Tips To Control Emotions: इमोशंस को काबू में करना बहुत आवश्यक है। इमोशंस कंट्रोल न करने की वजह से जिदंगी में कई तरह की समस्याएं खड़ी हो सकती है। साथ ही प्रोफेशनल और निजि जिदंगी में इमोशंस करना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसा करना से आप कई तरह की समस्याओं से बच सकते है। कई बार जीवन में इस तरह की परिस्थिति खड़ी होती है कि इसमें इमोशंस कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हें करने से इमोशंस को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी साथ ही आपको आंतरिक शांति भी मिलेगी। ये टिप्स फॉलो करने से गुस्सा काबू करने में भी मदद मिलेगी। इसे आप धैर्ववान बनेंगे और कई तरह की समस्याएं भी दूर होंगी। आइए जानते हैं इमोशंस को कंट्रोल में रखने के लिए टिप्स के बारे में।
दर्द बयां करे
कई बार कई चीजें ऐसी होती है, जो हमारे कंट्रोल में नहीं होती है। ऐसे में कई बार हम उन बातों को मन में बैठा लेते है और कई वर्षों के बाद भी इन बातों से छुटकारा नही पाते है। ऐसे में कई बार दर्द को बयां करना काफी आवश्क हो जाता है। ऐसा करने में मन में बैठी गांठ दूर होती है। दर्द साझा करने के लिए अपने दोस्त, हमसफर की मदद ली जा सकती है।
इमोशंस कंट्रोल करने के लिए गहरी सांस लें
जी हां, कई बार किसी बात पर इतना तेज गुस्सा आता है कि इमोशंस कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इमोशंस को कंट्रोल करने के लिए गहरी सांस लें। ऐसा करने से तनाव कम होगा और इमोशंस भी कंट्रोल होगे। गहरी सांस लेने से मन को शांत करने में मदद मिलेगी और सही फैसला ले सकेंगे।
खुद को समय दे
जी हां, इमोशंस को कंट्रोल करने के लिए खुद को समय देना जरूरी होता है क्योंकि ऐसा करने से कई चीजें खुद- ब- खुद ठीक हो जाती है। कई बार समय के साथ कई चीजें ठीक हो जाती है और समय के साथ समझ भी बढ़ती है। जिससे सही फैसला लेने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अखरोट कैसे खाएं? जानें 4 तरीके
मेडिटेशन करे
इमोशंस को कंट्रोल करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेना भी आवश्यक होता है क्योंकि मेडिटेशन करने से मन शांत होता है और सही फैसला लेने में हेल्प होती है। मेडिटेशन करने से चिंता और तनाव कम होता है और चित्त शांत होता है।
नजरअंदाज करे
जी हां, इमोशंस कंट्रोल करने का ये एक बेहतरीन आइडिया है। ऐसा करने से स्ट्रेस और चिंता नहीं होगी, जो चीजें आपको स्ट्रेस दें उनको नजरअंदाज करें। ऐसा करने से बात नहीं बिगड़ेगी तनाव कम होगा और इमोशंस भी कंट्रोल भी होगा। नजरअंदाज करने से गुस्सा भी कम आता है।
इमोशंस को कंट्रोल में रखने के लिए इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता है। हालांकि, इन टिप्स के साथ एक्सपर्ट की मदद भी लें सकते है।
All Image Credit- Freepik
Read Next
सभी लोगों में एक ही चेहरा दिखना है 'फ्रेगोली सिंड्रोम', जानें इस दुर्लभ कंडीशन के लक्षण और इलाज
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version