Doctor Verified

बॉयफ्रेंड को दिन में 100 बार करती थी कॉल, हुई Love Brain Disorder का शिकार, जानें क्या है यह स्थिति

पार्टनर के लिए हद से ज्यादा बेचैन होना भी लव ब्रेन डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है। एक्सपर्ट से समझें क्या है यह स्थिति और इसके संकेत।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बॉयफ्रेंड को दिन में 100 बार करती थी कॉल, हुई Love Brain Disorder का शिकार, जानें क्या है यह स्थिति


Symptoms of Love Brain Disorder: चीन से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 18 साल की लड़की लव ब्रेन डिसऑर्डर नामक बीमारी से पीड़ित पाई गई है। खबर के मुताबिक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पाती थी। इस कारण वो दिन में 100-100 साल उसे कॉल लगा देती थी। लड़की को भर्ती किया गया तो उसके लव ब्रेन डिसऑर्डर नामक बीमारी से पीड़ित होने का पता चला। यह एक गंभीर मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति अपने पार्टनर से मिलने के लिए हर वक्त बेचैन रहता है। अगर समय रहते इस स्थिति पर कंट्रोल न किया जाए, तो यह बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकती है। इस स्थिति के बारे में विस्तार से समझने के लिए हमने बात कि नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल की कंसल्टेंट क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ मनीषा सिंघल से। 

disorder

लव ब्रेन डिसऑर्डर क्या है? What is Love Brain Disorder

यह एक प्रकार का ओब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (Obsessive Compulsive Disorder) है। इसमें व्यक्ति को अपने पार्टनर के प्रति मोह बहुत ज्यादा हो जाता है। इसमें व्यक्ति की पर्सनालिटी जो नजर आती है, वो बॉर्डरलाइन डिसऑर्डर का कारण भी हो सकती है। आसान भाषा में समझा जाए तो, इस स्थिति में व्यक्ति के लिए अपने पार्टनर के बिना रह पाना मुश्किल हो जाता है। वो हर वक्त अपने पार्टनर के करीब रहने की कोशिश करता रहता है। 

लव ब्रेन डिसऑर्डर के क्या कारण होते हैं? Causes of Love Brain Disorder

अतीत की कोई याद

अगर कोई व्यक्ति लव ब्रेन डिसऑर्डर से ग्रस्त है, तो इसका कारण उसका अतीत का अनुभव भी हो सकता है। ऐसे में उसका अनुभव पार्टनर को खोने या उससे बिछड़ने का हो सकता है। इसके कारण यह व्यक्ति का डर बन जाता है, जो उसे अपने पार्टनर से दूर नहीं होने देता है। 

परिवार से प्यार न मिलना

अगर किसी व्यक्ति में स्वभाविक रूप से यह समस्या है, तो परिवार से प्यार न मिलना भी कारण हो सकता है। यह मां-बाप को लड़ते और अलग होता देख या कभी प्यार न मिल पाने का कारण भी हो सकता है। इसके कारण व्यक्ति पार्टनर को खोने के डर से उससे कनेक्ट करता रहता है।

इसे भी पढ़ें- बॉर्डरलाइन पर्सनालिटी डिसऑर्डर होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, इस तरह से करें बचाव

लव ब्रेन डिसऑर्डर के संकेत क्या होते हैं? Signs and Symptoms of Love Brain Disorder

पार्टनर से दूरी बर्दाश्त न होना

ऐसे में व्यक्ति अपने पार्टनर से बिल्कुल भी दूरी सह नहीं पाता है। हर वक्त अपने पार्टनर से कनेक्ट करने और मिलने की कोशिश करता रहता है। 

जलन की भावना रहना

ऐसे में व्यक्ति को अपने पार्टनर के करीब आने वाले हर व्यक्ति से जलन होती है। उसके लिए किसी को भी बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है।  

इसे भी पढ़ें- लाइफस्टाइल को प्रभावित कर सकते हैं ये 5 पर्सनैलिटी डिसऑर्डर, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

किसी काम पर ध्यान न लगा पाना

इस स्थिति से ग्रस्त व्यक्ति को हर वक्त अपने पार्टनर की याद आती रहती है। इसके कारण उसके लिए काम पर ध्यान लगाना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति खुद को परिवार और दोस्तों से भी दूर कर लेता है। सिर्फ अपने पार्टनर के करीब रहना पसंद करता है।

सपनों में खोए रहना

इस डिसऑर्डर से ग्रस्त व्यक्ति हर वक्त सपनों में खोए रहता है। वो अपने पार्टनर के ख्वाबों में खोए रहता है। साथ ही, उसे असल जिंदगी भी सपने की तरह लगने लगती है। 

अगर आपको किसी करीबी में ये लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।  इस समस्या में यही थेरेपी और दवाओं के जरिए की इलाज किया जा सकता है। 

Read Next

इमोशंस कंट्रोल करने में मुश्किल होती है? जानें इमोशनल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए खास टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version