Can Hormonal Imbalance Cause Breast Pain: बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। जब कोई लड़की टीनेजर से युवा बनती है, तो उसके शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में उसमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से बदलाव आते हैं। इसके साथ ही वजाइनल और ब्रेस्ट हेल्थ में भी फर्क नजर आता है। ब्रेस्ट का साइज बढ़ने लगता है और निप्पल की ग्रोथ होने लगती है। वैसे तो ज्यादातर लड़कियों को इन बदलावों के बारे में पता होता है। लेकिन आज भी कई लड़कियों को ब्रेस्ट हेल्थ के बारे में जानकारी नहीं होती है। इसलिए वो ब्रेस्ट पेन या ब्रेस्ट ईचिंग जैसी परेशानियों को नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देती हैं। स्तनों पर प्रेशर बढ़ने की वजह से दर्द होना नॉर्मल है। लेकिन अगर आपको बार-बार यह परेशानी हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह कई बढ़ती बीमारी की वजह भी हो सकती है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने बात कि मैक्स हॉस्पिटल (गुरुग्राम) की एसोसिएट डायरेक्टर और ऑरा स्पेशलिटी क्लिनिक (गुरुग्राम) की डायरेक्टर डॉ रितु सेठी (गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टेट्रिशन) से।
ब्रेस्ट में बार-बार दर्द होने के क्या कारण होते हैं- What Are The Causes of Recurrent Breast Pain
प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS)
अगर आपको प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम की समस्या रहती है, तो इसके कारण भी स्तनों में बार-बार दर्द हो सकता है। दरअसल, प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम में पीरियड्स आने से 5-6 दिन या सप्ताह पहले स्तनों में दर्द शुरू हो जाता है। इसका कारण वाटर रिटेंशन होना होता है। जिन महिलाओं का सॉल्ट इनटेक ज्यादा रहता है, उन्हें वाटर रिटेंशन की समस्या रहती है। ऐसे में उन्हें पीरियड्स शुरू होने से पहले ब्रेस्ट पेन रहता है। लेकिन पीरियड्स शुरू होने के बाद दर्द बंद हो जाता है।
ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स- Oral Contraceptive Pills
हार्मोन्स इंबैलेंस से जुड़ी समस्याएं जैसे पीसीओडी, पीसीओएस में ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेने की सलाद दी जाती है। वहीं कई महिलाएं पीरियड्स डिले करने और प्रेग्नेंसी रोकने के लिए ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेती हैं। लेकिन ये दवाईयां भी ब्रेस्ट में बार-बार दर्द होने की वजह बन सकती हैं। क्योंकि इन दवाओं की डोज हार्मोन्स को प्रभावित करती हैं जिससे ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- एक ही ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण
फाइब्रोसिस ब्रेस्ट डिजीज- Fibrosis Breast Disease
फाइब्रोसिस ब्रेस्ट डिजीज ब्रेस्ट से जुड़ी एक समस्या है। इसमें ब्रेस्ट में गांठे, दर्द और सूजन जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। इस समस्या में ब्रेस्ट में कभी-कभी दर्द होता है और परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
अन्य कारण- Other Reasons
अन्य कारणों में हार्मोन्स में बदलाव होने की वजह से भी दर्द हो सकता है। अगर महिला हाई डोज ले रही है, तो इस वजह से भी उसे दर्द हो सकता है। सर्जरी होने की वजह से या गुम चोट लगने की वजह से भी ब्रेस्ट में दर्द होना नॉर्मल है।
इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट में दर्द और थकान की समस्या हो कारण हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, महिलाएं ऐसे दर्द के प्रति रहें सचेत
अगर आपको ब्रेस्ट पेन कई दिनों से हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि इसे नॉर्मल समझने की वजह से कई समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।