Toxic Behavior Everyone Thinks Is Normal: क्या आप भी लोगों के टॉक्सिक बिहेवियर को मजाक समझ लेते हैं? क्या आप भी टॉक्सिक और नॉर्मल बिहेवियर में फर्क नहीं समझ पाते हैं? अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इससे आपकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। कई बार हमारा बिहेवियर भी टॉक्सिक होता है, जिसे हम नॉर्मल समझकर नजरअंदाज करते हैं। यह चीजें धीरे-धीरे हमारी आदत बनने लगती है, जिससे हमारी ग्रोथ भी प्रभावित हो सकती है। इसी तरह कई बार हम दूसरे व्यक्ति के गलत बिहेवियर को भी मजाक समझकर भूल जाते हैं, जो धीरे-धीरे हमारा कॉन्फिडेंस कम करने लगती है। टॉक्सिक बिहेवियर के कुछ उदाहरणों के बारे में बताते हुए पर्सनल डेवलपमेंट कोच मानिक कौर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख में समझें इन टॉक्सिक बिहेवियर के बारे में।
जानें नॉर्मल लगने वाले कुछ टॉक्सिक बिहेवियर के बारे में- Toxic Behavior Everyone Thinks Is Normal
मजाक में किसी का अपमान करना
कई बार लोग आपका अपमान कर रहे होते हैं, लेकिन उसे मजाक का नाम दे देते हैं। उदाहरण के लिए किसी व्यक्ति द्वारा त्वचा के रंग, शरीर के आकार, बोलचाल के तरीके या भाषा पर मजाक बनाना। अगर आप इस तरह के बिहेवियर को नजरअंदाज करेंगे, तो इससे आपकी मेंटल हेल्थ पर ही असर पड़ेगा। ये आपके कॉन्फिडेंट को कम करने का कारण बन सकता है। साथ ही, इससे आपकी सेल्फ ग्रोथ पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
टॉप स्टोरीज़
अपने स्वार्थ को सेल्फ लव बताना
कई बार लोग अपने स्वार्थ की बाते करते हैं और उसे सेल्फ लव का नाम देते हैं। उदाहरण के लिए कोई गलती होने पर उसकी सफाई देना या दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करना। ऐसा होने से व्यक्ति में केवल घंमड़ की भावना बढ़ेगी, जो उसकी सेल्फ ग्रोथ को रोक सकती है।
इसे भी पढ़ें- कहीं आप अनजाने में लोगों के साथ टॉक्सिक व्यवहार तो नहीं करते? जानें इसके 4 संकेत
अपमान करना और खुद को ईमानदार बताना
किसी का अपमान करके उसे ईमानदारी का नाम देना भी टॉक्सिक बिहेवियर है। ऐसे में व्यक्ति खुद को सीधी बात बोलने वाला दिखाता है। साथ ही, सामने वाले व्यक्ति का अपमान भी कर रहा होता है। अगर आप किसी के इस टॉक्सिक व्यवहार को नजरअंदाज करते हैं, तो इससे आप सेल्फ कॉन्फिडेंस खोने लगते हैं।
अपने गुस्से को कॉन्फिडेंस का नाम देना
कुछ लोग गुस्से में कही गई बात को कॉन्फिडेंस का नाम देते हैं। जबकि यह सामने वाले व्यक्ति के अपमान का एक तरीका है। ऐसे में व्यक्ति सामने वाले व्यक्ति को दबा हुआ महसूस कराता है।
इसे भी पढ़ें- इन संकेतों से समझें आपका पार्टनर गुस्सैल है या टॉक्सिक?
किसी के टॉक्सिक बिहेवियर को नजरअंदाज करना
टॉक्सिक बिहेवियर को नजरअंदाज करना भी मेंटल हेल्थ को नुकसान करता है। ऐसे में आप लड़ाई न बढ़ाने के लिए चीजों को टाल देते हैं। लेकिन लंबे समय में यह सेल्फ गिल्ट होने या कॉन्फिडेंट कम होने का कारण बन सकता है।
समय रहते इन बिहेवियर को बदलता जरूरी है। अन्यथा आपकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram