कपल योग (Couple yoga), हॉट योग (Hot Yoga) के बाद अब न्यूड योग (Nude Yoga) काफी प्रचलित हो रहा है। भारत में भी अब फिटनेस के नाम पर यह ट्रैंड काफी चल रहा है। इसकी लोकप्रियता (Popular) दिनों दिन बढ़ रही है। न्यूड योग ऐसी अवस्था है जिसमें व्यक्ति को अपने कपड़े निकालकर योग करना होता है। न्यूड योग आपको खुद से प्यार करना सिखाता है। इस दौरान शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं होता है। हालांकि सोशल न्यूडिटी (Social Nudity) को मानने वाले देशों जैसे अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया आदि में न्यूड योग का ट्रैंड तेजी से बढ़ा है। महिलाएं भी इसमें न केवल विश्वास रखती हैं बल्कि इस योग को पूरे चाव के साथ करती हैं। वैसे तो न्यूड योग बंद कमरे में किया जाता है, लेकिन कुछ देशों में इस योग को खुले मैदान में भी किया जाता है। यही नहीं बिगिनर्स (Biginners) के लिए इसे करने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। हालांकि फिटनेस के लिहाज से करने पर इसके बहुत से फायदे भी हैं।
न्यूड योग को अब सेलिब्रिटी से लेकर आम आदमी भी अपनाने लगा है। भारत में भी खुले आम न करकर लोग बंद कमरों में इसका अभ्यास करते हैं। हॉलीवुड की कई दिग्गज एक्ट्रेस इस योग को करती हैं। साथ ही इसे बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया पर न्यूड योग की तस्वीर भी साझा करती हैं। भारत में कुछ लोग इस योग को भले ही अजीब और अश्लील मानते हों, लेकिन इससे होने वाले अनोखे फायदों को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। आइये जानते हैं न्यूड योग करने के कुछ फायदे।
शरीर आत्मा मन का बेहतर तालमेल (Better Coordination of Body Soul and Mind)
न्यूड योग करने से व्यक्ति किसी प्रकार की बंदिश नहीं महसूस करता है। इस अवस्था में होने से आप खुद को और लोगों से अलग पाएंगे, जिससे आपका मन शांत रहेगा और शरीर और आत्मा का तालमेल (Coordination) भी बेहतर और सुचारू तरीके से होता है। अगर आप अवसाद (Depression) या तनाव से जूझ रहे हैं तो खुद को एक कमरे में बंद करकर न्यूड योग का अभ्यास शुरू कर दें। यह एक रिसर्च में भी पाया गया कि न्यूड योग से जुड़े लोगों ने खुद को आजाद पाया। आपका मानसिक विकास (Mental Growth) भी तभी संभव है जब आपकी आत्मा आपके शरीर को और आपका मन आपकी आत्मा को समझ पाएं। अन्य योगों की तुलना में आप खुद को उतना स्ट्रैच (Strecth) नहीं कर पाएंगे जितना आप न्यूड योग में कर पाएंगे।
बॉडी पोस्चर में सुधार (Body Posture) एंगे। ऐसे कई आसन हैं जिनमें कपड़े पहनकर सही पोस्चर नहीं बनाया जा सकता है। वहीं कोई आसन अगर आप न्यूड होकर करते हैं तो आपको बेहतर लाभ मिल सकेंगे। न्यूड अवस्था में आप अपनी शरीर को जितना चाहे स्ट्रैच और मूव कर सकते हैं। ऐसा करते हुए आपको बिलकुल भी कठिनाई नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें-: ऑफिस से आने के बाद कमर, गर्दन, पैर, हाथ में होता रहता है दर्द, तो घर पर करें ये 3 आसान योगासन
टॉप स्टोरीज़
बॉडी शेमिंग से मुक्ति (Body Shaming)
आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें शरीर के किसी अंग की बनावट पसंद नहीं होगी या उसमें कमी लगती होगी। ऐसी स्थिति में आप बंद कमरे में न्यूड योग करें। इससे आप अपनी शरीर के प्रति सकारात्मक छवि (Positive Image) ला सकेंगे। इस दौरान आप अपनी शरीर की बनावट को बेहतर समझ पाएंगे और खुद को धीरे-धीरे बॉडी शेमिंग का शिकार समझने से छुटकारा पाएंगे।
बढ़ता है आत्मविश्वास (Increases Self Confidence)
न्यूड योग करते हुए आप खुद को पूरी तरह से रिलैक्स अवस्था (Relaxed Position) में पाएंगे। ऐसा करने से आपके आत्मविश्वास (Self Confidence) में भी इजाफा होता है और सकारात्मक्ता भी आती है। रिलैक्स होने के बाद आपकी चिंता, थकान और अवसाद सब दूर हो जाता है। न्यूड योग को नियमित रूप से अपनाने से आप खुद को बेहतर तरह से समझने के साथ- साथ खुद को स्वीकारने भी लगेंगे। ऐसा करने से आपको आनंद की प्राप्ति होगी और इसे करने में आपका मन भी लगेगा। यह आपको खुद से प्यार करने पर मजबूर कर देगा।
सुंदरता में निखार (Glowing Skin)
न्यूड योग प्रशिक्षकों (Nude yoga Trainers) का मानना है कि न्यूड योग करने से त्वचा में निखार आता है। इस योग से आपकी बॉडी की शेप भी अच्छी होने लगती है। इस योग के नियमित अभ्यास से स्ट्रैस और अवसाद से निजात पाने और मूड अच्छा होने के बाद सुंदरता में निखार आना आम है। खासकर यह महिलाओं की फिगर अच्छी करने में भी अधिक कारगर माना जाता है।
इसे भी पढ़ें-: गर्मी में आपको जरूर करने चाहिए ये योगासन और प्राणायाम, शरीर और मन दोनों में आएगी शीतलता
कैसे करें न्यूड योग (How To Do Nude Yoga)
- न्यूड योग को करने से पहले खुद को मानसिक रूप से तैयार करें। अपनी शर्मिंदगी दूर करें।
- शरूआत में आप किसी न्यूड योग क्लब (Nude Yoga Club) में जाकर प्रशिक्षण ले सकते हैं। इससे आप कई लोगों के बीच मिलकर आसनों को समझ पाएंगे और अपनी शर्म को भी दूर कर पाएंगे।
- आगर आप अकेले योग कर रहे हैं तो सोलो पोज (Solo) में रहकर ही करें।
- प्रशिक्षण में बताई गई पोजिशन में ही योग करें। गलत पोस्चर से नुकसान भी हो सकता है।
- न्यूड योग करने से पहले चटाई बिछाएं और कोशिश करें कि स्नान करने के बाद ही यह योग करें। इससे अधिक लाभ होगा।
न्यूड योग वास्तव में शरीर और दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है। यह हठयोगियों की ही देन है। इस लेख में दिए गए तरीकों को अपनाकर या प्रशिक्षक की सलाह से ही न्यूड योग करें।
Read More Articles on Yoga in Hindi