Doctor Verified

ठंड में चक्कर आने के क्या कारण हैं? डॉक्टर से जानें

सर्दियों में अक्सर लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां होती हैं, लेकिन इस दौरान चक्कर आने की क्या समस्या होती है? आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
ठंड में चक्कर आने के क्या कारण हैं? डॉक्टर से जानें

Can Cold Weather Cause Dizziness In Hindi: सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामान करना पड़ सकता है। इसके कारण कई बार लोगों को सर्दियों में चक्कर आने की समस्या भी होती है, लेकिन ये समस्या किस कारण से होती है? इसके कारण अक्सर लोगों को सर्दियों में स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए पारस हेल्थ, गुरुग्राम के इंटरनल मेडिसिन विभाग के एचओडी, डॉ. आरआर दत्ता (Dr. RR Dutta, HOD, Internal Medicine, Paras Health, Gurugram) से जानें ठंड में चक्कर आने के क्या कारण हैं?


इस पेज पर:-


ठंड में चक्कर आने के क्या कारण हैं? - What Are The Reasons For Dizziness In Cold Weather?

डॉ. आरआर दत्ता के अनुसार, ठंड के मौसम में अक्सर लोगों को चक्कर आने की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं के कारण हो सकता है। ऐसे में इन समस्याओं को नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

डिहाइड्रेशन की समस्या

सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों पानी कम पीते हैं। ऐसे में लोगों के शरीर में पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण लोगों को चक्कर आने और कमजोरी महसूस होने की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: बुजुर्गों को खड़े होते ही चक्कर क्यों आते हैं? वजह जानकर आप भी सतर्क हो जाएंगे

what are the reasons for dizziness in cold weather in hindi 01 (5)

ब्लड प्रेशर में बदलाव

सर्दियों में ब्लड प्रेशर के हाई होने या इसके असंतुलित होने की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सर्दियों में नसें सिकुड़ जाती हैं, जिसके कारण ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ने और ब्लड फ्लो ठीक से न हो पाने जैसे समस्याएं होती हैं। इसके कारण लोगों को चक्कर आने और कमजोरी महसूस होने की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चे को चक्कर आने पर न करें लापरवाही, तुरंत अपनाएं ये 3 टिप्स

एनीमिया की समस्या

सर्दियों के मौसम में कई लोगों को चक्कर आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, खासकर एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या से पीड़ित लोगों में। एनीमिया की समस्या में शरीर में रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन ठीक से नहीं हो पाता है, जिसके कारण लोगों को चक्कर आने और कमजोरी महसूस होने की समस्या होती है।

हार्ट से जुड़ी समस्याएं

सर्दियों के मौसम में लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादा होती है। इसके कारण हार्ट पर स्ट्रेस पड़ता है, जिसके कारण सर्दियों में लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हार्ट से जुड़ी समस्या महसूस होने पर लोगों को सीने में दर्द होने, सांस लेने में परेशानी होने, चक्कर आने और कमजोरी महसूस होने की समस्या हो सकती है।

निष्कर्ष

सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को शरीर में पानी की कमी होने, हार्ट से जुड़ी समस्याओं के बढ़ने, ब्लड प्रेशर के स्तर में बदलाव आने और खून की कमी होने की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सर्दियों में चक्कर आने और कमजोरी महसूस होने जैसी समस्याएं होती हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।

All Images Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

Slip Disk के बाद Spine को दोबारा मजबूत कैसे बनाएं? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 20, 2025 09:59 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Nov 20, 2025 09:59 IST

    Published By : Priyanka Sharma

TAGS