Doctor Verified

नॉर्मल लगने वाला पैरों का दर्द हो सकता है हैलक्स वैल्गस, डॉक्टर ने बताया इसमें क्या करें और क्या नहीं

पैरों में अंगूठे के पास हड्डी में उभार आने की परेशानी को हैलक्स वैल्गस कहा जाता है। आइए जानते हैं इस स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
नॉर्मल लगने वाला पैरों का दर्द हो सकता है हैलक्स वैल्गस, डॉक्टर ने बताया इसमें क्या करें और क्या नहीं


पैरों में अंगूठे के पास हड्डी का उभरना, अंगूठे का टेढ़ा हो जाना और चलने में दर्द महसूस होना- अगर आपके अपने अंदर इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो ये कोई आम समस्या नहीं है, बल्कि हैलक्स वैल्गस (Hallux Valgus) है। भारत में कई लोग पैरों में होने वाली इस समस्या को 'बनियन (bunion)' कहते हैं और यूं ही नजरअंदाज कर देते हैं। पैरों में दिखने वाली ये आम सी समस्या लंबे समय तक दर्द, चाल में गड़बड़ी और जूते पहनने में परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए हम सबका ये जानना जरूरी है कि हैलक्स वैल्गस क्या है और इस स्थिति में हमें क्या करना चाहिए और किन चीजों (What to do and what not to do when you have hallux valgus) से बचना चाहिए।

हैलक्स वैल्गस क्या है?

आशीष आचार्य, सीनियर कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स व स्पोर्ट्स मेडिसिन यूनिट, सर गंगाराम हॉस्पिटल, नई दिल्ली (Dr Ashis Acharya, Senior Consultant Orthopaedics and Sports Medicine unit, Sir Gangaram Hospital New-Delhi) के अनुसार, हैलक्स वैल्गस एक ऑर्थेपेडिक समस्या है। इसमें पैरों का अंगूठा धीरे-धीरे अपनी सीधी स्थिति से हटकर दूसरे अंगुलियों की तरफ मुड़ने लगता है। इसके कारण अंगूठे की जड़ की हड्डी पर एक असामान्य उभार नजर आता है। हैलक्स वैल्गस का इलाज समय के साथ न किया जाए, तो ये स्थिति दर्दनाक और असहनीय हो सकती है।

hallux-valgus-inside

हैलक्स वैल्गस के लक्षण क्या हैं-

हैलक्स वैल्गस होने पर पैरों में नीचे बताए गए 5 लक्षण नजर आते हैं-

पैरों के अंगूठे की जड़ पर हड्डी पर उभार आना

जूते पहनने में कठिनाई और पैरों में दर्द होना

चलते समय पैरों में दर्द और असहजता का एहसास होना

पैरों में सूजन, लालिमा या जलन होना

अंगूठे का अंदर की ओर झुकाव और अंगुलियों पर दबाव

हैलक्स वैल्गस होने पर क्या करना चाहिए

अगर आपको पैरों में ऊपर बताए गए लक्षण नजर आते हैं, तो ये हैल्कस वैल्गस की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में डॉक्टर से बात करनी चाहिए और इसका इलाज करना चाहिए। इसके अलावा आप हैल्क्स वैल्गस होने पर नीचे बताए गए उपायों को अपना सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः पैरों में कील (Foot Corns) को खत्म करने में मदद करेगा ये आयुर्वेदिक नुस्खा, आज ही करें ट्राई

1. आरामदायक जूते पहनें

पैरों को आराम देने के लिए आरामदायक और चौड़े जूते पहनने की कोशिश करें। चौड़े जूते पहनने से पैरों की उंगलियों को फैलाव के लिए सही जगह मिलती है। इससे हैल्कस वैल्गस में होने वाला दर्द और सूजन कम होती है।

2. पैरों की मालिश करें

दिन के समय अगर आप 10 से 12 घंटें तक जूते पहनकर रखते हैं, तो रात के समय पैरों की सही तरीके से मालिश करें।

