Reasons Of Toothache: दांतों में दर्द होना एक आम समस्या है, लेकिन कभी-कभी इस दर्द को सह पाना किसी के लिए भी मुश्किल होता है। ठंडा पानी पीने, गलत टूथपेस्ट का इस्तेमाल, दांतों की सही तरह से सफाई न करना, कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इंफेक्शन, कैविटी दांतों में दर्द की समस्या को बढ़ा सकते हैं।लेकिन जरूरी नहीं दांतों में दर्द का कारण खराब ओरल हेल्थ या कैविटी ही हो। कुछ लोगों में दांत दर्द स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण भी हो सकती है। कॉस्मेटिक डेंटिस्ट डॉक्टर शाहरजाद कदखोदयान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके ऐसे 3 कारणों के बारे में बताया है जो दांतों में दर्द का कारण हो सकता है।
दांतों में दर्द के 3 कारण - 3 Reasons Of Toothache in Hindi
हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर कभी-कभी ऊपरी दांतों में दर्द का कारण बन सकता है। उच्च रक्तचाप से मौखिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। खराब सर्कुलेशन और कम ब्लड फ्ले मसूड़ों और दांतों पर असर डाल सकता है। ऐसे में अगर आप दांत दर्द से परेशान हैं, तो यह हाई ब्लड प्रेशर का कारण भी हो सकता है।
साइनसाइटिस
अगर आपके ऊपरी दांतों में दर्द है, तो साइनसाइटिस भी इसका कारण हो सकता है। क्योंकि आपके ऊपरी दांतों की जड़ें साइनस के बहुत पास होती हैं, जिससे दांतों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। अगर आपको साइनस की परेशान हैं, तो भी आपके ऊपरी दांतों में दर्द का अनुभव हो सकता है। ऐसे में आप दांत दर्द की दवा खाने के स्थान पर साइनस की समस्या से राहत पाने के बारे में पहले सोच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Oral Health: दांतों और मसूड़ों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये तरीके, कैविटी से होगा बचाव
सोते समय दांत पीसना
आपके चेहरे के एक तरफ ऊपर और नीचे के दांतों में दर्द की परेशानी का मतलब आमतौर पर यह हो सकता है कि आप रात में अपने दांत पीस रहे हैं। रात को सोते समय दांत पीसने से आपके दांत ज्यादा सेंसिटिव हो जाते हैं, जिस कारण जबड़े की मांसपेशियों में दर्द, दांतों में दर्द और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
दांत दर्द से बचाव के उपाय - Ways To Prevent Toothache in Hindi
- रोजाना रात में सोने से पहले और सुबह उठने के बाद ब्रश जरूर करें।
- खाने के बाद कुल्ला जरूर करें।
- समय-समय पर डेंटल चेकआप करवाते रहें।
- दांतों से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर डेंटिस्ट से सलाह जरूर लें।
View this post on Instagram
अगर आप भी अपने दांतों में दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं, तो उसके सही कारणों का पता लगाकर डेंटिस्ट या डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं और दर्द से राहत पा सकते हैं।
Image Credit: Freepik