Doctor Verified

इन 6 कारणों से बढ़ सकती है कलाई की हड्डी, समस्या को न करें नजरअंदाज

कलाई में दर्द कई कारणों से हो सकता है। यह कलाई में हड्डी बढ़ने की वजह से भी हो सकता है। इन 6 कारणों से कलाई की हड्डी बढ़ सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 6 कारणों से बढ़ सकती है कलाई की हड्डी, समस्या को न करें नजरअंदाज


Causes of Enlarged Wrist Bone in Hindi: हम सभी को हड्डियों से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हड्डियों से जुड़ी समस्या किसी भी हिस्से हो सकती है। कलाई में भी हड्डी की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को कलाई में हड्डी बनने की समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। कलाई में हड्डी बढ़ना दर्द रहित हो सकता है। हालांकि, कुछ मामलों में लोगों को कलाई हिलाते हुए दर्द का अनुभव हो सकता है। लेकिन, कलाई की हड्डी क्यों बढ़ती है? फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं कि कलाई में हड्डी बढ़ने का क्या कारण हैं?

कलाई में हड्डी बढ़ने का क्या कारण हैं?- Causes of Increase Wrist Bone in Hindi

कलाई में हड्डी बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से शामिल हैं-

1. कार्पल बॉस- Carpal Boss

कार्पल बॉस एक तरह का ऑस्टियोआर्थराइटिस है। इसमें कलाई के पीछे एक हड्डीदार गांठ निकल आती है। कार्पल बॉस में कलाई के पीछे उभार-सा नजर आने लगता है। कलाई पर बार-बार तनाव पड़ने या चोट लगने की वजह से कार्पल बॉस की समस्या हो सकती है। वैसे तो यह समस्या दर्द रहित होती है। लेकिन, कुछ मामलों में कलाई पर दर्द हो सकता है। इस स्थिति को कार्पोमेटाकार्पल बॉस या कार्पल बॉक्सिंग भी कहा जाता है। यह समस्या 20 से 40 आयु वर्ग के लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है।

2. गठिया या अर्थराइटिस

जिन लोगों को गठिया या अर्थराइटिस है, उनमें भी कलाई की हड्डी बढ़ती हुई नजर आ सकती है। दरअसल, गठिया के रोगियों में कलाई या कार्पल टनल टेंडन में सूजन हो जाती है। इसकी वजह से हड्डी बढ़ती हुई दिख सकती है। इसलिए अर्थराइटिस के रोगियों को हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हल्की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- क्या वर्कआउट करते समय आपकी भी कलाई में होता है दर्द? इन 5 एक्सरसाइज को करने से मिलेगा आराम 

wrist-pain-inside

3. गैंग्लियन सिस्ट

गैंग्लियन सिस्ट की वजह से भी कलाई की हड्डी बढ़ी नजर आ सकती है। गैंग्लियन सिस्ट हड्डी के अंदर हो सकता है। ये गांठ हानिरहित होती है, लेकिन कुछ मामलों में ये दर्दनाक हो सकती हैं।

4. कलाई पर चोट लगना

अगर आपको कलाई पर ज्यादा चोट लगी है, तो इसकी वजह से सूजन आ सकती है। इसके अलावा, कलाई पर मोच या फ्रैक्चर होने पर भी कलाई पर सूजन हो सकती है। इन स्थितियों के कारण कलाई की हड्डी बढ़ी हुई नजर आ सकती है।

इसे भी पढ़ें- सफर के दौरान होती है घबराहट तो इस तरह करें कलाई की मसाज, उल्टी की समस्या भी होगी दूर 

5. खास तरह की गतिविधियां

कुछ खास तरह की गतिविधियां जैसे ज्यादा वीडियो गेम खेलना या बुनाई आदि की वजह से कलाई की हड्डी बढ़ सकती है। इसके अलावा, ज्यादा देर तक टाइपिंग करना भी कलाई की हड्डी बढ़ने का कारण बन सकता है।

6. कीनबॉक रोग

कीनबॉक रोग भी कलाई की हड्डी बढ़ने का कारण हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें कलाई की कार्पल हड्डियों में रक्त की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाती है। इसकी वजह से कार्टिलेज नष्ट हो जाता है।
कार्पल बॉस, अर्थराइटिस, कलाई पर चोट लगना, कीनबॉक रोग, गैंग्लियन सिस्ट आदि कलाई में हड्डी बढ़ने का कारण हो सकते हैं। अगर आपको कलाई पर कोई गांठ नजर आए, तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

Read Next

नर्वस सिस्टम की गंभीर बीमारी है अलेक्जेंडर डिजीज, जानें इसके लक्षण और कारण

Disclaimer