Doctor Verified

क्या आपको भी हो रहा है एक आंख में दर्द? जानें क्या हैं इसके 5 बड़े कारण

Why Does One Eye Hurt: आंखां में दर्द हो, तो उसे हल्के में न लें। इसके कारण जानकर बचाव के लिए डॉक्टर के पास जाएं और प्रॉपर ट्रीटमेंट लें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपको भी हो रहा है एक आंख में दर्द? जानें क्या हैं इसके 5 बड़े कारण


Pain Behind One Eye: मानसून के दिनों में आपने देखा होगा कि आंखों से संबंधित इंफेक्शन आसनी से हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन दिनों हवा में नमी ज्यादा होती है, एयरबोर्न बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जेंस बढ़ जाते हैं। इसकी वजह से आंखों में सूजन, दर्द और आंखों से जुड़ी कई अन्य बीमारियां भी होने लगती हैं। बहरहाल, क्या आपने नोटिस किया है कि कभी-कभी सिर्फ एक आंख में दर्द का अहसास होता है? इस तरह की समस्या कई लोगों के साथ होती है। लेकिन, सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? आइए, ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में Senior Consultant - Ophthalmology (MBBS, MS, DNB, FLVPEI, FICO, FAICO) डॉ. विकास वीरवाल से जानते हैं इससे जुड़े कारणों के बारे में।

एक आंख में दर्द होने के कारण- One Eye Hurting Causes

what causes pain in one eye 01 (8)

1. धूल आंख में चले जाना

कभी-कभी आंखों में धूल या कोई बाहरी कण एक आंख में चला जाए, तो दर्द या जलन हो सकती है। यह कोई गंभीर समस्या नहीं है। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि आप अपनी आंखों को सादे पानी से धो लें। पानी से चेहरा धोने पर आंख में मौजूद धूल का कण निकल जाता है, जिससे कुछ ही देर में दर्द और रेडनेस भी खत्म हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: आंखों में दर्द के हो सकते हैं ये 10 कारण, जानें इसके लक्षण और उपचार

2. एक आंख में इंफेक्शन

कई बार इंफेक्शन दोनों आंखों में न होकर, एक आंख में होती है। ऐसे में एक ही आंख में दर्द और रेडनेस होने लगती है। यहां तक कि आंखों में जलन और पानी आने की समस्या भी हो जाती है। आंखों में इंफेक्शन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन।

3. आंखां में ड्राइनेस

आपकी एक आंख में दर्द होने के पीछे ड्राइनेस को भी कारण माना जाता है। आजकल आपने देखा होगा कि ज्यादातर कामकाजी लोग कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करते हैं या फिर मोबाइल अपना समय बिताते हैं। ऐसे में उनकी आंखों में सूजन, ड्राइनेस हो जाती है। जरूरी नहीं है कि ड्राइनेस दोनों आंखां में हो। कभी-कभी सिर्फ एक आंख भी इससे प्रभावित होती है।

इसे भी पढ़ें: आंखों में अचानक होने वाले दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ये 5 कारण

4. एलर्जी

कभी-कभी आंखां में एलर्जी की वजह से भी दर्द, रेडनेस और जलन होती है। आमतौर पर एलर्जी दोनों आंखों को प्रभावित करती है। लेकिन, कभी-कभी सिर्फ एक आंख भी प्रभावित हो सकती है। आंखों में एलर्जी होने पर असहजता बढ़ जाती है और लगातार आंखों से पानी आने की समस्या बनी रहती है।

5. मेडिकल कंडीशन

कई मेडिकल कंडीशंस भी ऐसी हैं, जो एक आंख में दर्द का कारण बनती हैं। इसमें एक्यूट ग्लूकोमा, ऑप्टिक न्यूरिटिस, ऑर्बिटल सेल्यूलाइटिस आदि। ये कुछ ऐसी मेडिकल कंडीशंस हैं, जिसमें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक होता है। इनकी वजह से आंखों में दर्द, जलन, ड्राइनेस और आंखें के आसपास के हिस्से में दर्द आदि समस्याएं देखने को मिलती हैं।

निष्कर्ष

आंखों में दर्द को कभी भी हल्के नहीं लिया जाना चाहिए, फिर चाहे वजह बहुत छोटी ही क्यों न हो। ध्यान रखें कि एक आंख में दर्द हो या दोनों, तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। आंखों में हो रहे दर्द, जलन और ड्राइनेस का कारण जानें और डॉक्टर द्वारा प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • आंख में दर्द का इलाज क्या है?

    आपकी आंखों में दर्द क्यों हो रहा है, यह जानने के बाद ही उसका इलाज किया जा सकता है। अगर धूल या कोई बाहरी ऑब्जेक्ट आंखों में चला गया है, तो आंखों को ठंडे पानी से धो लें या ठंडी सिंकाई कर लें। इससे आराम आ जाएगा।
  • बाईं आंख में दर्द के क्या कारण हैं?

    आंखों में दर्द होने के पीछे कई तरह के कारण होते हैं, जैसे संक्रमण, आई ड्राइनेस, आंखों में चोट लगना, आई एलर्जी आदि। कई बार आंखों में चोट लगने के कारण भी आंखों में दर्द होता है।
  • आंखों में खिंचाव के क्या लक्षण हैं?

    आंखों में खिंचाव होने पर आंखों में दर्द, थकान, खुजली या जलन, धुंधला नजर आना, सिरदर्द जैसे कई लक्षण नजर आ सकते हैं।

 

 

 

Read Next

रात को क्यों आती है ज्यादा खांसी? जानें डॉक्टर से इसके कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS