How To Control Your Emotions: उतार-चढ़ाव आना जिंदगी का हिस्सा हैं। कई बार हमारा दिन बहुत ज्यादा खराब बितता है, तो कई बार बहुत ज्यादा अच्छा। ऐसे में हमारे इमोशंस भी बार-बार बदलते रहते हैं। कुछ लोग इमोशनली बहुत ज्यादा कमजोर होते हैं। इतना कि, उन्हें हर छोटी बात पर रोना आ जाता है। वो हर बात पर भावुक होने लगते हैं। कुछ लोग तो इमोशनल फिल्में देखकर भी परेशान महसूस करने लगते हैं। ऐसा होने का कारण व्यक्ति के अतीत के बूरे अहसास भी हो सकते हैं। जिसके कारण व्यक्ति भावनात्मक रूप से बहुत कमजोर हो जाता है। लेकिन इमोशनल होने पर कई बार लोग फायदा भी उठाने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है अपनी इमोशनल हेल्थ को स्ट्रांग बनाया जाए। जिससे हम स्थिति में हम अपनी भावनाओं को संभाल पाए। आइये इस लेख के माध्यम से जानें अपने इमोशंस पर काम कैसे करें।
इमोशनल हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स- How To Being Emotionally Strong
अपनी भावनाओं को व्यक्त करें- Express Your Feeling
इमोशंस कंट्रोल न हो पाने का कारण आपका खुलकर बात न करना भी हो सकता है। इसके अलावा, अपने दुख बांटने में मुश्किल होना भी इसका कारण हो सकता है। अगर आपके लिए भी इमोशंस कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है, तो आपको अपनी भावनाएं व्यक्त करनी होगी। इसलिए इमोशंस व्यक्त करने के लिए किसी करीबी से बात करें। इसके अलावा, आप अपनी परेशानी एक डायरी में लिखकर भी व्यक्त कर सकते हैं। इससे आपको अपनी इमोशनल हेल्थ स्ट्रांग बनाने में मदद मिलेगी।
धैर्य रखना सीखें- Practice Patience
आपको धैर्य रखना सीखना होगा। कुछ लोग इतने ज्यादा इमोशनल होते हैं, कि किसी के बुरा कहने पर भी उन्हें रोना आ जाता है। ऐसे में व्यक्ति को अपनी इमोशनल हेल्थ पर काम करने की जरूरत होती है। इसलिए हर स्थिति में धैर्य बनाए रखें। खुद को शांत करना सीखें कि आपको कब बोलना या कब शांत रहना है। साथ ही, इमोशनल स्थिति आने पर खुद को को कैसे कंट्रोल करना है।
इसे भी पढ़ें- इमोशंस को कंट्रोल करना होता है मुश्किल, तो फॉलो करें ये 5 टिप्स
खुद पर काम करें- Focus on Yourself
खुद पर काम करने से आपमें कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। इससे आप बेहतर महसूस कर पाएंगे। आपको खुद को संभालना सीखना होगा कि किस स्थिति में कैसे व्यवहार करना है। इसके लिए आप मेडिटेशन या माइंड रिलैक्सिंग प्रैक्टिस कर सकते हैं। इससे आपको इमोशनली स्ट्रांग बनने में मदद मिलेगी।
अपनी पसंदीदा चीजों पर काम करें- Focus on Your Interest
आपने ध्यान दिया होगा कि जब हम अपने पसंदीदा चीजों में ध्यान लगाते हैं, तो हमें ज्यादा अच्छा महसूस होता है। जब भी आप इमोशनली वीक महसूस करें, तो अपने मनपसंद कार्यों में ध्यान लगाएं। यह काम अपना मन पसंद खाना बनाना या कोई इच्छा पूरा करना भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- किसी के लिए अपनी भावनाओं (इमोशंस) को कैसे कंट्रोल करें? एक्सपर्ट से जानें खास टिप्स
निगेटिविटी अवॉइड करें- Avoid Negative Environment
उन सभी चीजों से दूरी बनाएं जो आपको निगेटिविटी महसूस कराती हैं। क्योंकि जितना आप निगेटिविटी चीजों या लोगों की ओर ध्यान देंगे, उतना ही आप ज्यादा परेशान होते जाएंगे। इसलिए उन लोगों से बिल्कुल दूरी बना लें, जो आपका कॉन्फिडेंस कम करते हैं। इससे आपको अपने इमोशनल हेल्थ पर कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
अगर इन तरीकों के बावजूद आपके लिए इमोशंस कंट्रोल करना मुश्किल होता है, तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version