Kya Hai Ectopic Cilia In Hindi: एक्टोपिक सीलिया एक दुर्लभ समस्या है, जिसमें गर्भाशय या आंखों की सतह पर बाल उगने की समस्या होती है। इसके कारण लोगों को आंखों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए नोएडा एक्सटेंशन में स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रार्थना आनंद से जानें क्या है (Ectopic Cilia) एक्टोपिक सीलिया? और इसके कारण क्या परेशानियां होती हैं?
आंखों में एक्टोपिक सीलिया क्या है? - What Are Ectopic Cilia In Eyes In Hindi
एक्टोपिक सीलिया एक दुर्लभ स्थिति है, जिसमें आंखों की सतह पर सीलिया पाई जाती है। इसमें लोगों को आंखों की सतह पर सीलिया की कोशिकाओं में बालों के असामान्य विकास होने की समस्या हो सकती है, जिसके कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान रहे इन बालों को खिंचकर न निकालें, इससे गंभीर परेशानियां बढ़ सकती है।
क्यों होती है एक्टोपिक सीलिया की समस्या? - Why Does The Problem Of Ectopic Cilia Occur In Hindi
आंखों की चोट के कारण - Causes Of Eye Injury
एक्टोपिक सीलिया की समस्या आंखों में चोट लगने के कारण हो सकती है। चोट लगने के कारण आंखों की सतह पर सिलिया विकसित हो सकती है, जिसके कारण बाल उगने लगते हैं। ऐसी समस्या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें: आंखों में बीमारी की शुरुआत होने का संकेत हैं ये 8 लक्षण, गलती से भी न करें नजरअंदाज
आंखों की बीमारी के कारण - Causes Of Eye Disease
कई बार ग्लूकोमा जैसी आंखों की बीमारी के कारण भी लोगों को एक्टोपिक सीलिया की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आंखों में किसी तरह के इंफेक्शन के कारण भी लोगों को एक्टोपिक सीलिया की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें।
जेनेटिक्स के कारण - Causes Of Genetics
कुछ लोगों को एक्टोपिक सीलिया की समस्या जेनेटिक्स के कारण भी हो सकती है। जेनेटिक्स के कारण इस समस्या के बढ़ने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा, कई बार यह समस्या जन्म से जुड़ी असामान्यता के कारण भी हो सकती है, जो बच्चों को होती है।
सर्जरी के कारण - Due To Surgery
कई बार आंखों में एक्टोपिक सीलिया की समस्या सर्जरी के दौरान होने वाली समस्या के कारण भी हो सकती है। ऐसे में सर्जरी के बाद कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
एक्टोपिक सीलिया की समस्या के कारण होने वाली परेशानियां - Problems Caused By Ectopic Cilia In Hindi
एक्टोपिक सीलिया की समस्या होने पर लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें। इसका इलाज न होने पर लोगों को कॉर्निया अल्सर, आंखों में इंफेक्शन और आंखों की दृष्टि को नुकसान होने की समस्या हो सकती है।
आंखों में खुजली और जलन महसूस होना
आंखों में धुंधलापन महसूस होने
आंखों से पानी आने की समस्या
दर्द होना
आंखों में रेडनेस की समस्या होना
इसे भी पढ़ें: आंखों की समस्या किस दोष के कारण होती है? आयुर्वेदाचार्य से जानें
आंखों में एक्टोपिक सीलिया का इलाज - Treatment of Ectopic Cilia in Eyes In Hindi
एक्टोपिक सीलिया के इलाज में आंखों में मौजूद अतिरिक्त बालों को हटाने पर केंद्रित होता है। ऐसे में बालों को हटाने के लिए इनको खींचकर निकालने से बचें। इनको डॉक्टर की सलाह अनुसार, सर्जरी, मेडिकेशन या लेजर थेरेपी के जरिए हटाया जा सकता है।
निष्कर्ष
आंखों के अंदर बालों के उगने की समस्या एक्टोपिक सीलिया की समस्या का संकेत हो सकता है, जिसके कारण लोगों को आंखों की कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही, इसका इलाज न होने पर आंखों से जुड़ी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए डॉक्टर से तुरंत सलाह लें और इसको नजरअंदाज न करें, जिससे इसके कारण होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।
All Images Credit- Freepik