Doctor Verified

हर्निया की अनदेखी से हो सकता है सेहत को नुकसान! जानें इसके परिणाम

हर्निया की स्थिति में लोगों को कई परेशानियां होती हैं। ऐसे में इसको नजरअंदाज करने से लोगों को कई परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में आइए इनके नुकसान के बारे में - 
  • SHARE
  • FOLLOW
हर्निया की अनदेखी से हो सकता है सेहत को नुकसान! जानें इसके परिणाम


What Happens If You Ignore Hernia In Hindi: कई लोग हर्निया की समस्या से परेशान रहते हैं। हर्निया तब होता है, जब कोई आंतरिक अंग या टिश्यूज पेट की मांसपेशियों के किसी कमजोर स्थान या गैप से बाहर की ओर निकल जाता है। यह समस्या आमतौर पर पेट या कमर के आसपास होती है लेकिन कई बार लोग हर्निया के सूजन या दर्द को मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसको नजरअंदाज करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में आइए मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के हैपेटॉबिलिअरी सर्जरी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी के कंसल्टेंट डॉ. राजेंद्र सोनवणे (Dr. Rajendra Sonawane, Consultant, Gastrointestinal Surgery, Hepatobiliary Surgery & Surgical Oncology, Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital, Mumbai) से जानें हर्निया की समस्या को नजरअंदाज करने से क्या परेशानियां हो सकती हैं?

हर्निया की अनदेखी से हो सकते हैं सेहत को नुकसान - Ignoring Hernia Can Cause Harm To Health In Hindi

डॉ. राजेंद्र सोनवणे के अनुसार, हर्निया की अनदेखी करना एक बड़ा खतरा और इसके ठीक होने में रुकावट आने का खतरा हो सकता है। ऐसे में हर्निया की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

अवरोध का खतरा होना

हर्निया की अनदेखी करने से आंतें हर्निया के गैप में फंस जाती हैं, इसको अवरोध (Obstruction) कहा जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति को पेट में तेज दर्द होने, पेट फूलने, गैस होने और उल्टी होने की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में इलाज न किया जाए, तो यह स्थिति गंभीर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: हर्निया क्या है और क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

स्ट्रैंगुलेशन की समस्या

स्ट्रैंगुलेशन (Strangulation) की समस्या तब होती है, जब फंसे हुए ऊतक (आमतौर पर हर्निया के मामले में आंतों) में ब्लड की आपूर्ति बंद हो जाती है, जिससे सेल्स मर जाते हैं और गंभीर संक्रमण होता है, जो एक गंभीर या जानलेवा स्थिति हो सकती है। इस स्थिति में आपातकालीन सर्जरी की जरूरत होती है और इसमें जटिलताएं होती हैं और दोबारा होने की संभावना बढ़ जाती हैं।

what happens if you ignore hernia in hindi 01 (5)

टाइम के साथ हर्निया का साइज बढ़ना

हर्निया का इलाज न किया जाए तो समय के साथ इसका आकार बढ़ता जाता है। इससे न केवल व्यक्ति को दर्द होने या परेशानी होती है। बल्कि सर्जरी करना भी ज्यादा मुश्किल भी हो सकती है।

डेली एक्टिविटीज होती हैं प्रभावित

हर्निया की समस्या को नजरअंदाज करने से व्यक्ति को लगातार बेचैनी, नियमित कार्य करने और खेल से जुड़ी एक्टिविटीज करने में परेशाानी हो सकती है। हर्निया के इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है, लंबे समय तक दर्द होने और सीमित गतिशीलता के रूप में असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: दोबारा हर्निया होने से कैसे रोकें? एक्सपर्ट से जानें

मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है असर

जब व्यक्ति में लगातार हर्निया के दर्द, असुविधा और किसी भी समय गंभीर स्थिति बनने के डर रहता है, तो इसका असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसके कारण व्यक्ति अधिक स्ट्रेस और चिंता में रहता है।

अन्य बीमारियों का खतरा

हर्निया को नजरअंदाज करने और इसका इलाज न कराने के कारण व्यक्ति को कई परेशानियां होती है, जिसके कारण उसकी शारीरिक गतिविधियां सीमित हो जाती हैं। इनके कारण ब्लड शुगर, मोटापा, हार्ट से जुड़ी बीमारी, हड्डियों या रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटिज की जरूरत होती है।

सावधानियां

डॉ. राजेंद्र सोनवणे के अनुसार, इस हर्निया की कंप्लीकेशन्स को रोकने के लिए डॉक्टर से तुरंत सलाह लेना जरूरी है। प्लांड हर्निया सर्जरी सर्जनों को आज उपलब्ध सर्वोत्तम विकल्पों का उपयोग करने की अनुमति देती है। न्यूनतम इनवेसिव लेप्रोस्कोपिक या रोबोटिक तकनीक अब तेज़ी से ठीक होने और कंप्लीकेशन्स को कम करने की अनुमति देते हैं।

ध्यान रहे, हर्निया सिर्फ एक छोटी सी सूजन नहीं है, जिसको नजरअंदाज किया जा सके। समय से इसका इलाज कराने से कंप्लीकेशन्स को रोकने और एक स्वस्थ और एक्टिव एक्टिविटीज को बढ़ावा मिल सकता है।

निष्कर्ष

हर्निया की समस्या को नजरअंदाज करने से लोगों को अवरोध का खतरा बढ़ने, स्ट्रैंगुलेशन की समस्या होने, टाइम के साथ हर्निया का आकार बढ़ने, डेली एक्टिविटीज के प्रभावित होने, मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर होने और मोटापे, ब्लड शुगर, हार्ट से जुड़ी बीमारियों के बढ़ाने, हड्डियों और रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों के खतरे को बढ़ावा मिल सकता है। ऐसे में इसके कारण होने समस्याओं से बचने के लिए डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

लिवर सिरोसिस में पानी कितना पीना चाहिए? डॉक्टर से जानें, कब कितना और कौन सा पानी पिएं

Disclaimer

TAGS