गर्मी में आपको जरूर करने चाहिए ये योगासन और प्राणायाम, शरीर और मन दोनों में आएगी शीतलता

आपको गर्मी बहुत सताती है तो घर पर ही योग आसन और प्राणायाम करके शरीर को ठंडा रख सकते हैं। ये एकदम सरल योग हैं, जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में आपको जरूर करने चाहिए ये योगासन और प्राणायाम, शरीर और मन दोनों में आएगी शीतलता

हर साल गर्मी इतनी जल्दी शुरू नहीं होती थी जितनी 2021 में शुरू हो गई है। यों तो हर साल कुछ नया लेकर आता है, लेकिन कोरोना वाला साल एक महामारी लेकर आया। अब फरवरी के महीने के बाद जो मार्च का महीना आया, इसमें गर्मी का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है। अमूमन स्लीवलेस कपड़े पहने वाली सर्दी होली के बाद आती थी, लेकिन कुछ ज्यादा ही जल्दी आ गई। खैर...अगर आपको इस गर्मी से बचना है तो हम आपको यहां बता रहे हैं कुछ प्रणायाम और योग आसन, जिन्हें करके आप गर्मी से दूर हो सकते हैं। एसी चलाकर खुद को बीमारियों का शिकार मत बनवाइए, योग करके खुद को स्वस्थ रखिए। योग एक्सपर्ट भोली परिहार बता रही हैं, योग करके गर्मी से दूर रहने के उपाय।

आसन और प्राणायाम में अंतर

अक्सर लोग योग आसन और प्राणायाम में अंतर नहीं कर पाते। लेकिन भोली परिहार ने यह अंतर स्पष्ट किया है। आसन हमें शारीरिक रूप से दृढ़ता प्रदान करते हैं और हमारे शरीर में लचीलापन लाते हैं। इसके अलावा प्राणायम सांसों से संबंधित है। ये हमारे मन को शांत करता है।

गर्मी को दूर भगाने वाले आसन

शशांक आसन

अगर आपको गर्मी बहुत सता रही है तो चिंता मत करिए। आप चाहें तो घर में ही शशांक आसन कर सकते हैं। इस आसन को करने से मांसपेशियों की थकान कम होती है। जिससे गर्मी कम लगती है। यह आसान नर्वस सिस्टम को कूल डाउन करता है।

inside3_summeryoga

आसन को ऐसे करने की विधि

अपने दोनों पैरों को मोड़कर अपनी एड़ियों पर बैठ जाएं। अपने दोनों घुटनों को दूर करते हुए अपने दोनों हाथों को पीछे की ओर करें फिर लेफ्ट हैंड से राइट हैंड को पकड़ें। सांस छोड़ते हुए अपने दोनों घुटनों में अंतराल (Gap) करते हुए अपने माथे वाले हिस्से को जमीन से लगा दें। इस आसन में 30 से 40 सेकेंड होल्ड करें। इस आसन में शरीर को शिथिल रहती है। मांसपेशियों को आराम दिलाता है, इसलिए शरीर की गर्मी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें : कब्ज के कारण परेशान रहते हैं तो रोज करें ये 4 योगासन, तत्काल मिलेगा लाभ 

मार्जरी आसन 

ये आसन करने में बहुत सरल है। इस आसन को करने में कोई मासपेशियों में कोई तनाव नहीं होता है। मांसपेशियों में ढीलापन और लचीलापन लेकर आता है। इसमें सांस को छोड़ना या भरने से शरीर में शीतलता आती है। इस आसन को करने से कमर वाले हिस्से को आराम पहुंचाता है। ये शरीर में लचीलापन लेकर आता है। साथ-साथ ही सर्वाइकल में मदद करता है।

आसन करने का तरीका

इस आसन को करने के लिए दोनों घुटनों को मोडकर वज्रासान में बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों की उंगलियों को खोलते हुए जमीन पर अपने सामने रखें। और अपनी हिप्स को उठाते हुए कैट पोज में आ जाएं। अपने दोनों घुटनों में कंधे जितना गैप करें। सांस भरते हुए अपने सिर को ऊपर उठाना है और अपने मेरूदंड (spine) को नीचे की ओर ले जाना है। इसके बाद सांस छोड़ते हुए मेरूदंड वाले हिस्से को ऊपर की ओर ले जाएंगे फिर और अपनी गर्दन को नीचे की ओर ले जाएंगे यानि चिन लॉक करेंगे।  

