
What Causes Bone Spurs in the Hand in Hindi: बोन स्पर्स हड्डियों से जुड़ी एक समस्या है, जिसमें हड्डियों का आकार सामान्य से ज्यादा बढ़ जाता है। हड्डियां शरीर के किसी भी अंग की बढ़ सकती है। मेडिकल भाषा में इस स्थिति को ओस्टियोफाइट्स के नाम से जाना जाता है। हड्डियों का बढ़ना कोई सामान्य बात नहीं है, इसलिए इस स्थिति को नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।
ज्यादातर मामलों में हाथ और पैर की हड्डियां बढ़ती हैं। हाथों में बोन स्पर्स होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। कुछ मामलों में अर्थराइटिस या ऑस्टियोअर्थराइटिस भी इसके लिए जिम्मेदार माना जाता है। कई बार कलाई तो कुछ मामलों में हथेली के पीछे की हड्डी बढ़ सकती है। अगर आपको भी इस तरह की समस्या है तो इस लेख को जरूर पढ़ें। शारदा केयर के ऑर्थोपैडिक्स एंड स्पाइन के डॉ. निशित पालो से जानते हैं हाथ की हड्डी बढ़ने (बोन स्पर्स) के क्या कारण हो सकते हैं। (Causes of Bone Spurs in Hand) -
लगातार टाइपिंग करना
अगर आप कंप्यूटर पर घंटो बैठकर टाइपिंग करते हैं तो कई बार इससे भी हाथों में बोन स्पर्स का खतरा रहता है। कई बार लगातार टाइपिंग करने या वीडियो गेम्स आदि खेलने से भी हाथ की हड्डी बढ़ सकती है। कुछ मामलों में लगातार हाथ की एक ही एक्सरसाइज करने से भी ऐसी स्थिति हो सकती है।
उम्र बढ़ना
हाथ की हड्डी बढ़ने के पीछे बढ़ती उम्र को भी एक बड़ा फैक्टर माना जाता है। उम्र बढ़ने पर हाथों के लिगामेंट्स ढ़ीले हो जाते हैं, जिसके बाद शरीर उसे टाइट बनाने या सही करने में लग जाती है। इस स्थिति में आकर शरीर में कैल्शियम की भी कमी हो जाती है। ऐसे में शरीर हड्डियों को जोड़कर रखती है, जिस कारण हाथ की हड्डी बढ़ जाती है।
हड्डियों से जुड़ी बीमारी
अगर आपको हड्डियों से जुड़ी बीमारी जैसे ऑस्टियोअर्थराइटिस, एंकलाइजिंग स्पॉन्डिलाइटिस (Does Bone Disease Cause Bone Spurs) आदि जैसी समस्या है तो संभव है कि आपको हाथों में बोन स्पर्स हो सकता है। इन बीमारियों से पीड़ित होने के बाद कई बार मरीज का बोन मास कम होने लगता है। ऐसे में न तो बोन मास बढ़ता है और न ही एक जगह स्थिर रहता है। इससे कार्टिलेज कम होने लगते हैं और हड्डी बढ़ने की समस्या हो जाती है।
इंजरी
अगर आपकी कलाई या हाथ की हड्डी बढ़ी है (Bone Spurs in Hand) तो इसके पीछे इंजरी भी एक बड़ा कारण हो सकता है। दरअसल, चोट लगने पर हड्डियां और लिगामेंट्स कई बार डैमेज हो जाते हैं। इसके बाद शरीर इसे ठीक करने की प्रक्रिया में लग जाती है। ऐसे में उस जगह पर कैल्शियम का जमाव हो जाता है। ऐसे में प्रभावित हिस्से की हड्डी का आकार बढ़ा हुआ नजर आने लगता है। इस स्थिति में हाथ पर सूजन भी आ सकती है, जिससे कई बार हड्डी बढ़ी हुई नजर आ सकती है।
इसे भी पढ़ें - किसी अंग में हड्डी बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके
गाउट
हाथों की बोन स्पर्स के पीछे कई बार गाउट भी जिम्मेदार माना जाता है। गाउट एक प्रकार का इंफ्लेमेटरी अर्थराइटिस होता है, जिससे पीड़ित होने पर मरीजों के जोड़ों में सूजन आ सकती है। गाउट होने पर जोड़ डैमेज हो जाते हैं, जिसके बाद शरीर उसे रिपेयर करने में लग जाती है और ऐसे में बोन स्पर्स की समस्या भी हो सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version