Doctor Verified

पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स (POP) क्या होता है, जानें इसके कारण और लक्षण

अगर, आपको पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो रहा है तो यह पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स का संकेत हो सकता है। आगे जानते हैं पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स (Pelvic Organ Prolapse) के कारण और लक्षण के बारे में
  • SHARE
  • FOLLOW
पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स (POP) क्या होता है, जानें इसके कारण और लक्षण


पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स (Pelvic Organ Prolapse- POP) एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति का पेल्विक (श्रोणि) की मांसपेशियों में कमजोरी की वजह से पेल्विक से जुड़े अंग जैसे (वजाइना, यूट्रेस, ब्लैडर और रेक्टरल एरिया) में बदलाव आ सकता है। इस समस्या के कुछ गंभीर मामलों में एक या दो तीन अंग बाहर की ओर निकल सकते हैं। वैसे, पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स के ज्यादातर मामले में महिलाओं में देखने को मिलते हैं। साथ ही, बढ़ती उम्र की महिलाओं में भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स में मरीज को पेशाब और मल को रोक में परेशानी होती है। इसमें पेल्विक फ्लोर डिसऑर्डर का भी जोखिम रहता है। इस लेख में यशोदा अस्पताल की सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट और आईवीएफ एक्सपर्ट डॉक्टर स्नेहा मिश्रा से जानते हैं कि पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स क्या है? साथ ही, पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स के कारण और लक्षण (Causes and Sign Of Pelvic Organ Prolapse) क्या होते हैं?

पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स का क्या कारण है? - Causes Of Pelvic Organ Prolapse In Hindi

आपका पेल्विक फ्लोर कई कारणों से कमजोर हो सकता है। जिससे पेल्विक फ्लोर प्रोलैप्स की संभावना बढ़ सकती है।

वजाइनल डिलीवरी - Vaginal Delivery

पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स कई मामलों में वजाइनल डिलीवरी से संबंधित होता है। साथ ही, जुड़वा व तीन बच्चों की डिलीवरी या बच्चे का आकार अधिक होना भी पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों में चोट और पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स की संभावना को बढ़ा सकता है।

Pelvic-Organ-Prolapse-sign-causes-in

अधिक उम्र होना - Increase Age

उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति की मांसपेशियां कमजोर होती हैं। इसमें आप पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां भी शामिल हैं। दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ ही एस्ट्रोजन के स्तर में भी कमी आ सकती है, यह भी पेल्विक फ्लोर प्रोलैप्स का जोखिम बढ़ा सकता है।

बढ़ता वजन - Obesity

अधिक वजन होने से व्यक्ति को पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स की संभावना बढ़ जाती है। कई स्टडी से पता चलता है कि अधिक वजन वाले व्यक्तियों में पेल्विक फ्लोर प्रोलैप्स का जोखिम बढ़ जाता है। कब्ज, पुरानी खांसी और बढ़ता वजन पेल्विक फ्लोर पर दबाव डाल सकते हैं, इससे पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं।

इसके अलावा, अनुवांशिक स्थिति और कोलेजन की अनियमितताएँ भी पेल्विल फ्लोर के क्नेक्टिव टिश्यू को कमजोर कर सकती हैं।

पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स के लक्षण - Symptoms Of Pelvic Organ Prolapse In Hindi

  • योनि में भारीपन या खिंचाव महसूस होना
  • वजाइना में उभरा हुआ महसूस होना।
  • पेशाब करने में कठिनाई
  • मलत्याग में परेशानी होना।
  • पीठ के निचले हिस्से में दर्द

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाने के लिए क्या करें और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स एक सामान्य समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है। अगर आपको इस समस्या के लक्षण महसूस होते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें। समय पर इलाज और सही देखभाल से इस स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है।

Read Next

इन खराब आदतों के कारण सिकुड़ने लगती हैं दिमाग की नसें, कमजोर हो जाता है दिमाग, आज ही छोड़ें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version