, इसलिए सही तकनीक जरूरी है।