Doctor Verified

एड़ी की हड्डी क्यों बढ़ती है? जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव

Heel Spur Causes Symptoms: हील स्पर, जिसे 'एड़ी की हड्डी बढ़ने' के नाम से भी जाना जाता है, एक गंभीर समस्या है।
  • SHARE
  • FOLLOW
एड़ी की हड्डी क्यों बढ़ती है? जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव


Heel Spur Causes Symptoms: हील स्पर, जिसे 'एड़ी की हड्डी बढ़ने' के नाम से भी जाना जाता है, एक गंभीर समस्या है। यह समस्या शारीरिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। एड़ी की हड्डी बढ़ने के कारण चलने-फिरने और कामकाज करने में दिक्कत होती है। आमतौर पर इस समस्या का कोई सटीक कारण नहीं है। आनुवांशिक दिक्कतों, हड्डियों की बनावट में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली व इंजरी आदि की वजह से एड़ी की हड्डी बढ़ने या हील स्पर (Heel Spur in Hindi) हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, हील स्पर के कारण और बचाव।

एड़ी की हड्डी बढ़ने के कारण- What Causes Heel Spur in Hindi

हील स्पर का मुख्य कारण पैर और एड़ियों पर अत्यधिक तनाव और दबाव के कारण पैर की तलवे की कोशिकाओं में घाव या चोट है। बाबू इसवार शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "कभी-कभी हील बोन के किनारों पर छोटे-छोटे बोन में दानें हो जाते हैं। इसका कारण वजन का बढ़ जाना, अत्यधिक व्यायाम, गलत जूते पहनना और पैरों के साथ अन्य समस्याएं जैसे कि फ्लैट फीट होते हैं।" इसका कोई सटीक कारण नहीं है, डॉक्टर भी मरीज की परेशानी और शारीरिक स्थिति के हिसाब से इसके कारणों का पता करने की कोशिश करते हैं।

Heel Spur Causes Symptoms

इसे भी पढ़ें: किसी अंग में हड्डी बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

एड़ी की हड्डी बढ़ने के लक्षण- Heel Spur Symptoms in Hindi

हील स्पर के लक्षणों में सबसे प्रमुख है पैर की तलवे के नीचे तेज और असहनीय दर्द। यह दर्द विशेष रूप से सुबह के समय उठने के बाद होता है, जब पैरों पर पड़ने वाले दबाव के कारण एड़ी की मांसपेशियों को दबाव पड़ता है। यह दर्द चलने या दौड़ने के समय भी बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: गले की हड्डी क्यों बढ़ती है? जानें इसके कारण

हील स्पर या एड़ी की हड्डी बढ़ने का इलाज

हील स्पर का मरीज की शरीरिक स्थिति और इसके कारणों के आधार पर किया जाता है। सामान्यत: आराम, दवाइयां, थैरेपी और व्यायाम आदि के माध्यम से इसका इलाज किया जाता है। इस समस्या के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि सही उपचार प्राप्त किया जा सके। दवाइयों में हीट कंप्रेस, दर्द निवारक गोलियों का सेवन और जरूरत पड़ने पर कॉर्टिकोस्टेरॉयड इंजेक्शन शामिल हो सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर थैरेपी या कसरत करने से भी आराम मिल सकता है।

एड़ी की हड्डी बढ़ने से बचाव के टिप्स

एड़ी की हड्डी बढ़ने या हील स्पर की समस्या से बचाव के लिए सही जूते पहनना जरूरी है। स्पोर्ट्स या जिम जाने के समय भी उचित जूते पहनना चाहिए। पैरों की अच्छी देखभाल करना भी आवश्यक है, और यदि आपको किसी भी दर्द का अनुभव होता है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। व्यायाम और सही आहार भी हील स्पर को रोकने में मदद कर सकते हैं।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

Chronic Kidney Disease: क्रोनिक किडनी रोग क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 जोखिम कारक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version