Doctor Verified

हड्डी बढ़ने से पैर के अंगूठे का टेढ़ा होना है गोखरू (बनियन) की समस्या, डॉक्टर से जानें इसके कारण और इलाज

What Is Bunion In Hindi: गोखरू का मतलब होता है कि पैरों के अंगूठे का टेढ़ा हो जाता है। इस स्थिति में काफी दर्द और असहजता होती है। जानें इसके कारण-
  • SHARE
  • FOLLOW
हड्डी बढ़ने से पैर के अंगूठे का टेढ़ा होना है गोखरू (बनियन) की समस्या, डॉक्टर से जानें इसके कारण और इलाज


What Is Bunion In Hindi: गोखरू जिसे हम अंग्रेजी में बनियन के नाम से जानते हैं। यह एक ऐसी समससया है, जिसमें पैरों के अंगूठे के पास हड्डीदार उभार हो जाता है। इस बीमारी की वजह से पैरों की हड्डियां मिसअलाइन हो जाती हैं। पैर के अंगूठे का टेढ़ा होना न सिर्फ दिखने में खराब नजर आता है, बल्कि इसकी वजह से व्यक्ति को दर्द, बेचैनी, असहजता और पैरों में तकलीफ बनी रहती है। गोखरू की समस्या से बचना है, तो जरूरी है कि आपको इसके कारण और इलाज के बारे में पता हो। यहां हम आपको बता रहे हैं कि गोखरू होने के पीछे क्या कारण हैं और इसका इलाज कैसे किया जाता है? इस बारे में हमने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हीलिंग टच क्लिनिक, नई दिल्ली के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश से बात की।

गोखरू होने के कारण- Causes Of Bunion In Hindi

what is bunion  (1)

जैसा कि हमने कुछ देर पहले जिक्र किया है कि गोखरू एक ऐसी समस्या है, जिसमें अंगूठे के पास की हड्डी बढ़ जाती है। यहां यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर इसका क्या कारण है? इस संबंध में डॉ. अभिषेक वैश बताते हैं कि यह आनुवांशिक कारणों से हो सकता है और एन्वायरमेंटल फैक्टर भी इसके लिए ज्मिमेदार माने जाते हैं। ध्यान रखें कि आनुवांशिक और बाहरी कारक पैरों की संरचना और गोखरू के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, अगर आप लंबे समय तक ऐसे जूते पहनते हैं, जो पैरों के सूटेबल नहीं है या पैरों के आगे की ओर दबाव अधिक बना रहता है, तो भी गोखरू की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: पैरों के तलवों पर गांठ क्यों बन जाती है? जानें लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

गोखरू होने के अन्य कारण

  1. जेनेटिकल कारणः अगर घर में मां-पिता या नजदीकी रिश्तेदार जैसे दादा-दादी को यह समस्या है, तो भावी पीढ़ी को भी गोखरू होने का जोखिम रहता है।
  2. अनफिट जूतेः अगर कोई लंबे समय तक हाई हील या टाइट शूज पहनता है, तो भी गोखरू होने का रिस्क बना रहता है। इसकी वजह से पैरों की उंगली की बनावट बिगड़ जाती है।
  3. पैर से जुड़ी विकृतियाः फ्लैट पैर, अत्यधिक प्रोनेशन या पैरों से जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण अंगूठे के आसपास की हड्डी मिसअलाइन हो सकती है, जो कि गोखरू के होने का कारण होती है।
  4. गठियाः रुमेटीइड अर्थराइटिस जैसी हेल्थ कंडीशन से जूझ रहे लोगों को भी गोखरू के होने का जोखिम अधिक रहता है।

इसे भी पढ़ें: Foot Corns: पैरों में कील या फुट कॉर्न्‍स (Foot Corns) के इलाज में मदद करेंगे ये 5 आयुर्वेदिक घरेलू उपाय

गोखरू का इलाज- Treatment  Of Bunion In Hindi

डॉ. अभिषेक वैश कहते हैं कि गोखरू का इलाज, उनकी गंभीरता पर निर्भर करता है। इसके अलावा, गोखरू के कारण की जांच के बाद ही सटीक इलाज संभव हो सकता है। वैसे, ट्रीटमेंट के तौर पर नॉन-सर्जिकल या सर्जिकल विकल्प मौजूद होते हैं। सर्जरी होनी है या नहीं, यह डॉक्टर तय करते हैं। नॉन-सर्जिकल विकल्पों में आप यहां बताए गए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं-

  1. गोखरू की समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि हमेशा सूटेबल और कंफर्टेबल जूते पहनें। नरम तलवों वाले चौड़े, सपोर्टिव जूते पहनने से इसके होने का जोखिम कम हो जाता है।
  2. अगर पैरों में दर्द हो या गोखरू की वजह से दर्द हो रहा है, तो इसे मैनेज किया जा सकता है। इसके लिए, आइस पैक, एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाइयां लें। फिजियोथेरपी भी इसमें मददगार हो सकती है।
  3. नियमित रूप से एक्सरसाइज करना भी आपको गोखरू की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या शराब पीने से बॉडी में इंफ्लेमेशन (अंदरूनी सूजन) बढ़ती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer