फिट रहने के लिए योग और एक्सरसाइज करनी बेहद जरूरी होती है। योग करने से शरीर का लचीलापन बेहतर होता है साथ ही साथ शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है। योग करने से पूरा दिन शरीर में उर्जा की कमी महसूस नहीं होती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको शरीर को बैलेंस रखने और स्ट्रेंथ बढ़ाने वाले कुछ आसनों के बारे में बताएंगे। चलिए योग और फिटनेस एक्सपर्ट अंशिका से जानते हैं ऐसे कुछ आसनों के बारे में।
मलासन
मलासन करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसे करने से शरीर बैलेंस रहने के साथ ही साथ शारीरिक स्ट्रेंथ भी बढ़ती है। इस आसन को कम से कम 15 सेकेंड से 3 मिनट तक किया जा सकता है। इस आसन को करने से पेल्विक फ्लोर के आस-पास की मांसपेशियां एक्टिव और मजबूत होती हैं।
उत्कट कोणासन
उत्कट कोणासन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे करने से पैरों की मांसपेशियों की स्ट्रेंथ बढ़ती है साथ ही साथ हिप्स भी मजबूत होती है। इस आसन को करने से शरीर बैलेंस रहती है और लचीलापन भी बढ़ता है। इस आसन से कूल्हे के आसपास की जकड़न और दर्द में भी आराम मिलता है।
View this post on Instagram
नौकासन
नौकासन यानि बोट पोज करने से स्टैमिना बढ़ता है साथ ही शरीर के अंगों का लचीलापन भी बढ़ता है। इस आसन को रोजाना 15 सेकेंड से 3 मिनट तक करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे करने के लिए अपने कूल्हों के बल पर बैठें और दोनों हाथों को आगे की ओर रखकर पैरों की उपर उठाएं।
उष्ट्रासन
उष्ट्रासन या फिर कैमल पोज का अभ्यास करने से पेट के उपर का हिस्सा मजबूत होता है साथ ही कमर दर्द या फिर जकड़न से भी राहत मिलती है। इसे करने से बॉडी पोश्चर सुधरने के साथ-साथ छाती और पेट की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। इसे नियमित तौर पर कम से कम एक मिनट तक करने से बेहतर फायदे मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - योग करने के बाद क्या करना चाहिए? जिससे मिले योग के पूरे फायदे
मत्स्यासन
मत्स्यासन यानि फिश पोज करने से पेट के आसपास के हिस्से का लचीलापन बढ़ता है। इसे करने से रेस्पिरेटरी फंक्शन्स में सुधार होता है साथ ही मेंस्ट्रुअल पेन में भी आराम मिलता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version