शवासन

शवासन आसन उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है जो ठीक से सो नहीं पाते। इस आसन को करने से मांसपेशियों रिलैक्स होती हैं। हमारी थकान दूर होती है। शरीर में ताजगी आती है। यह आसन मेंटली और फिजिकली दोनों तरह से मदद रिलैक्स करता है।

inside2_summeryoga

आसन करने की विधि

इस आसन में पीठ के बल लेट जाएं। अपने पैरों में सात से आठ इंच का अंतराल कर लें। और अपने दोनों हाथों को अपनी कमर वाले हिस्से के पास रखते हुए हथेलियों को आसमान की ओर मोड़ लें। इस आसन को करते समय अपने पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें। 10 से 15 बार सांस को inhale और exale  करें। अपने शरीर को ढीला छोड़ते हुए अपना सारा ध्यान आंखों के बीच वाले हिस्से पर लेकर आएं। इस दौरान आंखें बंद ही रहेंगी। और कम से कम सोचें या विचार करें। और अपना सारा ध्यान आती जाती सांसों पर लगाएं। शुरू में आप इसे 5 मिनट से बढ़ाकर 30 मिनट तक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा गर्मी लगती है और पसीना निकलता है? जानें इसके 5 संभावित कारण

बटरफ्लाई आसन

ये आसन गर्मियों में करने के लिए बेस्ट आसन है। यह हमारे पैरों की थकान को दूर करता है। साथ-साथ ही पैरों में लचीलापन लेकर आता है।  इस आसन को करने से मन व शरीर शातं होता है।

inside5_summeryoga

आसन करने का तरीका

इस आसन को करने के लिए आराम से बैठ जाएं। अपने दोनों पैरों को अपने सामने की ओर खोल लें। दोनों हाथों को जंघा के पास जमीन पर रखें। दोनों तलवों को जोड़ते हुए अपनी ओर लेकर आएं। घुटने बाहर की तरफ रहेंगे। अपने दोनों हाथों से अपने पंजों को पकड़ लें। और अपनी गर्दन व कमर वाले हिस्से को सीधा रखें। इस आसन में कम से कम 40 से 50 सेकेंड तक होल्ड करें। इस आसन में सांस लेते और छोड़ते रहें। इस आसन को करते समय इनर थाइज में खिंचाव महसूस होगा।

गर्मी को दूर भगाने वाले प्राणायाम

चंद्रभेदी प्राणायाम

जैसे कि नाम से ही पता चलता है चंद्रमा से संबंधित है। चंद्रमा शीतलता का प्रतीक है। यह प्राणायम हमारे नर्वस सिस्टम पर काम करता है। जिससे हमारे शरीर में शीतलता आती है। गर्मियों में शरीर को शीतलता देने के लिए यह सबसे उपयोगी प्राणायाम है।

ऐसे करें

इस प्राणायाम को करने के लिए अपने दोनों घुटनों को मोड़ते हुए सुखासन में बैठ जाएं। अपनी तर्जनी उंगली और अंगूठे को मिलाएं और अपने दोनों हाथों को अपने घुटनों पर रखें। अपने सीधे हाथ को उठाते हुए अपनी सीधी नाक के नथुने को अंगूठे से बंद कर लें। उल्टी नाक से सांस छोड़ें उसके बाद उल्टी नाक के नथुने से सांस भरें फिर उल्टे नथुने को बंद करते हुए सीधी नाक से सांस छोड़ें। उसके बाद फिर से लेफ्ट से इन्हेल करना और राइट से इग्जेल करना है। इस प्रक्रिया को 25 से 30 बार दोहराएं।

 

शीतकारी प्राणायाम

इस आसन को करने से मुंह पूरा ठंडा हो जाता है। यह मानसिक रूप से शांत करता है। जिन लोगों को बीपी की दिक्कत है, उनके लिए यह आसन बहुत लाभकारी है। यह हमारे शरीर को ठंडा करता है। शीतकारी आसन गर्मियों में बहुत लाभदायक है।

inside4_summeryoga

ऐसे करें

सुखासन में बैठ जाएं। मेरूदंड व गर्दन को सीधा रखें। कंधों को ढीला छोड़ दें। दोनों हथेलियों को घुटनों पर रखें। अपने सामने वाले दांतों को जोड़ें। होठों को खोल लें। दातों से इनहेल करें। और चिन लॉक लगा लें। मतलब चिन को छाती वाले हिस्से से लगा लें। पांच सेकेंड होल्ड करें या क्षमता अनुसार होल्ड करें। अपनी चिन लॉक हटाएं और नाक के द्वारा सांस छोड़ दें। इस प्रक्रिया को 5 से 10 बार दोहराएं।

यह सभी योग आसन और प्राणायाम गर्मी को दूर करने के लिए मददगार हैं। पर ध्यान रहे कि अगर आपको कोई भी प्रणायाम करने पर कोई दिक्कत हो रही है तो योग एक्सपर्ट की सलाह के बिना न करें। दूसरा ऐसी स्थिति में योग एक्पसर्ट के गाइडेंस में ही योग करें। अब गर्मी का मौसम आने वाला है, इस मौसम में आप घर में बैठकर ये योग कर सकते हैं। आपको जल्दी ही आराम भी दिखेगा।

Read More Articles on Yoga in Hindi

 

Read Next

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें त्राटक योग, जानें इसके स्वास्थ्य लाभ और करने की विधि

Disclaimer