मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए महिलाएं जरूर अपनाएं ये डाइट प्लान, नहीं होगी जिम जाने की जरूरत

अगर आप भी घर पर रहकर अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहती हैं तो आज से ही अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए महिलाएं जरूर अपनाएं ये डाइट प्लान, नहीं होगी जिम जाने की जरूरत

पुरुष हो या महिलाएं हर किसी को आजकल मांसपेशियों को मजबूत बनाने का एक नया शौक है और अपनी मांसपेशियों की मदद से अपनी बॉडी को एक बेहतर शेप में देखना चाहते हैं। ऐसे ही महिलाएं अपनी फिटनेस के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए घंटों जिम में कसरत करती रहती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं है जो अपनी फिटनेस के साथ अपनी मांसपेशियों को मजूबत बनाने के साथ एक बेहतर शेप में देखना चाहती हैं। लेकिन इस लक्ष्य के लिए उनका तरीका अलग हो सकता है। अलग तरीके का मतलब ये कि वो जिम में कसरत के साथ नहीं बल्कि अपनी डाइट की मदद से मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहती हैं। तो ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं है बल्कि आप पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। 

fitness

मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट प्लान

अंडे 

मांसपेशियों को मजबूत बनाने और एक बेहतर शेप देने के लिए आपको जरूरी है कि आप प्रोटीनयुक्त आहार को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके लिए आप अपनी डाइट को अंडे के साथ रख सकते हैं, जो आपको 7 ग्राम प्रोटीन होता है और इसके साथ ही इसमें भारी मात्रा में विटामिन्स मौजूद होते हैं। 

जंगली मछली

डाइट को बेहतर बनाने से आप खुद को लंबे समय तक तो फिट रख सकते हैं, लेकिन अगर आप मांसपेशियों का लक्ष्य तय कर रहे हैं तो इसके लिए आपको अपनी डाइट पर थोड़ा और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे है। अपनी डाइट में आप अंडे के साथ मछ्ली को भी शामिल कर सकते हैं। लेकिन आप उन मछ्ली को शामिल करें जो जंगली होती है, क्योंकि ये आपको ज्यादा पोषण देने का काम करती है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड भारी मात्रा में होता है जो आपके लिए फायदेमंद है। 

इसे भी पढ़ें: बिना वजन उठाएं इन एक्सरसाइज से अपनी बाजुओं को बनाएं मजबूत, जानें क्या है करने का आसान तरीका

क्विनोआ

प्रोटीन की पूर्ति के लिए जरूरी नहीं कि आप सिर्फ मांस और अंडे पर ही जाएं, बल्कि आप क्विनोआ को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह विशेष रूप से खनिज और विटामिन,-बी विटामिन का एक बड़ा स्रोत है। इसलिए आप इसे आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

पालक

महिलाएं फिटनेस के लिए आसानी से घर पर कुछ भी बनाकर उसका सेवन कर सकती हैं और खुद को फिट रख सकती हैं। जबकि इसमें पुरुषों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पालक एक ऐसा जरिया है जिसकी मदद से आप अपनी मांसपेशियों का निर्माण अच्छी तरह से हो सकता है और इससे आपकी मांसपेशियों को बेहतर मजबूती मिलती है। इसके अलावा ये आपको कई गंभीर बीमारियों से दूर रखने के साथ आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। 

इसे भी पढ़ें: रूटीन एक्सरसाइज से हो गए हैं बोर तो इसमें जोड़ें डांस का फन, जानें किस डांस से होती है कितनी कैलोरी बर्न

सूरजमुखी के बीज

मांसपेशियों के निर्माण और शरीर को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं के पास एक आसान विकल्प है सूरजमुखी के बीज। इन बीजों की मदद से महिलाएं खुद को लंबे समय तक फिट रखने के साथ अपनी मांसपेशियों में मजबूती ला सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा काफी कम होती है। 

इस लेख में महिलाओं के लिए बताए गए डाइट प्लान को मांसपेशियों और शरीर की मजबूती को ध्यान में रखा गया है, लेकिन जरूरी नहीं कि सभी महिलाएं इन डाइट का पालन कर मजबूत मांसपेशियां पा सकती हैं। बल्कि आपको इसके साथ हल्के वर्कआउट की भी जरूरत पड़ेगी जो आपकी मांसपेशियों को खोलने का काम करते हैं। इसके लिए आप किसी ट्रेनर या एक्सपर्ट की राय भी जरूर लें। 

Read more articles on healthy recipe in hindi

 
 

Read Next

क्या आपके बच्चे को भी नहीं पसंद है ब्रोकली का स्वाद? जानें बच्चों को ब्रोकली खिलाने के कुछ खास तरीके और फायदे

Disclaimer