Home Remedies To Reduce Heel Pain In Winter: सर्दी में ठंड के कारण एड़ी में दर्द होना सामान्य बात है। कई बार दर्द के साथ सूजन की समस्या भी हो जाती है। सर्दी में ठंडी हवाओं के कारण के कारण यह दर्द बढ़ता है और इस कारण चलने फिरने में भी परेशानी होने लगती है। बहुत से लोग एड़ी के दर्द को कम करने के लिए कई तरह की दवाइयों के साथ कई तरह के मलहम को भी लगाते हैं। लेकिन यह चीजें थोड़े समय के लिए, तो राहत देती है। उसके बाद फिर दर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में अगर आपको भी सर्दी में एड़ी का दर्द परेशान कर रहा हैं, तो इन उपायों को फॉलो किया जा सकता हैं। यह उपाय सूजन से भी राहत देते हैं। इन उपायों को घर पर आसानी से किया जा सकता है। इन उपायों के बारे में जानने के लिए हमने बात की सुधा क्लीनिक के आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से।
सेंधा नमक
सर्दियों में एड़ी के दर्द को दूर करने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 बाल्टी गर्म पानी लें, इसमें 1 चम्मच सेंधा नमक डालकर पैरों को इस पानी में 5 मिनट तक डुबोकर रखें। ऐसा करने से एड़ी का दर्द कम होगा।
सरसों का तेल
सर्दियों में एड़ी के दर्द को कम करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। सरसों का तेल गर्म होने के साथ सूजन को भी दूर करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सरसों के तेल को हल्का सा गर्म करके एड़ी पर मालिश करें। ऐसा नियमित करने से एड़ी का दर्द कम होता है।
स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
सर्दियों में बहुत से लोग बहुत कम एक्सरसाइज करते हैं, जिस कारण भी एड़ी में दर्द हो जाता है। ऐसे में अगर सर्दी में आपको एड़ी का दर्द ज्यादा परेशान कर रहा है, तो स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और सूजन से भी राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में Patchy Skin से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी जल्दी राहत
सेब का सिरका
सर्दी में एड़ी के दर्द को कम करने के लिए सेब के सिरका का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सेब का सिरका शरीर के यूरिक एसिड को कम करता है, जिससे एड़ी में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच सेब के सिरका का सेवन सुबह में करें। ऐसा करने से एड़ी के दर्द से राहत मिलेगी।
बर्फ की सिंकाई
सर्दी में होने वाले एड़ी के दर्द को दूर करने के लिए बर्फ की सिंकाई भी की जा सकती है। बर्फ की सिंकाई करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द कम होगा। बर्फ की सिंकाई करने के लिए बर्फ के टुकड़ों को 1 कपड़े टॉवल में लपेट लें। अब प्रभावित स्थान पर इससे सिंकाई करें। ऐसा करने से एड़ी के दर्द कम होता है।
सर्दियों में एड़ी के दर्द को कम करने के लिए इन उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, लंबे समय तक एड़ी में दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version