What Is Birthday Blues: अपना जन्मदिन हर व्यक्ति के लिए खास होता है। अपने इस खास दिन पर लोग बाहर जाने और पार्टी करने की प्लानिंग करते हैं। लेकिन कई लोगों के लिए यह दिन उदासी का कारण भी बन जाता है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो, जन्मदिन आने से पहले लोगों को डिप्रेशन होने लगता है। उम्र बढ़ने और जिंदगी के दिन कम होने का सोचकर कुछ लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं। इसी स्थिति को बर्थडे ब्लूज कहा जाता है। ऐसे में व्यक्ति अपने जन्मदिन को लेकर रूचि महसूस नहीं करता है या भविष्य की सोचकर परेशान होने लगता है। ऐसे में व्यक्ति अपने आज को न जीते हुए अतीत की चिंता में रहता है। बर्थडे ब्लूज को बर्थडे डिप्रेशन भी कहा जाता है, यानी ऐसी स्थिति जिसमें व्यक्ति को जन्मदिन आते ही उदासी होने लगती है। लेकिन इस स्थिति से डील न करने से यह लंबे समय में मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान कर सकता है। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि गुरुग्राम के मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल से कंसल्टेंट- साइकोलॉजिस्ट डॉ. मुनिया भट्टाचार्य से।
जानें बर्थडे ब्लूज क्यों होने लगता है- Cause of Birthday Blues
एक्सपर्ट्स के मुताबिक कई लोगों के जन्मदिन को लेकर पुराने अनुभव होते हैं। ऐसे में उन्हें अपना जन्मदिन आने से पहले ही पुरानी बातें याद आने लगती हैं। इसलिए उन्हें जन्मदिन या उससे पहले डिप्रेशन होने लगता है। इसके अलावा, कुछ लोग जिंदगी में कुछ न कर पाने के लिए भी परेशान रहते हैं। ये भी बर्थडे ब्लूज का कारण माना जाता है। लेकिन बर्थडे ब्लूज का सबसे बड़ा कारण लोगों में बढ़ती उम्र का डर देखा गया है। ऐसे में कई लोगों को बढ़ती उम्र के कारण स्ट्रेस होने लगता है, जो डिप्रेशन का बड़ा कारण होता है।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंट महिलाएं मॉनसून ब्लूज होने पर अपनाएं ये 4 उपाय, मूड में होगा सुधार
टॉप स्टोरीज़
बर्थडे ब्लूज से कैसे डील करें- How To Deal With Birthday Blues
अपने आज को एंजॉय करें
अतीत की बातें बार-बार सोचने से भी बर्थडे ब्लूज हो सकते हैं। साथ ही, जो लोग हमेशा भविष्य की चिंता में रहते हैं, उन्हें भी बर्थडे ब्लूज होते हैं। इसलिए अतीत और भविष्य की चिंता छोड़कर अपने आज को एंजॉय करें।
दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं
अपने जन्मदिन पर उन लोगों के साथ समय बिताएं, जो आपको अच्छा महसूस कराते हैं। इससे आपमें अपने जन्मदिन के लिए एक्साइटमेंट बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद 'बेबी ब्लूज' से परेशान हैं? जानें क्या है यह और इससे बचने के तरीके
अपने लिए लक्ष्य निर्धारित करें
अगर आपको भविष्य को लेकर चिंता रहती है, तो अपने टार्गेट बनाएं। बड़े टार्गेट की जगह छोटे लक्ष्य निर्धारित करें। इससे आपके लिए लक्ष्य निर्धारित करना आसान होगा और आप अपने सारे सपने पूरे कर पाएंगे।
अगर आपके लिए भावनाओं को कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है, तो किसी करीबी से बात करें। इसके अलावा आप मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से भी सलाह ले सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।