Doctor Verified

प्लाक का इलाज न करने पर बढ़ सकती हैं ये 3 परेशानियां, सही नहीं है अनदेखी

What Will Happen If Dental Plaque Is Left Untreated: दांतों में जमे प्लाक को हटाया जाना बहुत जरूरी होता है। अगर प्लाक को रिमूव नहीं किया जाए, तो मसूड़े कमजोर हो सकते हैं, दांतों में सड़न हो सकती है। कई अन्य परेशानियां भी देखने को मिलती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्लाक का इलाज न करने पर बढ़ सकती हैं ये 3 परेशानियां, सही नहीं है अनदेखी


प्लाक दांतों में चिपकने वाली चिपचिपी गंदगी है, जो कि बैक्टीरिया, शुगर और लार से बनती है। यह एक तरह की रंगहीन परत होती है, जो दांतों के ऊपर जमती है। आमतौर पर लोग नियमित रूप से अपने दांतों की सफाई करते हैं, ओरल हाइजीन का ध्यान रखते हैं, समय-समय पर फ्लॉसिंग करते हैं। ऐसे लोगों के दांतों में प्लाक नहीं जमता है, लेकिन, जो लोग अपने दांतों की क्लीनिंग का ध्यान नहीं रखते हैं, उनके दांतों में प्लाक जम जाता है। अगर किसी के दांतों में प्लाक जम गया है, तो उन्हें डेंटिस्ट की मदद से इसे हटवा देना चाहिए, लेकिन आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग इस तरह की समस्या के प्रति जागरूक नहीं होते हैं। प्लाक को दांतों में बने रहने देते हैं। यहां यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर प्लाक का इलाज न किया किया जाए, तो किस तरह की समस्या हो सकती है। इस लेख में हम यही जानेंगे कि अगर आप अपने प्लाक रिमूव नहीं करवाया, तो इसके कारण आपको किस-किस तरह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आइए, ग्रेटर नोएडा पश्चिम स्थित Yatharth Hospitals में  Consultant - Dental Sciences BDS (Dental) Dentistry डॉ.रश्मि बालियान से जानते हैं सभी जरूरी बातें।

प्लाक न हटवाने पर क्या होता है?- What Happens If You Leave Plaque On Your Teeth For Too Long

what happens if plaque is left untreated main (5)

दांतों में सड़न

रोजाना के खानपान और मुंह की प्रॉपर सफाई नहीं करने की वजह से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो कि प्लाक बनाने का मुख्य कारण होते हैं। नियमित रूप से ब्रश करके और ओरल हाइजीन का ध्यान रखकर आप प्लाक को अपने दांतों से रिमूव कर सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, ये चिपचिपी परत मोटी लेयर में बदल सकती है, जो कि एक समय बाद दांतों को नष्ट कर सकती है। असल में, इस मोटी परत की वजह से दांतों के इनामेल कमजोर हो जाता है, जिससे दांतों में कीड़े लग जाते हैं और दांतों में सड़न होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: दांत में प्लाक जमने से किन समस्याओं का खतरा होता है? जानें डॉक्टर से

मुंह से बदबू आना

जब मुंह में प्लाक जम जाता है, तो अक्सर खाया हुआ खाद्य पदार्थ इनमें चिपक जाता है। ऐसे में वहां बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है, जिससे मुंह से बदबू आने लगती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि कई बार मुंह से बदबू आना किसी अन्य बीमारी का कारण होता है। अगर मुंह में प्लाक जमा नहीं है, फिर भी बदबू आ रही है, तो आपको इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

मसूड़ों में सूजन

मुंह में जमे प्लाक के कारण मसूड़ों में सूजन हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा कैसे होता है? डॉक्टर समझाते हैं, जब मुंह में प्लाक जमा रहता है, तो खाने पार्टिकल्स वहीं चिपके रहते हैं। ऐसे में बैक्टीरिया इनमें पनपने लगते हैं, जिनकी संख्या तेजी से बढ़ती जाती है। मुंह में ये बैक्टीरिया टॉक्सिंस रिलीज करते हैं, जिससे मसूड़ों में सूजन और सड़न पैदा होने लगती है। कभी-कभी प्लाक जमने के कारण मसूड़ों से खून आने की समस्या भी देखी जाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या दांतों में प्लाक जमने के कारण मुंह से बदबू आ सकती है? बता रहे हैं डॉक्टर

निष्कर्ष

दांतों में प्लाक बन जाए, तो इसे कभी भी इग्नोर न करें। अपने दांतों को नियमित रूप से साफ करें। डॉक्टर सलाह देते हैं कि हर व्यक्ति को दिन में दो बार दांतों की सफाई करनी चाहिए। इसके साथ-साथ फ्लॉसिंग की मदद से दांतों के बीच सफाई करनी चाहिए, ताकि फूड पार्टिकल्स कहीं रह न जाए। इसके अलावा, अगर किसी वजह से प्लाक जम जाए, तो डॉक्टर के पास जाएं और अपना इन्हें रिमूव करवाएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या प्लाक हानिकारक है?

    डेंटील प्लाक एक तरह का चिपचिपा पदार्थ होता है, जो कि दांतों पर जमता है। वैसे तो प्लाक बनना सामान्य है, लेकिन अगर आपने दांतों की नियमित सफाई नहीं की और प्लाक रिमूव नहीं किया ,तो ऐसे में इसकी लेयर मोटी हो सकती है। नतीजतन, दांतों में कैविट, मसूड़ों की बीमारी और कई दांतों से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
  • प्लाक कैसे हटाएं?

    प्लाक हटाने के लिए नियमित रूप से रोजाना दो बार ब्रेश करें। ब्रश करने के लिए फ्लोराइड बेस्ड टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। अगर प्लाक की लेयर मोटी पत्थर जैसी हो गई है, तो ऐसे में डॉक्टर की मदद ली जा सकती है।
  • फ्लॉसिंग क्या है?

    फ्लॉसिंग एक प्रक्रिया है, जिसमें धागे की मदद से दो दांतों के बीच मौजूद गैप की क्लीनिंग की जाती है। आपने कई बार नोटिस किया होगा कि दांतों के बीच खाने के पार्टिकल चिपक जाते हैं। इन्हें रिमूव करने के लिए फ्लॉसिंग मददगार प्रक्रिया है।

 

 

 

Read Next

ब‍िंज वॉच‍िंग की लत छोड़ना चाहते हैं? अपनाएं एक्‍सपर्ट के बताए ये 5 उपाय

Disclaimer

TAGS