Doctor Verified

क्या एक्टोपिक प्रेग्नेंसी आपकी गर्भधारण क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती है। इसमें एक्टोपिक प्रेग्नेंसी को भी शामिल किया जाता है। इस लेख में आगे जानते हैं कि क्या एक्टोपिक प्रेग्नेंसी क की वजह से महिलाओं की गर्भधारण की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या एक्टोपिक प्रेग्नेंसी आपकी गर्भधारण क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं? डॉक्टर से जानें


Does Ectopic Pregnancy Affect Future Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन एक खास पल होता है। प्रेग्नेंसी और इससे जुड़ी कई स्थितियां महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। लेकिन, कुछ महिलाओं को गर्भधारण करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्भधारण करने और उससे जुड़ी जटिलताएं मानसिक और शारीरिक रूप से महिलाओं को प्रभावित करती हैं। इन जटिलताओं में एक्टोपिक प्रेग्नेंसी (Ectopic Pregnancy) को भी शामिल किया जाता है। इस स्थिति में भ्रूण गर्भाशय की बजाय अन्य स्थान जैसे की फैलोपियन ट्यूब में इम्प्लांट हो जाता है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी होती है और इसे समय पर इलाज जरूरत होती है। यही एक बड़ी वजह है कि इस स्थिति के बारे में महिलाओं के मन इस समस्या को लेकर कई तरह के प्रश्न उठते हैं। महिलाओं के मन में यह प्रश्न उठता है कि “क्या एक्टोपिक प्रेगनेंसी के बाद मैं दोबारा मां बन सकती हूं?”। इस लेख में साईं पॉलिक्लीनिक की सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट डॉ. विभा बंसल से जानते हैं कि क्या एक्टोपिक प्रेग्नेंसी आपकी गर्भधारण की क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं?

क्या एक्टोपिक प्रेगनेंसी के बाद दोबारा मां बनना संभव है? - Does Ectopic Pregnancy Affect Future Pregnancy In Hindi

सामान्य स्थिति में भ्रूण गर्भाशय (uterus) में इम्प्लांट होता है। लेकिन एक्टोपिक प्रेगनेंसी में यह इम्प्लांटेशन गर्भाशय के बाहर, खासकर फैलोपियन ट्यूब में होता है। कभी-कभी यह ओवरी, गर्भाशय की दीवार या पेट की कैविटी में भी हो सकता है। चूंकि यह स्थान भ्रूण के ग्रोथ के लिए उपयुक्त नहीं होता, इसलिए इस प्रेगनेंसी को मेडिकल या सर्जिकल तरीके से समाप्त करना पड़ता है। एक्टोपिक प्रेग्नेंसी के कारण में फैलोपियन ट्यूब में रुकावट या सूजन, पिछले संक्रमण (Pelvic Inflammatory Disease), एंडोमेट्रियोसिस, पहले की एक्टोपिक प्रेगनेंसी, इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट, धूम्रपान और हार्मोनल असंतुलन आदि को शामिल किया जाता है। साथ ही, महिलाएं एक्टोपिक प्रेग्नेंसी के दोबारा भी गर्भधारण कर सकती है। लेकिन, इसके बावजूद भी उनको कुछ जोखिम हो सकते हैं।

does ectopic pregnancy affect future pregnancy main

किन परिस्थितियों में एक्टोपिक प्रेग्नेंसी के बाद भी महिलाएं सामान्य रूप से गर्भधारण कर सकती है?

  • एक्टोपिक प्रेग्नेंसी के बाद यदि महिला की फैलोपियन ट्यूब सुरक्षित है तो ऐसे में नॉर्मल प्रेग्नेंसी हो सकती है।
  • कुछ मामलों में एक ट्यूब हटाने के बाद भी दूसरी फैलोपियन ट्यूब में गर्भधारण हो सामान्य रूप से हो सकता है।
  • सही इलाज के बाद ओवरी और गर्भाशय में दोबारा सही कार्य कर सकते हैं।

एक्टोपिक प्रेग्नेंसी के बाद किन जोखिम का खतरा अधिक होता है?

  • कुछ महिलाओं में अगली गर्भावस्था में एक्टोपिक प्रेग्नेंसी होने का खतरा लगभग 10-20 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।
  • फैलोपियन ट्यूब में यदि पहले डैमेज हुआ हो, तो फर्टिलाइजेशन में बाधा आ सकती है।
  • मानसिक तनाव और डर गर्भधारण के निर्णय को प्रभावित कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: एक्टोपिक प्रेग्नेंसी के क्या कारण होते हैं? डॉक्टर से जानें

एक्टोपिक प्रेगनेंसी एक गंभीर लेकिन काबू में आने वाली स्थिति है। यदि सही समय पर इलाज और देखभाल हो, तो महिला दोबारा गर्भधारण कर सकती है और स्वस्थ शिशु को जन्म दे सकती है। जरूरी है कि आप खुद पर विश्वास रखें, डॉक्टर की सलाह का पालन करें और भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत बनाएं।

FAQ

  • क्या एक्टोपिक प्रेगनेंसी में पीरियड आता है?

    नहीं, एक्टोपिक प्रेगनेंसी (अस्थानिक गर्भावस्था) में सामान्य पीरियड नहीं आते है। एक्टोपिक प्रेगनेंसी में भ्रूण गर्भाशय के बाहर सामान्यतः फैलोपियन ट्यूब में विकसित होता है।
  • एक्टोपिक प्रेग्नेंसी क्या जोखिम होता है?

    एक्टोपिक प्रेग्नेंसी होने पर महिला को जान का जोखिम हो सकता है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी होती है।
  • एक्टोपिक प्रेगनेंसी कैसे पता करें?

    एक्टोपिक प्रेगनेंसी के लक्षण में पेट दर्द, वजाइनल ब्लीडिंग और गंभीर रक्तस्राव के कारण चक्कर आना या बेहोशी महसूस हो सकती है।  

 

 

 

Read Next

प्रेग्रेंसी में पैरों में सूजन होने पर कब चिंता करनी चाहिए? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

TAGS