Causes-of-Pain-in-Left-Leg-and-Hip-inside2

3. टो स्पेसर का इस्तेमाल करें

पैर की अंगुलियों के बीच गैप सही बना रहे, इसके लिए टो स्पेसर का इस्तेमाल करें। ये पैरों पर पड़ने वाला दवाब कम करने में मदद मिलती है।

4. योगासन का सहारा लें

डॉक्टर कहते हैं कि योग के कुछ आसनों (जैसे ताड़ासन, वृक्षासन) प्रतिदिन आधे घंटे करने से भी हैलक्स वैल्गस के लक्षणों को कम करते हैं। लेकिन हैलक्स वैल्गस के लक्षणों को कम करने के लिए इन योगासन को हमेशा एक्सपर्ट की देखरेख में ही करना चाहिए।

5. स्ट्रेचिंग करें

पैरों की एक्सरसाइज जैसे स्ट्रेचिंग करने से अंगूठे पर पड़ने वाला दवाब कम होता है।

6. बर्फ से करें सिंकाई

हैलक्स वैल्गस के कारण पैरों में सूजन की परेशानी हो गई है, तो इसे बर्फ से सेंकने की कोशिश करें।

इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद नहीं हो रहा है ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन, तो जानें इसके पीछे का कारण

हैलक्स वैल्गस होने पर क्या नहीं करना चाहिए

- हैलक्स वैल्गल होने पर हाई हील्स और नुकीले जूते पहनने से बचना चाहिए।

- ऑफिस में लंबे समय तक पैरों को लटकाकर बैठने से बचना चाहिए।

- दर्द होने पर किसी प्रकार की दवा बिना किसी डॉक्टरी सलाह के नहीं लेनी चाहिए।

- घर के फर्श पर नंगे पैर चलने से बचें। इससे पैरों पर और अधिक दबाव पड़ता है। घर के अंदर हमेशा मुलायम सोल वाले चप्पल या इनडोर शूज ही पहनें।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट महिलाओं को सोनम कपूर ने दी अनार का जूस पीने की सलाह, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

निष्कर्ष

हैलक्स वैल्गस एक आम लेकिन पैरों को परेशान कर देनी वाली समस्या है। हैलक्स वैल्गस का इलाज अगर समय के साथ न किया जाए, तो ये गंभीर रूप ले सकती है। पैरों के अनुसार सही जूते पहनने, पैर की देखभाल, एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह से हैलक्स वैल्गस से बचाव किया जा सकता है।

FAQ

  • क्या बिना सर्जरी के हैलक्स वैल्गस का इलाज किया जा सकता है?

    हां, शुरुआती अवस्था में हॉलक्स वाल्गस का इलाज किया जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को पहले चरण में हैलक्स वैल्गस की जानकारी मिल जाती है, तो इसे समस्या को पेन किलर्स, फिजियोथेरेपी के जरिए भी ठीक किया जा सकता है। लेकिन अगर हैलक्स वैल्गस की जानकारी लंबे समय के बाद पता चलती है तो ये गंभीर स्थिति है, ऐसे में सर्जरी ही एक मात्रा विकल्प बचता है।
  • हैलक्स वैल्गस के लिए सबसे अच्छा उपाय क्या है?

    हैलक्स वैल्गस के लिए सबसे अच्छा उपाय है आरामदायक, चौड़ी टो वाले जूते पहनना। चौड़ी टो वाले जूते पहनने से पैरों पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और ये दर्द व सूजन को भी कम करता है।
  • पैर पर गोखरू क्या है?

    पैर का गोखरू यानी हॉलक्स वाल्गस एक ऐसी स्थिति है जिसमें अंगूठा धीरे-धीरे बाहर की ओर मुड़ता है और जोड़ के पास हड्डी बाहर उभर जाती है। पैर पर गोखरू होने से दर्द और सूजन की समस्या भी होती है।

 

 

 

Read Next

Biohacking: सेहत सुधारने का स्‍मार्ट तरीका है बायोहैक‍िंग, एक्‍सपर्ट से जानें प्रक्र‍िया और फायदे

Disclaimer

TAGS